What is renaissance mean - SSC NOTES PDF
what-is-renaissance-mean

What is renaissance mean

What is Renaissance mean

No:1. पुनर्जागरण का अभिप्राय पुर्नजन्म, फिर से जागना या किसी समाप्त प्रायः अवशेषों का पुर्नस्थान करने से है।

No:2. व्यापक दृष्टि से पुनर्जागरण का अर्थ मध्य युग से आधुनिक को आरम्भ करने के लिए उन सभी परिवर्तनों से है,

No:3. उनके द्वारा सामन्तवाद का पतन, प्राचीन साहित्य का अध्ययन, छापाखाने का आरम्भ, बारूद तथा कुतुबनुमा का आविष्कार, नये व्यापारिक मार्गों एवं देशों की खोज तथा प्रारम्भिक पूँजीवाद की शुरूआत हुई।

No:4. स्पष्ट है कि पुनर्जागरण एक परिवर्तित काल के रूप में मध्यकालीन अति प्रकृतिवाद एवं आधुनिक विज्ञान और सृजनात्मक दर्शन के मध्य बदलती हुई सीढ़ी थी।

No:5. यूरोप में सर्वप्रथम इटली के नगरों में प्राचीन ग्रीक, रोमन कला, संस्कृति का पुर्नजन्म, धार्मिक क्षेत्र में ग्रीक सभ्यता का समावेश, धर्मशास्त्र का नवीन स्वरूप विवेचना, मानववादी आन्दोलन सिद्धान्तों का विकास स्थापत्य

No:6. और चित्र कला का नवीन स्वरूप तथा वयक्तिवादी सिद्धान्त का विकास आदि को सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नाम से जाना गया।

No:7. पुनर्जागरण का आशय उन विशिष्ट सांस्कृतिक परिवर्तनों से हैं, जोकि यूरोप में 13वीं से लेकर 16वीं शताब्दी तक हुए थे।

No:8. सर्वप्रथम पुनर्जागरण का उदय इटली में हुआ, जिसका मुख्य श्रेय ‘दति’ को जाता है, क्योंकि वहीं पुनर्जागरण का प्रेरक और निर्देशक भी था।

कला का विकास

No:1. प्राचीन यूनान साहित्य में पुनः रूचि उत्पन्न होने के कारण यूनानी संस्कृति के सभी क्षेत्रों में लोगों की श्रद्धा बढ़ी।

No:2. परिणामस्वरूप विभिन्न कलाओं की अभूतपूर्व उन्नति हुई।

No:3. भवन निर्माण कला, मूर्तिकला, संगीतकला तथा नक्काशी आदि का अत्यधिक विकास हुआ।

(1). चित्रकारी

No:1. कला के क्षेत्र में इटली ने ही अग्रदूत का काम किया। इटली के शहर फ्लोरेंस तथा

No:2. वेनिस ने इसमें अधिक भाग लिया और चित्रकारी शिल्प तथा स्थापत्य को आगे बढ़ाया।

No:3. अभी तक कला और वैजन्टाइन परम्परा का बहुत प्रभाव था। इसमें सबसे अधिक सफलता निम्न चित्रकारों को मिली

1). लियोनार्डो दा विंची (Leonardo da Vinci 1452 to 1519)

2). माइकेल एंजेलो (Michel Angelo 1475 to 1564 A.D)

3). राफेल (Raphel 1483 to 1520 A.D.)

4). टाइटियन (Titian 1477 to 1576 A.D.)

No:4. उपरोक्त कलाकारों की सफलताएँ इस क्षेत्र में चिरस्मरणीय हैं।

No:5. लियोनार्डो दा विंची एक बहुमुखी प्रतिभा का व्यक्ति था।

No:6. वह सिर्फ एक सफल कलाकार ही नहीं, बल्कि एक बहुमुखी प्रतिभा का व्यक्ति था।

No:7. वह एक सफल इन्जीनियर, मौलिक विचारक तथा प्रतिभाशाली वैज्ञानिक भी था।

No:8. आधुनिक विश्व की नींव डालने वाले वैज्ञानिकों में से वह एक था।

No:9. मनुष्य की शारीरिक विशेषताओं से आकर्षित होकर उसने सुन्दर-सुन्दर चित्रों की रचना की।

No:10. इसमें मोनालिसा और लास्ट सुपर उसके अद्वितीय चित्र हैं।

No:11. माइकेल एन्जेली एक सफल मूर्तिकार तथा चित्रकार था उसने मानव शरीर विज्ञान का अध्ययन किया था।

No:12. उसका कहना था कि “चित्र मस्तिष्क से बनाये जाते हैं, हाथ से नहीं।

No: 13. “राफेल ने मातृत्व और वात्सल्य के आर्कषण चित्र अंकित किए। उनका सबसे प्रसिद्ध चित्र ‘सिस्टाइन मेडौला’ है।

No:14. इटली में पुनर्जागरणकालीन चित्रकला का विकास सम्पूर्ण यूरोप में हो गया।

No:15. स्पेन का चित्रकार ‘एलग्रेफों’ (1547-1614) जर्मनी के चित्रकार अलब्रेक्ट ड्यूरर (1497-1543) नीदरलैण्ड के चित्रकार लान आइक ब्रदर्स, हुबर्ट और जान इस काल के चर्चित चित्रकार थे।

No:16. फ्लेमिश स्कूल के चित्र बहुत प्रसिद्ध हुए।

No:17. ब्रूघेल द्वारा बनाया गया चित्र ‘निर्देर्षों की हत्या’ (The Macacre of the innocents) बहुत ही प्रभावशाली चित्र स्वीकार किया गया है।

(2). तक्षण कला-

No:1. इस युग में वैज्ञानिक तरीकों से Donotello का नाम विशेष विख्यात है।

(3). संगीत कला-

No:1. पुनर्जागरण काल में संगीत कला में भी उन्नति हुई।

No:2. इस युग में वैज्ञानिक तरीकों से वाह्य यन्त्रों का निर्माण होने लगा था।

(4). मूर्ति कला-

No:1. पन्द्रहवीं शताब्दी में पुनर्जागरण मूर्तिकला का प्रथम महान कलाकार ‘लोरेंजों गिबर्टी’ था उसने फ्लोरेंस की बैप्टिस्ट्री के लिए सुन्दरतम कांसे का दरवाजा बनाया था, जिसमें दस आयताकार चौखटों में डिजाइनें बनी हुई थीं।

No:2. जो लोगों का ध्यान अपनी ओर बरबस आकृष्ट कर लेती थीं।

No:3. दोनातेलो अन्य प्रसिद्ध मूर्तिकार था जिसने वेनिस में सेंटमार्क की यथार्थवादी मूर्ति बनाई थी।

No:4. लूका डेला शेबिया टेराकोटा (पकी हुई मिट्टी) की चमकती मूर्तियाँ बनाने में दक्ष था।

No:5. माइकल एन्जेलों मूर्तिकार का चर्चित चित्रकार था जिसने डेविड का शौर्यपूर्णी सिर बनाया था। जो फ्लोरेंस में है।

No:6. शनैः शनैः प्राचीन ग्रीकों रोमन आदर्शों पर विकसित यह पुर्नजगारण कालीन मूर्तिकला सम्पूर्ण पश्चिमी यूरोप में विकसित हो गई।

No:7. स्पेन में फर्डीनेण्ड और ईसाबेला के मकबरे क्लासिकल शैली में निर्मित मूर्तिकला के श्रेष्ठ प्रतीक हैं।

पुनर्जागरण कालीन स्थापत्य कला

No:1. मध्यकालीन स्थापत्य कला की मुख्य विशेषता गोथिक शैली रही थी, परन्तु पुनर्जागरण काल में ग्रीको-रोमन आदर्शों को अपनाया गया तथा गोधिक शैली का परित्याग कर दिया गया।

No:2. इस काल में प्राचीन ग्रीक शैली और रोमन शैली की डोरिक, आयोनिक तथा कोरिकोरिथियन पद्धतियाँ अपनाई गई।

No:3. इनमें सुन्दर इमारतों का निर्माण हुआ। गोथिक गिरजाघरों की नोकदार छतें होती हैं। उनके शिखर बहुत ऊँचे होते थे।

No:4. ऐसा प्रतीत होता था कि ईश्वरीय लालसा से ऊँचे उठे हुए हैं। लकड़ी या पत्थर पर रहस्यकारी नक्काशी होती थी।

No:5. यह सभी मध्ययुगीन ईसाइयत्व के प्रभाव के कारण था। अब वास्तुकला धार्मिक प्रभावों से मुक्त हो गई थी।

No:6. अब श्रेष्ठ घुमावदार गुम्बद बनाये जाने लगे अर्थात् नोकदार महराबों के स्थान पर गोल महराब बनने लगें इस पुनर्जागरण काल का सबसे पहला चर्चित वास्तुकार फिलिपपों ब्रूनेलेस्ची ( 1377-1446) स्वीकार किया जाता है।

No:7. अतः यह स्पष्ट होता है कि पुनर्जागरण काल में विभिन्न कलाओं की अभूतपूर्व उन्नति हुई थी।

No:8. भवन निर्माण कला, संगीतकला, चित्र कला, तथा मूर्ति कला का काफी विकास हुआ था। कला के क्षेत्र में इटली ने अग्रसर काम किया था।

Suggested : Meaning of Renaissance in Hindi

Que.-1.पिरामीड का देश किसे कहा जाता है?

(a) यूनान को

(b) चीन को

(c) ब्राजील को

(d) मिस्र को

Ans : (d) मिस्र को

Que.-2.सोया प्रदेश के नाम से किसे जाना जाता है?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) छतीसगढ़

(c) बिहार

(d) मध्य प्रदेश

Ans : (d) मध्य प्रदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top