RRB NTPC Exam Tips in Hindi - SSC NOTES PDF

RRB NTPC Exam Tips in Hindi

नमस्कार दोस्तों SSC NOTES PDF वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के टिप्स शेयर किये गए है, जिससे आपको सफ़लता ज़रूर मिलेगी। दोस्तों जैसा कि आप जानते है रेलवे की NTPC भर्ती नॉन-टेक्निकल है जिसके अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए चयन किया जाता है।

No.-1.  इस आर्टिकल में RRB NTPC के अंतर्गत भर्ती होने वाले सभी पदों के बारे में बताया गया है। दोस्तों किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए आपको परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम का का ज्ञान होना ज़रूरी होता है।

No.-2.  यदि आप ‘आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा को कैसे पास करें?’ की जानकारी चाहते है तो आप बिलकुल सही पेज पर है। तो आइए जानते हैं आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का पैटर्न, पाठ्यक्रम और इस परीक्षा को क्रैक करने के टिप्स-

No.-3. आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा टीप्स, RRB NTPC Exam Tips in Hindi, rrb ntpc ki taiyari kaise kare

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का पैटर्न | RRB NTPC Exam Pattern

No.-1. दोस्तों जो पद सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल 2 से 6 के अंतर्गत आते है, उन पदों का रेलवे द्वारा परीक्षा दो स्टेज में करायी जाती है। इसलिए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा दो स्टेज में होती है- 1st स्टेज सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) और 2nd स्टेज सीबीटी ।

No.-2. 1st स्टेज सीबीटी में सामान्य जागरूकता, गणित, सामान्य बुद्धि और रीजनिंग विषयों से प्रश्न पूछे जाते है। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होते है, जिसे सॉल्व करने के लिए 90 मिनट मिलते है।

No.-3. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के होते है। इस तरह 1st स्टेज सीबीटी 100 अंक का होता है। प्रत्येक सही उत्तर के 1 अंक मिलते है और ग़लत उत्तर देने पर ⅓ अंक काट लिए जाते है। 1st स्टेज सीबीटी का पैटर्न इस प्रकार है

विषयप्रश्नों की संख्याअंकसमय अवधि
सामान्य जागरूकता404090 मिनट
गणित3030
सामान्य बुद्धि और रीजनिंग3030
कुल अंक100

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

No.-1. 1st स्टेज सीबीटी में पास हुए उम्मीदवारों को (वेकैंसी के 20 गुने उम्मीदवार) को 2nd स्टेज सीबीटी परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। 2nd स्टेज सीबीटी में भी सामान्य जागरूकता, गणित, सामान्य बुद्धि और रीजनिंग विषयों से ही प्रश्न पूछे जाते है।

No.-2. 2nd स्टेज सीबीटी प्रश्न पत्र में प्रश्नों की संख्या 120 होती है तथा प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के होते है। प्रश्न पत्र को हल करने के लिए  इस तरह प्रश्न पत्र 120 अंको का होता है

No.-3. और प्रत्येक सही उत्तर देने पर 1 अंक दिए जाते है। ग़लत उत्तर देने पर ⅓ अंक के लिए जाते है। 2nd स्टेज सीबीटी का पैटर्न इस प्रकार है-

विषयप्रश्नों की संख्याअंकसमय अवधि
सामान्य जागरूकता505090 मिनट
गणित3535
सामान्य बुद्धि और रीजनिंग3535
कुल अंक120

No.-1. कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)–  यदि आप ट्रैफिक असिस्टेंट और स्टेशन मास्टर के पदों के लिए आवेदन करते है तो आपका कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) होगा।

No.-1. इस टेस्ट को पास करने के लिए कम से कम 40 अंक लाना आवश्यक होता है। इस टेस्ट को पास करना अनिवार्य होता है। ट्रैफिक असिस्टेंट और स्टेशन मास्टर की फाइनल मेरिट में 70% weightage सीबीटी 2nd स्टेज का और 30% weightage CBAT का लिया जाता है।

No.-2. टाइपिंग स्किल टेस्ट- यदि आप एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन्स क्लर्क, जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और सीनियर टाइम कीपर के पदों के लिए आवेदन करते है

No.-3. तो आपको टाइपिंग स्किल टेस्ट देना होता है। दोस्तों इसके लिए आपको कंप्यूटर में टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी के 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी के 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

No.-4. उम्मीद है आपको RRB NTPC भर्ती परीक्षा का पैटर्न समझ आ गया होगा। अब हम परीक्षा का पाठ्यक्रम देखेंगे-

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का पाठ्यक्रम | RRB NTPC Exam Syllabus

No.-1. 1st स्टेज और 2nd स्टेज सीबीटी का पाठ्यक्रम- दोस्तों 1st स्टेज और 2nd स्टेज सीबीटी परीक्षा का पाठ्यक्रम समान होता है। बस 2nd स्टेज सीबीटी परीक्षा के प्रश्न थोड़े कठिन ज़रुर होते है।

सामान्य जागरूकता

No.-1. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय की वर्तमान घटनाएँ

No.-2. खेल और कला

No.-3. भारत और विश्व के संबंध में पर्यावरण मुद्दे

No.-4. भारत का भूगोल और विश्व का भूगोल

No.-5. भारतीय साहित्य

No.-6. स्मारक और भारत के प्रमुख स्थान

No.-7. भारतीय संविधान और राजनीतिक प्रणाली

No.-8. भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम

No.-9. भारत के परमाणु कार्यक्रम

No.-10. भारतीय राजनीति और शासन

No.-11. सामान्य वैज्ञानिक और अंतरिक्ष मे तकनीकी विकास

No.-12.भारत की संस्कृति

No.-13. संयुक्त राष्ट्र और इसकी महत्वपूर्ण विश्व संगठन

No.-14. सामान्य विज्ञान और लाइफ साइंस (10 वीं सीबीएसई तक)

No.-15. कंप्यूटर और कंप्यूटर अनु-प्रयोग

No.-16. भारतीय अर्थव्यवस्था

No.-17. भारत में परिवहन प्रणाली

No.-18. भारत के महत्वपूर्ण वनस्पति और जीव

No.-19. भारत और विश्व के प्रसिद्ध व्यक्ति

No.-20. फ्लैगशिप सरकारी कार्यक्रम

No.-21. भारत के सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन इत्यादि

गणित

No.-1. संख्या प्रणाली

No.-2. प्रतिशत

No.-3. अंश

No.-4. लाभ और हानि

No.-5. एलसीएम

No.-6. एचसीएफ

No.-7. अनुपात और अनुपात

No.-8. समय और दूरी

No.-9. तापमान

No.-10. समय और काम

No.-11. सरल और चक्र-वृद्धि ब्याज

No.-12. दशमलव

सामान्य बुद्धि और रीजनिंग

No.-1. अनुरूपता

No.-2. संख्या और वर्णमाला श्रृंखला

No.-3. पहेली

No.-4. कोडिंग और डिकोडिंग

No.-5. समानताएं और मतभेद

No.-6. विश्लेषणात्मक तर्क

No.-7. syllogism

No.-8. कथन-निष्कर्ष

No.-9. वेन आरेख

No.-10. गणितीय परिचालन

No.-11. डेटा पर्याप्तता

No.-12. रिश्तों

No.-13. कथन-पाठ्यक्रम

No.-14. Jumbling

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी कैसे करें | How to Prepare for RRB NTPC Exam

No.-1. सामान्य जागरूकता (General Awareness) की तैयारी:- दोस्तों सामान्य जागरूकता का पाठ्यक्रम बहुत ही विस्तृत होता है। इसके लिए आपको काफी मेहनत की ज़रूरत पड़ेगी। सामान्य जागरूकता विषय की तैयारी के लिए निम्न बातों पर ध्यान दें-

No.-1. सामान्य जागरूकता विषय के सभी टॉपिक को अच्छे से पढ़े।

No.-2. सभी टॉपिक की महत्वपूर्ण जानकारियों का नोट्स बना लें, क्योंकि पाठ्यक्रम बड़ा होने के कारण पीछे की जानकारी भूल जाती है।

No.-3. आपके द्वारा बनाए गए नोट्स परीक्षा नज़दीक आने पर रिवीजन के लिए काम आता है।

No.-4. यूट्यूब पर सभी टॉपिक के वीडियो देंखे और उससे भी नोट्स बना ले। यूट्यूब या अन्य एजुकेशनल वेबसाइटों पर जो वीडियो होते है, उनमें महत्वपूर्ण जानकारियां होती है।

No.-5. न्यूज़ चैनल पर रोज़ाना महत्वपूर्ण न्यूज़ देंखे जैसे कि, देश-विदेश, अर्थव्यवस्था, खेल समाचार इत्यादि

No.-6. सामान्य विज्ञान और लाइफ साइंस टॉपिक के लिए आप CBSE की 9th और10th की विज्ञान की किताब पढ़ें और नोट्स बना लें।

No.-7. यदि आपको इतिहास टॉपिक के दिन या वर्ष याद करना है, तो इसके लिए आप पेपर पर लिखकर अपने स्टडी रूम में दीवार या बोर्ड़ पर चिपका लें। जब भी आप आराम करने या सोने जाते है तो एक नज़र इन पेपरों पर डालें।

No.-8. ऐसा आप अन्य किसी भी विषय के लिए कर सकते है, जिसमें आप याद किया हुआ जल्दी भूल जाते है।

No.-9. गणित (Mathematics) की तैयारी:- गणित विषय में बहुत ही कम टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते है। इसके लिए आपको 9वीं तथा 10वीं कक्षा की गणित की किताब से अभ्यास करना चाहिए। इसके अलावा आप बुकस्टोर से रेलवे भर्ती के लिए गणित की किताब पा सकते है। गणित की तैयारी के लिए निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें-

No.-1. CBSE की 9वीं तथा 10वीं कक्षा की गणित की किताब से अभ्यास करें।

No.-2. अंकगणित (Arithmetic) पर दे सबसे ज्यादा ध्यान।

No.-3. गणित के सूत्रों (Formulas) का नोट्स बना लें।

No.-4. बहुत सारे ऐसे भी प्रश्न होते है जिसे सॉल्व करने की ट्रिक होती है। ऐसे ट्रिक्स का ज़रूर नोट्स बनाए। ऐसा करने से परीक्षा में समय की बचत होती है।

No.-5. गणित के सवाल लगाने के लिए कैलकुलेटर का उपयोग ना करें।

No.-6. गणित के उत्तर को याद ना करें, हल करने के तरीक़े को समझे।

No.-7. सामान्य बुद्धि और रीजनिंग (General Intelligence and Reasoning)- सामान्य बुद्धि और रीजनिंग विषय की तैयारी के लिए बहुत प्रैक्टिस की जरूरत होती है। जैसा कि आप जानते है कि सामान्य बुद्धि और रीजनिंग की पढ़ाई किसी भी कक्षा में नही होती है। इसलिए इसकी तैयारी की पूरी जिम्मेदारी आपके ऊपर होती है।

No.-1. आप सामान्य बुद्धि और रीजनिंग की किताब बुकस्टोर से ख़रीद सकते है। इसमें भी ट्रिकी प्रश्न पूछे जाते है। आपको एक-एक करके सभी टॉपिक को समझे।

No.-2. इसमें नोट्स बनाने की जरूरत नही है। कई वेबसाइटों पर भी रीजनिंग के ऑनलाइन फ्री टेस्ट उपलब्ध है। आप वहां से भी प्रैक्टिस कर सकते है और आपकी तैयारी का भी पता चल जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के अन्य महत्वपूर्ण टिप्स

No.-1. ऑनलाइन मॉक टेस्ट देने से तैयारी की स्थिति का पता का पता चलता है और साथ ही टाइम मैनेजमेंट भी ठीक होता है।

No.-2. पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को ज़रूर हल करें। इससे आपको पता चलता है कि परीक्षा में कैसे प्रश्न आने वाले है।

No.-3. आप जिस विषय या अध्याय में कमज़ोर है, उसमें ज्यादा ध्यान दें।

No.-4.सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि इस परीक्षा के लिए ज़रूरी नही है किसी कोचिंग क्लास जॉइन करना। यदि आपको लगता है कि आप इस परीक्षा की तैयारी खुद कर सकते है तो, स्वयं तैयारी करें।

No.-5. अपनी दिनचर्या में स्टडी टाइम टेबल जरूर बनाएं और ईमानदारी से पालन करें।

No.-6. उम्मीद है RRB NTPC Pariksha Ki Taiyari Kaise Kare लेख आपको पसंद आया होगा और आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी। यदि आपके पास कोई प्रश्न है तो कमेंट में ज़रूर पूछे।

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ

Que.-1. लक्षद्वीप का निर्माण हुआ है?

(a) ज्वालामुखी से

(b) प्रवाल से

(c) भूकम्प से

(d) निक्षेपण से

Ans : (b) प्रवाल से

Que.-2. काली मिट्टी का निर्माण किस चट्यन के टूटने से होता है।

(a) ग्रेनाइट

(b) बेसाल्ट

(c) डोलोराइट

(d) सीडोराइट

Ans : (b) बेसाल्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top