Viscosity Related Question Answer in Hindi - SSC NOTES PDF

Viscosity Related Question Answer in Hindi

Viscosity Related Question Answer in Hindi | Viscosity Related Question Answer in | Viscosity Related Question Answer  | Viscosity Related Question  Hindi | Viscosity Related  in Hindi |

इस आर्टिकल में भौतिक विज्ञान के श्यानता (Viscosity) टॉपिक से महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

No.-1.  किसी द्रव या गैस की दो क्रमागत परतों के बीच उनकी आपेक्षिक गति, विरोध करने वाले घर्षण बल को क्या कहते हैं?

उत्तर- श्यान बल

No.-2.  तरल का वह गुण जिसके कारण तरल की विभिन्न परतों के मध्य आपेक्षित गति का विरोध होता है, क्या कहलाता है?

उत्तर- श्यानता

No.-3.  श्यानता किसका गुण है?

उत्तर- केवल द्रवों तथा गैस

श्यानता से संबंधित प्रश्न उत्तर | Viscosity Related Question Answer in Hindi

No.-4.  अणुओं के मध्य लगने वाले किस बल के कारण द्रवों में श्यानता होती है?

उत्तर- संसंजक बल

No.-5.  गैसों में श्यानता इसकी एक परत से दूसरी परत में किस कारण होती है?

उत्तर- अणुओं के स्थानांतरण के कारण

No.-6.  गैसों में श्यानता किसकी तुलना में बहुत कम होती है?

उत्तर- द्रवों की तुलना में

No.-7.  एक आदर्श तरल की श्यानता कितनी होती है?

उत्तर- शून्य

No.-8.  ताप बढ़ने पर द्रवों की श्यानता पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर- श्यानता घट जाती है

No.-9.  ताप बढ़ने पर गैसों की श्यानता पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर- श्यानता बढ़ जाती है

No.-10.  किसी तरल की श्यानता को किसके द्वारा मापा जाता है?

उत्तर- श्यानता गुणांक

No.-11.  किसी तरल की श्यानता का S.I. मात्रक क्या है?

उत्तर- डेकाप्वॉइज या प्वॉजली (PI) या पास्कल सेकेंड (Pas) या ŋ (इटा)

No.-12.  जब कोई वस्तु किसी श्यान द्रव में गिरती है तो प्रारंभ में उसका वेग बढ़ता जाता है, किंतु कुछ समय के पश्चात् वह नियत वेग से गिरने लगती है। इस नियत वेग को ही वस्तु का क्या कहते हैं?

उत्तर- सीमांत वेग

No.-13.  सीमांत वेग की अवस्था में वस्तु पर कार्य करने वाले सभी बलों का योग कितना होता है?

उत्तर- शून्य

No.-14.  सीमांत वेग किसके अनुक्रमानुपाती होता है?

उत्तर- वस्तु की त्रिज्या के

No.-15.  द्रव का ऐसा प्रवाह जिसमें द्रव का प्रत्येक कण उसी बिंदु से गुजरता है जिससे पहले वाला कण गुजरा था, क्या कहलाता है?

उत्तर- धारा रेखीय प्रवाह

No.-16.  धारा रेखीय प्रवाह के महत्तम वेग को क्या कहते हैं?

उत्तर- क्रान्तिक वेग

No.-17.  यदि द्रव प्रवाह का वेग क्रांतिक वेग से कम होता है तो उसका प्रवाह किस पर निर्भर करता है?

उत्तर- द्रव की श्यानता पर

No.-18.  यदि द्रव प्रवाह का वेग उसके क्रांतिक वेग से अधिक होता है तो उसका प्रवाह किस पर निर्भर करता है?

उत्तर- द्रव के घनत्व

No.-19.  नली में द्रव के प्रवाह की दर को किस यंत्र द्वारा ज्ञात किया जाता है?

उत्तर- वेन्चुरिमीटर

No.-20.  जब कोई आदर्श द्रव किसी नली में धारारेखीय प्रवाह में बहता है तो उसके मार्ग के प्रत्येक बिंदु पर उसके एकांक आयतन की कुल ऊर्जा (दाब ऊर्जा, गतिज ऊर्जा एवं स्थितिज ऊर्जा) का योग नियत रहता है। इस प्रमेय को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- बरनौली का प्रमेय

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ

Que.-1. किस बंदरगाह को मुक्त व्यापार बंदरगाह घोषित किया गया है?

(a) मुम्बई

(b) कांडला

(c) कोच्ची

(d) हल्दिया

Ans : (b) कांडला

Que.-2. RBI के प्रथम भारतीय गवर्नर कौन थे?

(a) जॉन विल्सन

(b) सी.डी. देशमुख

(c) जॉन शोर

(d) ओसबान स्मिथ

Ans : (b) सी.डी. देशमुख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top