Sanyukt Akshar Wale Shabd in Hindi - SSC NOTES PDF
Sanyukt Akshar Wale Shabd in Hindi

Sanyukt Akshar Wale Shabd in Hindi

इस लेख में संयुक्त अक्षर और संयुक्त व्यंजन के बारे में विस्तृत रूप से जानेंगे क्योंकि इनमें बहुत सूक्ष्म अंतर होता है जिससे अधिकांश लोग भ्रमित हो जाते हैं, तो आज हम हिंदी के महत्वपूर्ण टॉपिक संयुक्ताक्षर के बारे में जानेंगे। यदि परीक्षाओं में पूछा जाय कि Sanyukt Akshar Kise Kahate Hain या संयुक्त शब्द के उदाहरण दीजिए। तो अधिकांश लोग भ्रमित हो जाते हैं। इसलिए हम आज sanyukt akashar तथा Sanyukt Akshar Wale Shabd जानेंगे।

Sanyukt Akshar Wale Shabd in Hindi

No.-1. संयुक्ताक्षर क्या है | संयुक्ताक्षर किसे कहते हैं।

दो व्यंजनों को जोड़कर बनाने वाले शब्द को संयुक्ताक्षर कहते हैं। जैसे –

प्याला – प् + या + ला

श्रम – श् + र + म

बच्चा – ब + च् + च

No.-2. संयुक्ताक्षर कितने प्रकार के होते हैं | हिंदी भाषा में कितने संयुक्ताक्षर है?

संयुक्ताक्षर निम्न तीन प्रकार के होते हैं।

संयुक्त अक्षर

संयुक्त व्यंजन

द्वित्व व्यंजन

No.- 1. Sanyukt Akshar Kise Kahate Hain | Sanyukt Akshar Kya Hai

दो भिन्न व्यंजनों के मेल से संयुक्त अक्षर बनते हैं। इसमें पहला व्यंजन हमेशा स्वर रहित तथा दूसरा स्वर सहित (स्वर के साथ) होता है। इन अक्षर को स्वतंत्र वर्ण नही माना जाता है क्योंकि संयुक्त अक्षर दो या दो से अधिक अक्षर के मिलने से बनते हैं।

संयुक्त शब्द के उदाहरण – विद्यालय, प्रसिद्ध, शक्ति, शुद्ध, पत्थर, मच्छर, प्याला इत्यादि।

No.-2. संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं | Sanyukt Vyanjan Ki Paribhasha

दो या दो से अधिक व्यंजनों के मिलने से एक नया व्यंजन बनता है जिसे संयुक्त व्यंजन कहते हैं। इसमें भी पहला व्यंजन स्वर रहित तथा दूसरा स्वर सहित होता है। हिंदी वर्णमाला में संयुक्त व्यंजनों की संख्या 4 है यह निम्न व्यंजनों के साथ मिलकर बनते हैं। जैसे –

क्ष = क् + ष + अ

त्र = त् + र् + अ

ज्ञ = ज् + ञ + अ

श्र = श् + र् + अ

Sanyukt Akshar Wale Shabd in Hindi

संयुक्त व्यंजन से बनने वाले शब्द | संयुक्त व्यंजन वाले शब्द

No.-1. क्ष – अपेक्षा, क्षति, कक्षा, रक्षा, अक्षर, रक्षक, अक्षय, क्षत्रिय, भिक्षा, आकांशा, मीनाक्षी, परीक्षा, मोक्ष।

No.-2. त्र – त्रिभुज, त्रिभुवन, त्रिभाषा, त्रिशूल, त्रिपाठी, चित्र, एकत्र, नेत्र, वस्त्र, त्रुटि, पत्र, मूत्र।

No.-3. ज्ञ – ज्ञान, ज्ञानी, ज्ञाता, अनभिज्ञ, जिज्ञासा, विज्ञापन, अज्ञात, विज्ञान, विशेषज्ञ।

No.-4. श्र – श्रमिक, आश्रित, श्रृंगार, श्रीमती, श्रीकांत, श्रुति, श्रीलंका, आश्रम, परिश्रम, श्रृंखला, मिश्रण, विश्राम।

अधिकांशतः संयुक्त अक्षर और संयुक्त व्यंजन में भ्रम हो जाता है। इसलिए मैं आपको संयुक्त अक्षर और संयुक्त व्यंजन में एक सटीक अंतर बता रहा हूं जिससे आप कभी भी नहीं भूलेंगे।

No.-3. संयुक्त अक्षर और संयुक्त व्यंजन में अंतर

संयुक्त अक्षर दो या दो से अधिक व्यंजनों के जोड़ से बनते है तथा वह जोड़ दिखाई देता है।  जैसे- प्याला – प् + या + ला जबकि संयुक्त व्यंजन में दोनों व्यंजनों का जोड़ नही दिखता बल्कि दूसरा व्यंजन बन जाता है।  जैसे- श्रम – श् + र + म ।

No.-4. द्वित्व व्यंजन किसे कहते हैं | Dvitv Vyanjan

एक व्यंजन का अपने जैसे व्यंजन के साथ जुड़ना द्वित्व व्यंजन कहलाता है  इसमें भी पहला व्यंजन हमेशा स्वर रहित होता है और दूसरा व्यंजन हमेशा स्वर सहित होता है। जैसे –

प + क् + का = पक्का

ब + च् + चा = बच्चा

यदि आप संयुक्त व्यंजन और द्वित्व व्यंजन को समझने में भ्रमित हो रहे हैं तो चलिए संयुक्त व्यंजन और द्वित्व व्यंजन में अंतर समझ लेते हैं।

No.-5. संयुक्त व्यंजन और द्वित्व व्यंजन में अंतर

संयुक्त व्यंजन में दोनों व्यंजनों का जोड़ नही दिखता बल्कि दूसरा व्यंजन बन जाता है। जैसे- श्रम – श् + र + म जबकि एक व्यंजन का अपने जैसे व्यंजन के साथ जुड़ना द्वित्व व्यंजन कहलाता है। जैसे- बच्चा – ब + च् + च

Sanyukt Akshar Wale Shabd in Hindi

संयुक्त अक्षर के उदाहरण

No.-1. प्रसिद्ध, बुद्धि, श्रुति, श्रद्धालु, बुड्ढा, गड्ढा, ध्वज, हड्डी, सिद्धि, विद्यालय।

No.-2. प्याला, पत्थर, मच्छर, ग्वाला, ज्वाला, इच्छा, श्लोक, विध्न, प्यार, लग्न, प्यासा, स्थान, प्याज,  सख्त, मक्खी, दफ्तर, मुफ्त, भक्त, मक्खन, रास्ता, सस्ता, अध्यापक, इज्जत, संख्या, ख्याल, क्यारी, मस्त, व्याकरण, प्याज, व्यापार, अन्य, धन्य, न्याय, कन्या।

No.-3. क्षति, कक्षा, रक्षा, क्षत्रिय, भिक्षा, मोक्ष, आकांक्षा, मीनाक्षी, परीक्षा, अक्षर, रक्षक, अक्षय,अपेक्षा।

No.-4. एकत्र, नेत्र, वस्त्र, ज्ञाता, त्रिभुज, त्रिशूल, त्रिपाठी, चित्र, त्रिभुवन, त्रिभाषा, त्रुटि, पत्र, मूत्र।

No.-5. विज्ञान, विशेषज्ञ, विज्ञापन, ज्ञान, ज्ञानी, जिज्ञासा, अज्ञात, अनभिज्ञ।

No.-6. श्रीकांत, श्रुति, श्रीलंका, आश्रित, श्रृंगार, श्रीमती, मिश्रण, विश्राम, आश्रम, परिश्रम, श्रृंखला, श्रमिक।

No.-7. कच्चा, पक्का, मक्का, डब्बा, बच्चा, खट्टा, लज्जा, अच्छा, कुत्ता, रस्सी, लड्डू, पत्ता, लस्सी, सिक्का, पट्टी, लड्डू, बिल्ली, दिल्ली, पट्टा, सट्टा, गुड्डू, छज्जा, गुब्बारा, फब्बारा, उल्लेख, चप्पल, डिब्बा, मरम्मत, हिम्मत, चम्मच।

प्रश्न.-1.  संयुक्ताक्षर शब्द कौन से हैं?

उत्तर: ऐसे शब्द जो दो या दो से अधिक अक्षरों के योग से बनते हैं संयुक्ताक्षर शब्द होते हैं।

प्रश्न.-2.  संयुक्ताक्षर कितने और कौन कौन है?

उत्तर: संयुक्ताक्षर 3 होते हैं। संयुक्त अक्षर, संयुक्त व्यंजन तथा द्वित्व व्यंजन।

प्रश्न.-3.  संयुक्त व्यंजन वाले शब्द कौन से होते हैं?

उत्तर: क्ष- अपेक्षा, त्र- त्रिभुज, ज्ञ- ज्ञान, श्र- श्रमिक ।

प्रश्न.-4.  संयुक्ताक्षर कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर: संयुक्ताक्षर तीन प्रकार के होते हैं। संयुक्त अक्षर, संयुक्त व्यंजन तथा द्वित्व व्यंजन।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top