Reproductive System Related Question Answer - SSC NOTES PDF

Reproductive System Related Question Answer

इस आर्टिकल में प्रजनन तंत्र (Reproductive System) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उसका उत्तर दिया गया है। प्रजनन तंत्र से संबंधित जानकारी को One Liner प्रारूप में दिया गया है। विभिन्न प्रतियोगी तथा बोर्ड की परीक्षाओं में प्रजनन तंत्र प्रश्नोत्तरी से प्रश्न पूछे जाते है।

प्रजनन तंत्र से संबंधित प्रश्न उत्तर, प्रजनन तंत्र से संबंधित जानकारी, Reproductive System Related Question Answer

प्रजनन तंत्र से संबंधित प्रश्न उत्तर | Reproductive System Related Question Answer

No.-1.  प्राणियों में सवंर्द्धन तथा विकास किन दो प्रकार से होता है?

उत्तर- अलैंगिक व लैंगिक जनन

No.-2.  वर्धी जनन तथा स्पोर जनन किस प्रजनन का आधार है?

उत्तर- अलैंगिक प्रजनन

No.-3.  किस जनन के अंतर्गत द्विखंडन, मुकुलन तथा पुनरुद्भवन आते हैं?

उत्तर- वर्धी जनन

No.-4.  किस प्रकार का प्रजनन एककोशिक जीवधारियों में होता है?

उत्तर- द्विखंडन

No.-5.  हाइड्रा व यीस्ट में किस प्रकार की प्रजनन क्रिया पाई जाती है?

उत्तर- मुकुलन

No.-6.  इकाइनोडर्म-स्टारफिश स्पीशीज के जीवों में पुनरुद्भवन किसके द्वारा होता है?

उत्तर- पाद तथा भुजा

No.-7.  मानव शरीर की कोशिकाओं में गुणसूत्र कहाँ होते हैं?

उत्तर- केन्द्रक के भीतर

No.-8.  क्रोमोसोम की संख्या कितनी होती है?

उत्तर- 46

No.-9.  लैंगिक जनन कितने युग्मकों के संयोग से पूर्ण होता है?

उत्तर- दो

No.-10.  दोनों प्रकार के युग्मकों के संयोजन से क्या बनता है?

उत्तर- युग्मनज

No.-11.  शरीर में स्थित जनन अंगों में अर्द्धसूत्री विभाजन से किनका निर्माण होता है?

उत्तर- युग्मकों

पादपों में प्रजनन | Reproduction in plant Question Answer

No.-1.  पत्तियाँ किन दो प्रकार की होती हैं?

उत्तर- शल्क व सत्य पत्र

No.-2.  गुरुबीजाणुधानी धारण करने वाली पत्तियाँ क्या कहलाती हैं?

उत्तर- गुरुबीजाणुपर्ण

No.-3.  बीजाणुपर्ण का परिपक्वन कैसा होता है?

उत्तर- तलाभिसारी

No.-4.  बीजाणुधानी की दीवार का सबसे भीतरी स्तर क्या कहलाता है?

उत्तर- टेपिटम

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

No.-5.  पादप जगत् में किसके बीजाण्ड सबसे बड़े होते हैं?

उत्तर- साइकस

No.-6.  जिम्नोस्पर्म क्लास के पौधों में किन दो प्रकार की पत्तियाँ होती हैं?

उत्तर- शल्क व सत्य पत्र

No.-7.  ऐन्जियोस्पर्म का पौधा किस प्रकार का होता है?

उत्तर- स्पोरोफाइट

No.-8.  ऐन्जियोस्पर्म के पुष्प किस अक्ष पर स्थित होते हैं?

उत्तर- पुष्पाक्ष

No.-9.  एक प्रारूपी पुष्प के कितने प्रमुख भाग होते हैं?

उत्तर- चार

No.-10.  पुष्प के नर जननांग क्या कहलाते हैं?

उत्तर- पुमंग

No.-11.  प्रत्येक पुंकेसर में कौन-से भाग होते हैं?

उत्तर- पुतंतु, परागकोष, योजी

No.-12.  पुंकेसर का सबसे महत्वपूर्ण भाग कौन-सा होता है?

उत्तर- परागकोश

No.-13.  सरसों,मूली,शलजम किस कुल के पौधे हैं?

उत्तर- क्रूसीफेरी

No.-14.  गुडहल, भिण्डी, कपास किस कुल के पौधे हैं?

उत्तर- मालवेसी

No.-15.  बबूल, गुलमोहर, कत्था, छुईमुई, अशोक, कचनार, इमली किस कुल से संबद्ध है?

उत्तर- लेग्यूमिनोसी

No.-16.  नीबू, मौसमी, बेल, कैथ, कामिनी किस कुल से संबद्ध हैं?

उत्तर- रुटेसी

No.-17.  भृंगराज, गेंदा, कुसुम, सलाद, सूरजमुखी, जीनिया, डहेलिया किस कुल से संबद्ध हैं?

उत्तर- कम्पोजिटी

No.-18.  खरबूजा, लौकी, परवल, तरबूज, टिन्डा, कद्दू, ककड़ी, चिचिन्डा, करेला  किस कुल से संबद्ध है?

उत्तर- कुकुरबिटेसी

No.-19.  सेब, नाशपाती, स्ट्राबेरी, बादाम, खुबानी, आडू, रसभरी, गुलाब किस कुल से संबद्ध हैं?

उत्तर- रोजेसी

No.-20.  जामुन, अमरूद, यूकेलिप्टस, मेंहदी किस कुल से संबद्ध हैं?

उत्तर- मिरटेसी

No.-21.  जीरा, धनिया, सौंफ, गाजर किस कुल से संबद्ध हैं?

उत्तर- अम्बेलीफेरी

No.-22.  आलू, मिर्च, मकोय, बैंगन, धतूरा, टमाटर, बैलाडोना किस कुल से संबद्ध है?

उत्तर- सोलेनेसी

No.-23.  लहसुन, प्याज, सतावर किस कुल से संबद्ध है?

उत्तर- लिलिएसी

No.-24.  खजूर, नारियल, सुपारी, ताड़ किस कुल से संबद्ध हैं?

उत्तर- पाल्मी

No.-25.  केला किस कुल से संबद्ध है?

उत्तर- म्युजेसी

No.-26.  गेहूं, गन्ना, बाँस, मक्का, ज्वार, बाजरा, चावल किस कुल से संबद्ध हैं?

उत्तर- ग्रैमिनी

No.-27.  आधार का फूला हुआ भाग क्या कहलाता है?

उत्तर- अण्डाशय

No.-28.  अण्डाशय में बनी रचनाएँ क्या कहलाती हैं?

उत्तर- बीजांड

No.-29.  मादा गैमीटोफाइट बीजांड के अंदर किस रूप में विकसित होता है?

उत्तर- भ्रूणकोष

No.-30.  परागकोष में बने परागकणों की स्त्रीकेसर के वर्तिकाग्र तक पहुंचने की क्रिया क्या कहलाती है?

उत्तर- परागण

No.-31.  उपलब्ध माध्यम के आधार पर परागण किन चार प्रकार का होता है?

उत्तर- वायु, जल, कीट, जंतु

No.-32.  जब एक पुष्प के परागकण उसी पुष्प की वर्तिकाग्र तक पहुंचते हैं तब यह क्रिया क्या कहलाती है?

उत्तर- स्वपरागण

No.-33.  लैंगिक रूप से भिन्न दो जनन इकाइयों नर तथा मादा युग्मकों के समेकन को क्या कहते हैं?

उत्तर- निषेचन

No.-34.  पुष्पीय पौधों में एक ही भ्रूणकोष में कितनी बार निषेचन होता है?

उत्तर- दो बार

No.-35.  भ्रूण के पूर्ण रूप से विकसित होने पर बीजांड क्या बन जाता है?

उत्तर- बीज

No.-36.  उद्दीपन के पश्चात् अंडाशय किस रूप में विकसित हो जाता है?

उत्तर- फल

No.-37.  कूटफल के उदाहरण कौन से हैं?

उत्तर- सेब, नाशपाती, अनार

No.-38.  सत्यफल भित्ति को अन्य किन नामों से जाना जाता है?

उत्तर- पेरीकार्प/फलभित्ति

No.-39.  फल भित्ति का बाहरी स्तर (पतला व छिलके के रूप में) कौन-सा होता है?

उत्तर- एपिकार्य

No.-40.  फलभित्ति का बाहरी स्तर (मांसल व गूदेदार) कौन-सा होता है?

उत्तर- मीसोकार्प

No.-41.  फलाभित्ति का सबसे अंदर का स्तर (झिल्ली के रूप में) कौन-सा होता है?

उत्तर- एण्डोकार्प

No.-42.  अंगूर, केला, पपीता व अनन्नास किस प्रकार के फल हैं?

उत्तर- अनिषेक

No.-43.  सोरोसिस तथा साइकोनस किन फलों के प्रकार हैं?

उत्तर- संग्रहित/कूटफल

No.-44.  किस प्रकार का फल स्पेडिक्स या कैटकिन पुष्पक्रम से विकसित होता है?

उत्तर- सोरोसिस

No.-45.  किस प्रकार का फल हाइपैन्थोडियम पुष्पक्रम से विकसित होता है?

उत्तर- साइकोनस

No.-46.  सोरोसिस फलों के उदाहरण कौन-से हैं?

उत्तर- शहतूत, कटहल, अनन्नास

No.-47.  साइकोनस फलों के उदाहरण कौन-से हैं?

उत्तर- बरगद, पीपल, गूलर व अंजीर

मनुष्य में प्रजनन | Reproduction in Humans Question Answer

No.-1.  वृपण, अधिवृषण, शुक्रवाहिका पुरःस्थ, शिश्न किस प्रजनन तंत्र के उदाहरण हैं?

उत्तर- पुरुष

No.-2.  शुक्रजनक नलिकाएँ कहाँ स्थित होती हैं?

उत्तर- वृषण

No.-3.  यौवनारम्भ के समय किसका स्राव बढ़ जाता है?

उत्तर- टेस्टोस्टीरॉन

No.-4.  शुक्र अथवा वीर्य का मुख्य भाग किसके स्राव द्वारा बनता है?

उत्तर- शुक्राशय

No.-5.  किस अंग के द्वारा शुक्राणु वृषण से शुक्रवाहिका में आते हैं?

उत्तर- अधिवृषण

No.-6.  शिश्न किसका बना होता है

उत्तर- स्पंजी ऊतक

No.-7.  स्वी प्रजनन तंत्र के सभी बाह्य अंगों को सम्मिलित रूप से क्या कहते हैं?

उत्तर- भग

No.-8.  तंतुपास्थि संधि के सामने जघनास्थि के पास कौन-सा अंग होता है?

उत्तर- रति शेल

No.-9.  समस्त भगोष्ठ की लंबाई कितनी होती है?

उत्तर- 7 सेमी या 3 इंच

No.-10.  स्त्री जननांगों को क्या कहते हैं?

उत्तर- जायांग

No.-11.  अण्डाशय, वर्तिका तथा वर्तिकाग्र किसके तीन भाग होते हैं?

उत्तर- प्रारूपी अण्डप

No.-12.  वृहत भगोष्ठ के ऊपरी भाग में स्थित लघु भगोष्ठ किस से युक्त होता है?

उत्तर- हर्षण ऊतक

No.-13.  पुरुष के शिश्न के समतुल्य स्त्री के प्रघाण के अग्रभाग में कौन-सी रचना होती है?

उत्तर- भगशिश्निका

No.-14.  योनिद्वार पर स्थित एक पतला झिल्लीनुमा डायफ्राम क्या कहलाता है?

उत्तर- हाइमन

No.-15.  पेशी निर्मित कौन-सी नलिका है जो बाहरी तल से गर्भाशय तक रहती है?

उत्तर- योनि

No.-16.  गर्भाशय ग्रीवा के आगे तथा पार्श्व में स्थित छोटे अवकाशों को क्या कहते हैं?

उत्तर- अग्र तथा पार्श्व फोर्निक्स

No.-17.  अंडाशय/डिंब ग्रंथियाँ, डिंबवाहिनी नली तथा गर्भाशय किस प्रकार के अंग है?

उत्तर- आंतरिक अंग

No.-18.  डिंब का निर्माण, एस्ट्रोजन तथा प्रोजेस्टेरॉन नामक स्राव उत्पन्न करना किसका कार्य है?

उत्तर- डिंब ग्रंथि

No.-19.  किस नली से डिंब गर्भाशय गुहा में जाता है?

उत्तर- डिंबवाहिनी नली

No.-20.  एक मोटी पेशी भित्ति का तुम्बाकार कौन-सा अंग पीछे मलाशय तथा सामने मूत्राशय के मध्य स्थित होता है?

उत्तर- गर्भाशय

No.-21.  गर्भाशय को आच्छादित करने वाली श्लेष्मिक कला क्या कहलाती है?

उत्तर- गर्भाशयांततः स्तर

No.-22.  प्रत्येक स्त्री को प्रजनन काल में कितने दिनों की अवधि पर ऋतुस्राव/मासिक धर्म होता है?

उत्तर- 26 से 28 दिन

No.-23.  ऋतुस्राव कितने दिन का होता है?

उत्तर- 3 से 5 दिन

No.-24.  आर्तवोत्तर काल की अवधि कितने दिन की होती है?

उत्तर- 9 दिन

No.-25.  ऋतुचक्र की औसत अवधि कितने दिन की होती है?

उत्तर- 28 दीन

No.-26.  कितने दिन के आसपास गर्भाशय की कला निषेचित डिंब के लिए तैयार हो जाती है?

उत्तर- 27वें दिन

No.-27.  मनुष्यों के जनन अंगों की जनन ग्रंथियों में गैमीट्स बनने की क्रिया क्या कहलाती है?

उत्तर- गेमिटोजैनेसिस

No.-28.  नर में बनने वाले स्पर्म क्या कहलाते हैं?

उत्तर- स्पर्मेटोजैनेसिस

No.-29.  मादा में बनने वाले ओवम क्या कहलाते हैं?

उत्तर- ऊजैनेसिस

No.-30.  नर में बनने वाले स्पर्म का जन्म किसके द्वारा होता है?

उत्तर- प्राइमरी गोनोसाइट

No.-31.  प्राइमरी गोनोसाइट कहाँ स्थित होती है?

उत्तर- टेस्टीज

No.-32.  मल्टीप्लिकेशन फेज, ग्रोथ फेज, मैचूरेशन फ्रेज तथा मैटामोरफिस किस क्रिया के चरण हैं?

उत्तर- स्पर्मेटोजैनेसिस

No.-33.  मादा में मैचुरेशन फेज क्रिया में सभी प्राइमरी ऊसाइट मीयोटिक विभाजन के द्वारा किन दो असमान कोशिकाओं का निर्माण करती है?

उत्तर- हैप्लाइड

No.-34.  स्पर्म और ओवम मिलकर किसकी रचना करते हैं?

उत्तर- युग्मनज

No.-35.  स्पर्म और ओवम के मिलन में कौन-सी दो क्रियाएं होती है?

उत्तर- सिनगैमी, कैरियोगैमी

No.-36.  किसकी सहायता से स्पर्म तैरकर ओवम के पास चला जाता है?

उत्तर- फ्लैजिलम

No.-37.  निषेचित ओवम गर्भाशय की ओर बढ़कर कितने दिनों में गर्भाशय गुहा में पहुँच जाता है?

उत्तर- 7 दिन

No.-38.  गर्भाशय की दीवार में संचित ओवम के प्रतिष्ठापन को क्या कहते हैं?

उत्तर- गर्भरोपण

No.-39.  भ्रूण के विकसित होते समय कोशिकाओं का गुच्छे के रूप में बना पिंड क्या कहलाता है?

उत्तर- मोरुला

No.-40.  मोरुला के विकसित होने पर कोशिकाओं की कितनी परतें बन जाती हैं?

उत्तर- तीन

No.-41.  किन अंकुरों के माध्यम से भ्रूण का गर्भाशय से संबंध रहता है?

उत्तर- जरायु

No.-42.  ये दोनों अंकुर मिलकर किसका निर्माण करते हैं?

उत्तर- अपरा

No.-43.  माता के रक्त से भ्रूण का पोषण किसके द्वारा होता है?

उत्तर- अपरा

No.-44.  गर्भ और अपरा के मध्य रज्जु सदृश संरचना क्या कहलाती है?

उत्तर- नाभिनाल

No.-45.  सगर्भता का अवधि काल कितना होता है?

उत्तर- 280 दिन

No.-46.  गर्भाशय में स्थित पतली झिल्लीदार थैली, जिसमें भ्रूण विकसित होता है, क्या कहलाती है?

उत्तर- गर्भोदयक थैली

No.-47.  हैप्लायड तथा डिप्लॉयड दोनों प्रकार का पार्थेनोजैनेसिस किसमें पाया जाता है?

उत्तर- रोटीफर्स

No.-48. उम्मीद है प्रजनन तंत्र के प्रश्न उत्तर आपके लिए उपयोगी होगा। यदि आपके पास प्रजनन तंत्र से संबंधित कोई सुझाव या प्रश्न है तो नीचे 👇कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ

Que.-1. Post Dated Cheque की संज्ञा गांधी ने किस प्रस्ताव को दिया था?

(a) अगस्त प्रस्ताव

(b) भारत छोड़ो आंदोलन

(c) क्रिप्स प्रस्ताव

(d) रौलेट एक्ट

Ans : (c) क्रिप्स प्रस्ताव

Que.-2. देवास बैंक नोट प्रेस भारत के किस राज्य में है?

(a) मध्य प्रदेश

(b) महाराष्ट्र

(c) राजस्थान

(d) बिहार

Ans : (a) मध्य प्रदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top