Wave Related Important Question Answer in Hindi - SSC NOTES PDF

Wave Related Important Question Answer in Hindi

इस आर्टिकल में भौतिक विज्ञान के तरंग (Wave) अध्याय से महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो, यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है। इसमें तरंग से संबंधित जानकारी को One Liner के प्रारूप में दिया गया है, जिससे आपको समझने और याद करने में आसानी होगी। यह लेख विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं आईएएस, PSC, एसएससी, एयरफ़ोर्स, नेवी, पुलिस, जूनियर इंजीनियर, रेलवे इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण है। इन परीक्षाओं में सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते है। तरंग अध्याय, सामान्य विज्ञान का ही एक टॉपिक है। इस आर्टिकल में वहीं प्रश्न दिए गए है अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछें जाते है, इसलिए ध्यान से इसे पढ़े।

तरंग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Wave Related Important Question Answer in Hindi

No.-1.  तरंगों को मुख्यतः किन दो भागों में बाँटा जा सकता है?

उत्तर- यांत्रिक, अयांत्रिक

No.-2.  यांत्रिक तरंगों के कौन-से दो प्रमुख प्रकार हैं?

उत्तर- अनुप्रस्थ, अनुदैर्ध्य

No.-3.  अनुप्रस्थ तरंगें किन रूपों में संचरित होती हैं?

उत्तर- शृंग व गर्त

No.-4.  जिस माध्यम के कण तरंग के संजारक के अनुरेखीय गति करते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?

उत्तर- अनुदैर्ध्य तरंगें

No.-5.  अनुदैर्ध्य तरंगें किस रूप में संचरित होती हैं?

उत्तर- संपीडन, विरलन

No.-6.  भूकम्प तरंगें तथा स्प्रिंग में उत्पन्न तरंगें कौन-सी होती हैं?

उत्तर- अनुदैर्ध्य तरंगें

No.-7.  माध्यम का कंपन करता हुआ कोई कण एक कंपन पूरा करने में जितना समय लेता है, उसे क्या कहते हैं?

उत्तर- आवर्तकाल

No.-8.  माध्यम स्थिति के दोनों ओर कंपन या दोलन करने वाले माध्यम के अधिकतम विस्थापन को उसका क्या कहते हैं?

उत्तर- आयाम

No.-9.  माध्यम के किसी कण द्वारा एक सेकेंड में किए गए कंपनों की संख्या उस तरंग की क्या कहलाती है?

उत्तर- आवृत्ति

No.-10.  आवर्तकाल में तरंग द्वारा तय की गई दूरी क्या कहलाती है?

उत्तर- तरंगदैर्घ्य

No.-11.  माध्यम के कण द्वारा एक सेकेंड में तय की गई दूरी को क्या कहते हैं?

उत्तर- तरंग वेग

No.-12.  वस्तु के एक बार कंपित करके छोड़ देने पर उसके द्वारा किए स्वतः कंपन को क्या कहते हैं?

उत्तर- स्वतंत्र कंपन

No.-13.  सरल लोलक तथा स्वर द्विशुल का कैसा कंपन है?

उत्तर- स्वतंत्र कंपन

No.-14.  तरंगों के अध्यारोपण का सिद्धांत किस प्रक्रिया की व्याख्या करता है?

उत्तर- व्यतिकरण

No.-15.  किसी दृढ परिसीमा से ध्वनि तरंगों के परावर्तन का दैनिक उदाहरण कौन-सा है?

उत्तर- प्रतिध्वनि की परिघटना

No.-16.  आपतित व अपवर्तित तरंगें परावर्तन के किस नियम का पालन करती है?

उत्तर- स्नैल नियम

No.-17.  आपतित व परावर्तित तरंगें किन नियमों का पालन करती है?

उत्तर- परावर्तन के ज्यामितीय नियम

No.-18.  यांत्रिक तरंगों के संचरण के लिए किसकी आवश्यकता होती है?

उत्तर- एक माध्यम

No.-19.  कौन-सी तरंगें निर्वात में भी संचरित हो सकती हैं?

उत्तर- विद्युत चुंबकीय तरंगे

No.-20.  विद्युत चुंबकीय तरंगों की चाल प्रति सेकेंड कितनी होती है?

उत्तर- तीन लाख किमी

No.-21.  किन किरणों में अत्यधिक ऊर्जा के कारण वे लोहे की चादरों को पार कर जाती हैं?

उत्तर- गामा किरणें

No.-22.  एक्स किरणों की खोज किसने की थी?

उत्तर- रौटजन

No.-23.  पराबैंगनी विकिरण की खोज किसने की थी?

उत्तर- रिटर

No.-24.  दृश्य विकिरण की खोज किसने की थी?

उत्तर- न्यूटन

No.-25.  अवरक्त किरणों की खोज किसने की थी?

उत्तर- विलियम हर्शेल

No.-26.  किन किरणों का उपयोग युद्धकाल में दूर-दूर तक सिग्नल भेजने, अस्पतालों में रोगियों की सिकाई करने, कुहरे में फोटोग्राफी करने में किया जाता है?

उत्तर- अवरक्त किरणे

No.-27.  लघु रेडियो तरंगों की खोज किसने की थी?

उत्तर- विलियम हर्ट्ज

No.-28.  वायरलैस या दीर्घ रेडियो तरंगों की खोज किसने की थी?

उत्तर- मार्कोनी

No.-29. यदि आपके पास कोई प्रश्न है तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। धन्यवाद!

यह भी पढ़ें:-

 

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ

Que.-1. डाक विभाग की स्थापना किस वर्ष किया गया?

(a) 1832

(b) 1854

(c) 1880

(d) 1905

Ans : (b) 1854

Que.-2. नेपानगर (मध्य प्रदेश) किस लिए प्रसिद्ध है?

(a) अखबारी कागज

(b) सुती वसत्र उद्योग

(c) लौह इस्पात

(d) सीमेंट उद्योग

Ans : (a) अखबारी कागज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top