Indian Coast Guard Navik (DB) Bharti Kya Hai, Navik (DB) Kaise Bane - SSC NOTES PDF

Indian Coast Guard Navik (DB) Bharti Kya Hai, Navik (DB) Kaise Bane

नमस्कार दोस्तों SSC NOTES PDF वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में भारतीय तटरक्षक नाविक (डीबी) भर्ती क्या है, नाविक (डीबी) कैसे बनें, नाविक (डीबी) परीक्षा पैटर्न, नाविक (डीबी) परीक्षा का पाठ्यक्रम इत्यादि की जानकारी दी गयी है। भारतीय तटरक्षक बल एक अर्धसैनिक बल है

No.-1. जो रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है, लेकिन अन्य सभी अर्धसैनिक बल गृह मंत्रालय में अंतर्गत आते है। यदि आप कोस्ट गार्ड में भर्ती होना चाहते है, तो आप सही पेज पर है। लाखों नौजवान इंडियन कोस्ट गार्ड में भर्ती होने के लिए रात-दिन मेहनत करते है

No.-2.  परंतु सही मार्गदर्शन के अभाव में अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते है। कोस्ट गार्ड में नविंको का रहन-सहन, वर्दी, ड्यूटी इत्यादि सब नौसेना की तरह ही होता है, अगर कुछ अलग है तो वह उद्देश्य है। नौसेना का उद्देश्य और कोस्ट गार्ड के उद्देश्य से अलग होता है।

No.-3. इस आर्टिकल में हम विशेष रूप से नाविक (डीबी) भर्ती की बात करेंगे। वैसे तो भारतीय तटरक्षक बल में नाविकों की तीन प्रकार की प्रविष्टि (Entries) होती है- यांत्रिक, नाविक (जीडी) और नाविक (डीबी)। तो आइये जानते है भारतीय तटरक्षक नाविक (डीबी) भर्ती की पूरी जानकारी-

भारतीय तटरक्षक नाविक (डीबी) भर्ती क्या है | What is Indian Coast Guard Navik (DB) Recruitment

No.-1. भारतीय तटरक्षक नाविक (डीबी) भर्ती प्रत्येक वर्ष भारतीय तटरक्षक बल के द्वारा करायी जाती है। Navik (DB) का फुल फॉर्म होता है Navik (Domestic Branch)। इस भर्ती से चयनित अभ्यर्थियों को दो ब्रांच कुक(Cook) और स्टीवर्ड(Steward) में से कोई एक ब्रांच मिलती है।

No.-2. Navik(Cook)- इनका मुख्य कार्य अधिकारियों और नाविकों के लिए खाना (शाकाहारी और मांसाहारी) बनाना होता है।

No.-3. Navik(Steward)- इनका मुख्य कार्य अधिकारियों को भोजन परोसना, हाउसकीपिंग, मेस फण्ड की एकाउंटिंग, वाइन और स्टोर संभालना इत्यादि होता है। इस पैराग्राफ़ में आपको यह भी पता चल गया होगा कि भारतीय तटरक्षक नाविक (डीबी) का काम क्या होता है।

भारतीय तटरक्षक नाविक (डीबी) भर्ती की पात्रता | Indian Coast Guard Navik(DB) Recruitment Eligibility

No.-1. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक http://joinindiancoastguard.gov.in वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तटरक्षक नाविक (डीबी) भर्ती में सिर्फ़ पुरूष ही आवेदन कर सकते है। तटरक्षक में नाविक(डीबी) भर्ती के लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए-

No.-2. शैक्षणिक योग्यता- इस भर्ती के लिए आवेदक को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों को न्यूनतम कट-ऑफ में 5% कई छूट मिलती है।

No.-3. आयु सीमा- दोस्तों तटरक्षक नाविक (डीबी) भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जो आवेदक अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित है उन्हें अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट तथा अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित आवेदकों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलती है।

भारतीय तटरक्षक नाविक (डीबी) भर्ती की चयन प्रक्रिया | Indian Coast Guard Navik(DB) Recruitment Selection Procedure

No.-1. जिन अभ्यर्थियों का e-एडमिट कार्ड जारी की जाती है, उन्हें लिखित परीक्षा के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर बुलाया जाता है। अभी तक सिर्फ पाँच परीक्षा केंद्रों पर यह भर्ती आयोजित की जाती है – नोएडा, कोलकाता, चेन्नई, मुम्बई और गाँधीनगर। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हो जाते है उनका शारिरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल टेस्ट होता है।

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

भारतीय तटरक्षक नाविक (डीबी) भर्ती परीक्षा पैटर्न | Indian Coast Guard Navik(DB) Recruitment Exam Pattern

No.-1. तटरक्षक नाविक (डीबी) की लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते है। प्रश्न पत्र में मात्रात्मक योग्यता, गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता (करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज) और रीज़निंग (मौखिक और गैर-मौखिक) से प्रश्न पूछें जाते है।

No.-2.  प्रश्न पत्र दो भाषाओं में होता है-हिंदी और अंग्रेजी। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग प्रणाली नही होता है। प्रश्न पत्र में कुल 80 प्रश्न होते है जिसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है।

विषयप्रश्नों की संख्यासमय अवधि
मात्रात्मक योग्यता8060 मिनट
गणित
सामान्य विज्ञान
सामान्य अंग्रेजी
सामान्य जागरूकता (करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज)
रीज़निंग (मौखिक और गैर-मौखिक)

भारतीय तटरक्षक नाविक (डीबी) भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम | Indian Coast Guard Navik(DB) Recruitment Exam Syllabus

मात्रात्मक योग्यता

No.-1. सरलीकरण, औसत, प्रतिशत, समय और कार्य, सरल और यौगिक ब्याज, समय और गति, निवेश, एचसीएफ एलसीएम, उम्र पर सवाल, क्षेत्र, लाभ और हानि, बार ग्राफ, पाई चार्ट।

गणित

No.-1. मूल अंकगणितीय सवाल, प्रतिशत, अनुपात, लाभ और हानि, सरल ब्याज, औसत, छूट, साझेदारी, समय और कार्य, समय और दूरी, क्षेत्रमिति।

सामान्य विज्ञान

No.-1. सामान्य विज्ञान के प्रश्न अनुभव तथा प्रेक्षण से संबंधित विषयों तथा विज्ञान के सामान्य जानकारी पर होते है।

सामान्य अंग्रेजी

No.-1. Spot the Error, Synonyms, Antonyms, Mis-spelt words, Idioms & Phrases, One word substitution, Improvement of Sentences, Fill in the Blanks, Active/Passive Voice , Spellings/ Detecting, Direct/Indirect Narration, Shuffling of Sentence Parts, Shuffling of Sentences in a passage, Comprehension Passage.

सामान्य जागरूकता (करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज)

No.-1. करंट अफेयर्स, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थशास्त्र, भारत का संविधान, पर्यावरण, हिंदी भाषा की बेसिक जानकारी, हिंदी व्याकरण, खेल, साहित्य, बाल तथा महिला कल्याण, सामाजिक कल्याण, आपदा प्रबंधन, विज्ञान, कला, स्वास्थ्य और स्वच्छता

रीज़निंग (मौखिक और गैर-मौखिक)

No.-1. कोडिंग-डिकोडिंग, वर्णमाला परीक्षण, संख्या श्रृंखला,, प्रॉब्लम सॉल्विंग टेक्नीक, कथन और निष्कर्ष, रिश्तों पर आधारित प्रश्न, समानता, मशीन इनपुट, वर्गीकरण, निर्णय लेना, सीटिंग अरेंजमेंट विश्लेषणात्मक तर्क, इत्यादि।

शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Fitness Test)

No.-1. जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा उत्तीर्ण हो जाते है उनका शारीरिक दक्षता परीक्षण होता है। शारीरिक दक्षता परीक्षण बहुत ज़्यादा कठिन नही होता है। आपकी थोड़ी सी तैयारी से भी आप PFT पास हो जाएंगे। कोस्ट गार्ड (नाविक डीबी) भर्ती में Physical Fitness Test इस प्रकार होता है-

No.-1.  सबसे पहले 1.6 किलोमीटर की दौड़ होती है, जिसके लिए 7 मिनट का समय दिया जाता है।

No.-2.  इसके बाद 20 उठक-बैठक करना होता है।

No.-3.  अंत में उम्मीदवारों को 10 पुश-अप करना पड़ता है।

No.-4. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT) को पास करना अनिवार्य होता है। जो उम्मीदवार PFT पास हो जाते है, उनका मेडिकल टेस्ट होता है।

मेडिकल टेस्ट

No.-1. मेडिकल स्टैंडर्ड का मानक भारतीय तटरक्षक बल के अनुसार होता है तथा इसमें क्वालीफाई होना ज़रूरी होता है। मेडिकल टेस्ट दो बार होता है।

No.-2. एक तो भर्ती के समय और दूसरा जब आपका फाइनल मेरिट लिस्ट में चयन हो जाता है। चयन होने के बाद आपको बुनियादी प्रशिक्षण के लिए आईएनएस चिल्का (ओडिसा) जाना होता है, जहाँ फाइनल एनरॉलमेंट मेडिकल परीक्षण होता है। भर्ती के समय मेडिकल टेस्ट में निम्नलिखित जांच की जाती है-

No.-1.  ऊंचाई- नाविक (डीबी) भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 157 सेंटीमीटर होना चाहिए।

No.-2.  छाती का फुलाव- इसके लिए छाती में सांस भरकर 5 सेंटीमीटर फुलाना होता है।

No.-3.  सुनने की क्षमता सामान्य होनी चाहिए।

No.-4.  देखने की क्षमता बेहतर तथा बद्तर आँख के लिए 6/36 तथा 6/36 क्रमशः होनी चाहिए।

No.-5.  शरीर पर टैटू- दोस्तों यहां पर यह जानना आवश्यक है कि जिनके शरीर पर परमानैंट टैटू है उन्हें इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अनुमति नही है। फिर भी कुछ उम्मीदवारों को जो जनजातीय समुदाय से है, उन्हें कुछ छूट मिलती है।

मेरिट लिस्ट

No.-1. जो उम्मीदवार मेडिकल टेस्ट में भी पास हो जाते है, उनका वेकैंसी के अनुसार, ज़ोन-वाइज फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का चयन होता है

No.-2.  उन्हें बुनियादी प्रशिक्षण के लिए नौसेना के बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र आईएनएस चिल्का (ओड़िसा) जाना होता है। दोस्तों भारतीय तटरक्षक बल के नविंको की ट्रेनिंग Navy के ट्रेनिंग स्कूल में ही होती है।

तटरक्षक नाविक (डीबी) का वेतन (Coast Guard Navik DB Salary)

No.-1. तटरक्षक नाविक (डीबी) की शुरुआती मूल वेतन 7th पे-कमीशन के अनुसार रु 21700/- है। शुरुआत में पहला रैंक नाविक होता है। नाविक की सैलरी पे-मैट्रिक्स चार्ट के अनुसार लेवल 3 होती है। नाविक (जीडी) का रैंक संरचना और वेतन इस प्रकार होती है-

रैंकपे-मैट्रिक्स लेवल
नाविकलेवल-3
उत्तम नाविकलेवल-4
प्रधान नाविकलेवल-5
अधिकारीलेवल-6
उत्तम अधिकारीलेवल-7
प्रधान अधिकारीलेवल-8

भारतीय तटरक्षक नाविक (डीबी) परीक्षा की तैयारी कैसे करें | Indian Coast Guard Navik(DB) Exam Preparation

No.-1.  नाविक (डीबी) परीक्षा में आने वाले प्रश्नों का स्टैंडर्ड हाई स्कूल होता है। इसलिए आपको हाई स्कूल की गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के विषयों को अच्छे से पढ़ना है।

No.-2.  करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए न्यूज़पेपर, यूट्यूब विडियो की मदद लें।

No.-3.  रीजनिंग की तैयारी के लिए रीजनिंग की क़िताब बुकस्टोर से खरीद लें और पहले ख़ुद से हल करना सीखें।

No.-4.  ऑनलाइन मॉक टेस्ट देते रहें। इससे आपकी परीक्षा की प्रैक्टिस भी हो जायेगी और टाइम प्रतिबंधन में मदद मिलेगी।

No.-5.  पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को हल करें, इससे आपको आपको पता चलेगा कि तटरक्षक नाविक (डीबी) परीक्षा में कैसे प्रश्न आते है।

No.-6.  तटरक्षक नाविक (डीबी) परीक्षा का पाठ्यक्रम बहुत ही बड़ा है। टाइम टेबल बनाएं और अनुसाशन के साथ फॉलो करें।

उम्मीद है यह आर्टिकल से आपको तटरक्षक नाविक (डीबी) भर्ती क्या है, नाविक (डीबी) कैसे बनें, नाविक (डीबी) परीक्षा की तैयारी कैसे करें, की जानकारी जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपके पास कोई प्रश्न है तो नीचे👇 कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। धन्यवाद!

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ

Que.-1. भिलाई स्टील प्लांट किस राज्य में स्थित है ?

(a) मध्य प्रदेश

(b) राजस्थान

(c) छतीसगढ़

(d) उड़ीसा

Ans : (c) छतीसगढ़

Que.-2. बोकारो स्टील प्लांट किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया।

(a) फ्रांस

(b) पूर्व सोवियत संघ

(c) जर्मनी

(d) इंग्लैण्ड

Ans : (b) जर्मनी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top