Qutb ud-Din Aibak - SSC NOTES PDF
qutb-ud-din-aibak

Qutb ud-Din Aibak

कुतुबुद्दीन ऐबक के प्रारम्भिक जीवन एवं उपलब्धियां

No:1. गजनी और गोर के सुल्तानों के यहाँ गुलामों की भरमार थी। राजनैतिक दृष्टि से इन गुलामों का विशेष महत्व थ। Qutb ud-Din Aibak

No:2. मुहम्मद गोरी के पास बहुत से गुलाम थे जिनमें कुतुबुद्दीन का नाम विशेष उल्लेखनीय है क्योंकि उसने भारत में एक राजवंश की नींव डाली।

No:3. उसके वंश को गुलाम वंश की संज्ञा दी गई।

No:4. कुतुबुद्दीन ऐबक के विषय में यहाँ तक भी कहा गया है कि वह भारत में मुस्लिम साम्राज्य का संस्थापक था।

No:5. गवर्नर के रूप में कुतुबुद्दीन ऐबक को मुहम्मद गोरी ने अपने भारतीय साम्राज्य का संरक्षक बनाया था।

No:6. ऐबक ने गोरी के गवर्नर के रूप में ही अधिक ख्याति प्राप्त की।

No:7. मुहम्मद गोरी के गजनी चले जाने के बाद ऐबक ने मेरठ, कालिंजर, महोबा, कोइल (अलीगढ़), रणथम्भौर, कन्नौज आदि को जीतकर गोरी साम्राज्य की सीमा बढ़ाई।

No:8. उसने 1195 ई. में गुजरात को जीता 1202 ई. में कालिंजर के चंदेल राजा परमाल को परास्त करके कालिंजर के अभेद्य दुर्ग पर अधिकार कर लिया।

No:9. 1205 ई. में खोखर जाति के विरुद्ध युद्ध में ऐबक ने मुहम्मद गोरी की सहायता की लेनपूल ने लिखा है कि “ऐबक तथा बख्तियार की शक्ति ने ही मुहम्मद गोरी की सफलताओं को पूर्ण किया था

No:10. और लगभग विन्ध्याचल पर्वत के उत्तर का सम्पूर्ण भारत मुसलमानों के प्रभाव में था”

सुल्तान के रूप में-

No:1. 1206 ई. में मुहम्मद गौरी की मृत्यु के बाद कुतुबुद्दीन ऐबक मुहम्मद गोरी के भारतीय प्रदेशों का स्वतन्त्र शासक बन गया।

No:2. अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए उसने गजनी के दास शासक ताजुद्दीन एल्दौज की कन्या से विवाह कर लिया था और अपने गुलाम शमशुद्दीन इल्तुतमिश से अपनी कन्या का विवाह कर दिया था।

No:3. इस प्रकार वैवाहिक सम्बन्धों द्वारा कुतुबुद्दीन ऐवक ने अपनी शक्ति मजबूत कर ली थी किन्तु इतना होते हुए भी उसके सामने बहुत सी कठिनाइयाँ थी।

कुतुबुद्दीन की समस्यायें-

No:1. ऐबक के सम्राट होते समय गजनी में एलदौज, मुल्तान में कुवाचा, लखनीज़ी में बख्तिारूद्दीन ने अपने-अपने राज्य स्थापित कर लिए थे।

No:2. देश में पराजित राजपूत राजा अपनी शक्ति बढ़ाने में लगे थे।

No:3. बिहार में इख्तियारूद्दीन की मृत्यु होने के कारण अराजकता फैल गई थी।

No:4. ख्वारिज्म का शाह दिल्ली और गजनी के राज्यों को हड़प लेने की योजना बना रहा था।

समस्याओं पर विजय और उसके कार्य-

इन सब समस्याओं पर कुतुबुद्दीन ने विजय प्राप्त की थी

No:1. उसने पंजाब से गजनी शासकों के अधिकार को समाप्त किया और उसे अपने साम्राज्य में सम्मिलित कर लिया।

No: 2. 1206 ई. नासिरूद्दीन कुबाचा पर आक्रमण करके विजय प्राप्त की।

No:3. बंगाल के विद्रोह को उसने शान्त कर दिया।

No: 4. उसने अपने शासन में कुतुबमीनार का निर्माण भी प्रारम्भ किया था।

No: 5. इसके अतिरिक्त अजमेर में एक प्रसिद्ध मस्जिद भी बनवाई थी जो कि “अढ़ाई दिन के झोपड़े” के नाम से प्रसिद्ध है। बाद में इल्तुतमिश ने इसे सजाया था।

(i). 1210 ई. में पोलो खेलते हुए घोड़े से गिर कर उसका देहान्त हो गया।

(ii). उसके मृतक शरीर को लाहौर में दफनाया गया और वहीं उसका मकबरा भी बनवाया गया, जो भारत में प्रथम स्वतन्त्र तुर्की सुल्तान की याद दिलाता है।

कुतुबुद्दीन का चरित्र

No:1. कुतुबुद्दीन ने एक साम्राज्य का निर्माण किया।

No:2. शासन-प्रबन्ध करने में भी उसने अपनी कुशलता का पूर्ण परिचय दिया।

No:3. हसन निजामी का कथन है कि “उसने अपने विस्तृत प्रान्तों का शासन प्रबन्ध न्याय के तरीकों से किया और उसके राज्य में प्रजा सुखी थी।”

No:4. उसके न्याय का वर्णन करते हुए लेनपूल ने लिखा है कि “उसके राज्य में शेर और बकरी एक घाट पानी पीते थे और सड़कें डाकुओं से सुरक्षित थीं।

No:5. हिन्दू ऊँच हों या नीच आदर की दृष्टि से देखा जाता था।” महान दानी होने को कारण ही उसे लाखबख्श की उपाधि दी गई थी।

No:6. किन्तु इतना होते हुए भी कुतुबुद्दीन ऐबक एक कट्टर मुसलतान था।

No:7. यद्यपि उसमें धार्मिक सहिष्णुता थी, फिर भी वह इस्लाम के रक्षक के रूप में महान सैनिक था।

No:8. कुतुबुद्दीन का इतिहास में विशेष स्थान है। वह अपनी योग्यता से ही एक साधारण स्थिति से उठकर दिल्ली का सुल्तान बन गया।

No:9. यहीं नहीं मुहम्मद गोरी की भारत में सारी विजयों का श्रेय उसी को है।

No:10. कुतुबुद्दीन ऐबक में महान शासक के गुण विद्यमान थे।

No:11. वह प्रजा पालक, उदार, न्यायी एवं कला का प्रेमी सम्राट था।

Suggested : प्राचीन भारत पर पारसी आक्रमण

Que.-1.भारत की सबसे बड़ी ताजे जल की झील है?

(a) वुलर झील

(b) चिल्का झील

(c) डल झील

(d) देवताल झील

Ans : (a) वुलर झील

Que.-2.भारत का सबसे बड़ा कृत्रिम झील कौन है ?

(a) गोविन्द वल्लभ पंत सागर झील

(b) चिल्का झील

(c) वुलर झील

(d) साम्भर झील

Ans : (a) गोविन्द वल्लभ पंत सागर झील

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top