PM Awas Yojana 2023 Gramin List PDF - SSC NOTES PDF

PM Awas Yojana 2023 Gramin List PDF

PM Awas Yojana 2023 Gramin List PDF : प्रधानमंत्री आवास योजना, भारत के शहरी तथा ग्रामीण नागरिकों को एक पक्का मकान के सपने को पूरा करने के लिए सहायक सिद्ध होती दिख रही है। शायद इसी को देखते हुए PM Awas Yojana को अगले वर्ष यानी 2024 तक बढ़ा दिया गया है और केंद्रीय बजट में “Housing For All” मिशन चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2023 तक भारत के गरीब लोगों को 80 लाख से अधिक पक्के मकान देना है।

No.-1. जनगणना -2011 के आधार पर पाए गए सभी सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का मकान देने के उद्देश्य से इस योजना का शुभारंभ जून 2015 में किया गया था।

No.-2. इस योजना के लिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पीएम आवास योजना योग्यता के बारे में जरूर जान लेना चाहिए और यह योग्यता ग्रमीण तथा शहरी नागरिकों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है।

PM Awas Yojana 2023 Gramin List PDF – संक्षिप्त विवरण

लेख का नामपीएम आवास योजना 2023 ग्रामीण सूची पीडीएफ़
योजना शुरुकर्ताकेंद्र सरकार
लाभार्थीआर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर परिवार
उद्देश्यभारत के गरीब परिवारों को पक्के घर प्रदान करना
PMAY योजना शुरू होने की तिथिजून 2015
विभाग का नामभारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmayg.nic.in/

PMAY Gramin List PDF ऐसे करें डाउनलोड

No.-1. प्रधानमंत्री आवास योजना 2022-23 RHreporting ग्रामीण सूची का पीडीएफ़ के रूप में डाउनलोड करने या देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों को फॉलो करें-

No.-1. उम्मीदवार सबसे पहले PMAY की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in पर जाएं।

No.-2. इसके बाद मेन मेन्यू के बटन पर क्लिक करें।

No.-3. मेन मेन्यू बटन पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर कुछ विकल्प दिखेगा, उनमें से आप “Awaassoft (आवाससॉफ्ट)” पर क्लिक करना होगा।

No.-4. Awaassoft (आवाससॉफ्ट) पर क्लिक करने के बाद अब आप “Report” टैब पर क्लिक करना है।

No.-5. रिपोर्ट पर क्लिक करने के बाद आगे बढ़े, अब आपके स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी।

No.-6. नई विंडो को आप स्लाइड करके नीचे की तरफ जाएं, वहां पर आपको “Social Audit Report” सेक्शन के नीचे आपको “”Beneficiary details for Verification” लिखा दिखाई देगा, अब आप इसपर क्लिक करें।

No.-7. अगले चरण में अब आपके स्क्रीन पर एक नई टैब खुलेगी।

No.-8. नई टैब में आपको “Selection Filters” लिखा दिखाई, आपको इसके नीचे सभी रिक्त खानों में मांगी गई सूचना को दर्ज करना होगा।

No.-9. उम्मीदवार सबसे पहले अपने प्रदेश का नाम दर्ज करना होगा और फिर जिला का नाम, ब्लॉक, पंचायत का नाम चुनना होगा। इसके नीचे वाले बॉक्स में आपको जिस वर्ष की सूची डाउनलोड करनी है, उस वर्ष को चुनना होगा।

No.-10. इसके बाद अंतिम बॉक्स में आप “प्रधानमंत्री आवास योजना का चयन करें।

No.-11. मांगी गई सभी जानकारियों को सही-सही दर्ज करने के बाद अब आपको “Submit” बटन पर क्लिक करना है।

No.-12. सबमिट करने के बाद आपको स्क्रीन पर लाभार्थियों को सूची खुल जाएगी, जिसमें लाभार्थी का नाम, पिता या माता का नाम, आवंटित राशि तथा अन्य जानकारी दिखेगी।

No.-13. अगर आप इस सूची को पीडीएफ़ में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप “डाउनलोड पीडीएफ़” टैब पर क्लिक करें। अब आपके फ़ोन या कम्प्यूटर में पूरी सूची पीडीएफ़ के रूप में डाउनलोड हो जाएगी।

No.-14. मैं आशा करता हुँ कि आपको PM Awas Yojana 2023 Gramin List PDF से सम्बंधित सभी जानकारी पसंद आयी होगी, पीएम आवास योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी आप हमसे कॉमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top