My Scheme Portal – myscheme.gov.in पर योजनाओं की सूची - SSC NOTES PDF

My Scheme Portal – myscheme.gov.in पर योजनाओं की सूची

My Scheme Portal के जरिये सभी उम्मीदवारों केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की जानकारी ले सकते हैं, रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, और लाभ ले सकते हैं। इस पोर्टल के जरिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कई तरह की योजनाओं को लिस्ट किया गया है, ताकि भारतीय नागरिक एक ही पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लिए आवेदन/रजिस्ट्रेशन कर सकें।

No.-1. यदि आप माय स्कीम पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें, क्‍योंकि आज हम आपको इस लेख के माध्‍यम से My Scheme पोर्टल संबंधित सभी महत्‍वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

पोर्टल का नामMy Scheme Portal
लांच कर्ताभारत सरकार
लाभार्थीदेश के सभी नागरिक
उद्देश्यकई कैटगरी की योजनाओं को एक पोर्टल पर लाना
योजना कब जारी हुई2022
योजना कैटेगरीसरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटmyscheme.gov.in

My Scheme पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

No.-1. इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत के नागरिकों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के ऑनलाइन आवेदन/रजिस्ट्रेशन के लिए जगह जगह भटकना न पड़े।

No.-2. इस पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

No.-3. जिस पर नागरिक विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसीलिए सरकार द्वारा My Scheme पोर्टल लॉन्च किया गया है।

No.-4. My Scheme पोर्टल का उपयोग करके भारतीय नागरिक सरकार द्वारा संचालित कृषि, शिक्षा, व्यवसाय, कौशल एवं रोजगार, खेल एवं संस्कृति, स्वास्थ्य एवं |

No.-5. कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल/वेबसाइट पर नहीं जाना पड़ेगा। जिससे उनके समय की भी बचत होगी।

My Scheme Portal पर उपलब्ध योजना कैटेगरीकैटेगरी सम्बंधित योजना की संख्या
कृषि ,ग्रामीण और पर्यावरण11
बैंकिंग ,वित्तीय सेवाएँ और बिमा42
व्यापार और उद्यमिता10
शिक्षण और अधिगम71
स्वास्थ्य और कल्याण22
आवास10
सार्वजनिक सुरक्षा, कानून और न्याय2
विज्ञान ,आई.टी एवं संचार6
कौशल विकास और रोजगार22
सामाजिक कल्याण और सशक्तिकरण78
खेल और संस्कृति12
आवागमन और बनावट5
ट्रेवल में2
स्वच्छता16

My Scheme पोर्टल के लिए पात्रता मानदंड क्या है?

No.-1. My Scheme पोर्टल का उपयोग करने के लिए आपको भारत देश का नागरिक होने अनिवार्य है, भारत देश के सभी वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने व आवेदन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज की जरूरत होगी जो नीचे की तरफ दिए गए हैं।

No.-1. आधार कार्ड

No.-2. निवास प्रामाण पत्र

No.-3. जाति प्रमाण पत्र

No.-4. आय प्रमाण पत्र

No.-5. मोबाइल नंबर

No.-6. पासपोर्ट साइज फ़ोटो

No.-7. बैंक खाता, इत्यादि।

My Scheme पोर्टल के लाभ

No.-1. My Scheme पोर्टल भारत देश के नागरिकों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ एक साथ प्राप्त करने के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक 13 कैटेगरी के 200+ सरकारी योजनाओं का आवेदन कर सकते हैं।

No.-2. अब आपको विभिन्न योजना के आवेदन के लिए विभिन्न पोर्टल पर जाने की आवश्यकता नहीं है। कम समय मे आप कई योजना का लाभ ले पाएंगे जिससे कि आपके समय की भी बचत होगी। इस पोर्टल पर नागरिक कृषि , व्यापार, शिक्षा, सामाजिक , बैंकिंग क्षेत्र संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

My Scheme पोर्टल के माध्यम से योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

No.-1. यदि आप किसी योजना का आवेदन My Scheme पोर्टल के माध्यम से करना चाहते हैं तो नीचे की तहफ हम आवेदन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से बताएं, जिसका पालन करके आप अपना आवेदन कर सकते हैं।

No.-2. सर्वप्रथम आपको My Scheme पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

No.-3 .वेबसाइट के होमपेज पर आपको 13 कैटेगरी सम्बंधित योजना दिखाई देंगी।

No.-4. आप जिस कैटेगरी की योजना का आवेदन करना चाहते हैं उसपर क्लिक करें।

No.-5. क्लिक करते ही उस कैटेगरी सम्बंधित योजना का पेज खुल जाएगा।

No.-6. अब आप जिस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है उसका चुनाव करें। उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

No.-7. जिसपर आपको योजना से संबंधित जानकारी मिल जाएगी, उसी पेज पर आवेदन करने का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

No.-8. अब योजना से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार आवेदन करें।

My Scheme पोर्टल पर योजना कैसे खोजें?

No.-1. My Scheme पोर्टल पर अगर आप कोई योजना ढूंढना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे-

No.-1. सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

No.-2. होम पेज खुलने पर उसपर मौजूद Find Scheme For You विकल्प का चयन करें।

No.-3. चयन करते ही एक नया पेज खुलकर सामने आएगा जिसपर आपको अपने लिंग (महिला/पुरुष) का चुनाव करना है और उम्र दर्ज करनी है।

No.-4. अब आपको अपने राज्य का चुनाव करना है एवं अपने रहने वाले क्षेत्र का चुनाव करना है।

No.-5. इसके बाद जाति का चयन करना है।

No.-6. इसके बाद पूछें गए सभी विकल्प का चुनाव अपने हिसाब से कर लें।

No.-7. उसके बाद द्वारा चुने गए विकल्पों के आधार पर मौजूद योजना आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

My Scheme Portal – FAQs

No.-1. my scheme portal का उद्देश्य क्या है?

Ans.  केंद्र सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को एक पोर्टल पर लाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।

No.-2. My Scheme पोर्टल के जरिये केंद्र सरकार की कितनी योजना का लाभ ले सकते हैं?

Ans. कैटेगरी वाइज 200+ योजनाओं का लाभ आप इस पोर्टल के माध्यम से ले सकते हैं।

No.-3. my scheme portal पर अपने लिए योजना कैसे खोजें?

Ans. इसके लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं Find Scheme For You विकल्प का चुनाव करें पूछी गई पूरी जानकरी दर्ज करें और अपने लिए योजना आसानी से खोजें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top