MP Jeevan Shakti Eligibility & Application Form details - SSC NOTES PDF

MP Jeevan Shakti Eligibility & Application Form details

MP Jeevan Shakti Eligibility & Application Form details | MP Jeevan Shakti Eligibility | MP Jeevan Shakti Eligibility & Application | MP Jeevan Shakti Eligibility & Application Form | MP Jeevan Shakti  Application Form details | Jeevan Shakti Eligibility & Application Form details | MP Eligibility & Application Form details | MP Jeevan Shakti Eligibility & Application Form details

No.-1. MP Jeevan Shakti Scheme Details in Hindi, मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना की जानकारी हिंदी भाषा में, जीवन शक्ति योजना के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए,

No.-2. जीवन शक्ति योजना के लिए कौन कौन से दस्तावेजों की जरुरी पड़ती है, Jeevn Shakti Scheme Official website-www.maskupmp.mp.gov.in/

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

मध्यप्रदेश जीवन शक्ति योजना की जानकारी

No.-1. मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए,अधिक से अधिक नागरिकों को कम कीमत में मास्क प्रदान करने

No.-2. तथा शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जीवन शक्ति योजना का शुभारंभ किया है।

No.-3. इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों की महिलाये जीवन शक्ति योजना के पोर्टल पर अपना पंजीयन करके मास्क बनाने का काम कर  शुरू कर सकती हैं। तथा इन निर्मित मास्क  को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तय की गई कीमत में  जिले स्तर पर विक्रय कर सकती हैं।

No.-4. कोरोनावायरस की इस बीमारी ने जब भारत में अपने पैर पसारने शुरू किए,तो सरकार ने इस वायरस की रोकथाम के लिए कपड़े से बनी मास्क को उपयोग में लाना सभी नागरिकों के लिए अनिवार्य कर दिया है।

No.-5. क्योंकि इस वायरस के फैलने की संभावना सांस की बूंदों के द्वारा बढ़ जाती है। जिससे संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।

No.-6. इस संक्रमण के फैलाव को फेस मास्क का उपयोग करके रोका जा सकता है। इस योजना के द्वारा कोरोना से बचाव के साथ-साथ शहरी महिलाओं का आर्थिक विकास स्वरोजगार के तहत हो जाएगा।

No.-7. हमारे द्वारा इस लेख में इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी आपको उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे आप इस योजना से जुड़े लाभ,पंजीयन की प्रक्रिया,शर्ते ,योजना के उद्देश्य आदि को भलीभांति समझ पाएंगे।

क्या है-जीवन शक्ति योजना

No.-1. कोरोनावायरस महामारी के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने इससे बचाव के लिए एक योजना का शुभारंभ किया है,जिसका नाम जीवन शक्ति योजना रखा गया है।

No.-2. इस योजना को 25 अप्रैल 2020 को लागू किया गया है। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह मध्य प्रदेश सरकार की एक पहल है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र की महिलाएं कपड़ों के मास्क बनाने का काम शुरू कर सकती हैं।

No.-3. तथा सरकार इन मास्क को खरीदकर नागरिकों तक पहुंचाएगी । जिससे कोरोना का संक्रमण रोका जा सकेगा। और महिलाओं को स्वरोजगार की मिलेगा।

No.-4. इसलिए मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना को मध्यप्रदेश मास्क योजना के नाम से भी जाना जाता है । इसके लिए राज्य की महिलाओं को ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा।

जीवन शक्ति योजना के लाभ-

No.-1. इस योजना के तहत शहरी बेरोजगार महिलाएं सूती कपड़े के मास्क बनाकर ₹11 प्रति मास्क की दर से राज्य सरकार को बेच सकेंगी । जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

No.-2. इस योजना में  पंजीयन के बाद मास्क बेच कर महिलाओ को रोजगार मिलेगा और वह अच्छी आमदनी अर्जित कर पायेगी ।

No.-3. महिलाओं के द्वारा बनाया गया यह मास्क ना केवल कोरोनावायरस के इंफेक्शन को फैलने से बचाएगा वही इससे लोगों का जीवन भी सुरक्षित होगा ।

No.-4. इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की गरीब बेरोजगार महिलाओ को होगा ।

No.-5. इस योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य की बेरोजगार महिलाओ को ऑनलाइन आवेदन करना होगा ।

No.-6. नागरिको को कम कीमत पर अच्छी क़्वालिटी के  मास्क उपलब्ध हो पाएंगे।

जीवन शक्ति योजना के उद्देश्य –

No.-1. मध्यप्रदेश सरकार की जीवन शक्ति योजना एक बहुउद्देशीय योजना है। इस योजना के प्रथम चरण में 10000 महिलाओं का पंजीयन हो चुका है। सीएम शिवराज ने जीवन-शक्ति योजना के लिए मास्क बनाएंगे, जीवन बचाएंगे पंचलाइन दी है।

No.-1. लॉकडाउन की स्थिति में, शहरी महिलाओ को रोजगार प्रदान करना ।

No.-2. कोरोना वायरस से बचाव करने के लिए नागरिको को कम कीमत पर मास्क उपलब्ध करवाना।

No.-3. मास्क उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाना, जिससे देश को मास्क अन्य देशों से आयात न करना पड़े।

No.-4. मास्क की अच्छी क़्वालिटी नागरिको को उपलब्ध कराना।

जीवन शक्ति योजना के दिशा निर्देश –

No.-1. इस योजना से जुड़े हुए दिशानिर्देश निम्न प्रकार हैं।

No.-1. इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं शहरी क्षेत्र की होनी चाहिए।

No.-2.  इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों की महिलाओ  द्वारा अपने आधार नं. अथवा मोबाइल नं. द्वारा पोर्टल पर पंजीयन किया जा सकता है।

No.-3. महिला जिसका पंजीयन होना है,उसका आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड मोबाइन नंबर होना अनिवार्य है।

No.-4. आवेदक महिला एक महीने में कितने मास्क बनाने की क्षमता रखती है, यह बताना जरूरी है। क्योंकि पंजीयन के समय मास्‍क तैयार करने की मासिक क्षमता की प्रविष्टि की जाती है।

No.-5. पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया में बैंक खाता का विवरण दर्ज किया जाना अनिवार्य है।

No.-7. पंजीयन पूर्ण होने के पश्‍चात पंजीकृत मोबाइल पर पंजीयन क्रं , पोर्टल का यूजर आई डी तथा पासवर्ड प्राप्‍त होगा। जिसके द्वारा पोर्टल पर लॉगिन किया जाएगा।

No.-8. यदि पंजीयन में कोई समस्या आती है तो हेल्‍पलाइन दूरभाष क्रं 0755 – 2700800 पर प्रात: 9 से सायं 6 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।

No.-9. एक बार में कम से कम 200 मास्क के आर्डर को पूरा करना होगा। इससे कम मास्क की डिलेवरी सरकार द्वारा स्वीकार नही की जाएगी।

No.-10. इस योजना के तहत निर्माण के लिए मास्क  महिलाओं को सूती कपड़े का इस्तेमाल करना होगा।

No.-11. सरकार तक मास्क पंहुचने के बाद ही पैसा महिला उद्यमियों के खातों में भेजा जाएगा।

No.-12. सरकार के द्वारा महिला उद्यमियों के खाते में  एक मास्क के लिए 11 रुपए दिए जाएंगे।

No.-13.  इस योजना के लिए पंजीयन 3 तरीको द्वारा किया जा सकता है।

No.-1. हेल्पलाइन नंबर की सहायता से।000000000000000

No.-2. ऑनलाइन मोबाइल नंबर के माध्यम से।

No.-3. ऑनलाइन आधार नंबर के माध्यम से।

No.-14. यदि आप हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पंजीयन करना चाहते है तो आपको हेल्‍पलाइन दूरभाष क्रं 0755 – 2700800 पर सुबह 9 से शाम 6 बजे के मध्य संपर्क करके जानकारी देकर कर पंजीयन कराना होगा।

No.-15.  यदि आप मोबाइल नंबर के माधयम से पंजीयन कर रहे है यह मोबाइल नंबर आपके पास उपस्थित होना अनिवार्य है। जिससे आप ओटीपी सत्यापित कर सकें। क्योकि पंजीयन करने हेतु ओटीपी का सत्यापन आवश्यक है।

जीवन शक्ति योजना में पंजीयन के लिए आवश्यक दस्ताबेज-

No.-1. आधार कार्ड

No.-2.  मोबाइल नंबर

No.-3.  पहचान पत्र

No.-4.  निवासी प्रमाण पत्र

No.-5. बैंक खाता की पासबुक

No.-6. पासपोर्ट साइज फ़ोटो

जीवन शक्ति योजना के लिए पात्रता-

No.-1. महिलाओं का मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।

No.-2. शहरी महिला होना अनिवार्य है।

No.-3. महिलाओं को पास सिलाई मशीन होना अनिवार्य है।

No.-4. कपड़े सीने आना चाहिए। ताकि अच्छे मास्क सी सकें।

No.-5. बैंक अकाउंट होना अनिवार्य।

जीवन शक्ति योजना की पंजीयन प्रक्रिया-

No.-1. जीवन शक्ति योजना में पंजीयन के लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा।

No.-1. इसके लिए सबसे पहले जीवन शक्ति योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा लिंक यह है

http://maskupmp.mp.gov.in/index

No.-2. लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने इस पोर्टल का होम पेज खुलकर सामने आएगा।

No.-3. इस पर आपको ‘महिला उद्यमी पंजीयन करें‘ का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है।

No.-4. इसके बाद एक फोर्म खुल कर आएगा उस पर सबसे पहले फोन नंबर लिखने का विकल्प दिखेगा उस पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिखना है।

No.-5. मोबाइल नंबर लिखने के बाद इसी मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी लिखकर अपना अकाउंट वेरीफाई करना है। ओटीपी भरना अनिवार्य है।

No.-6. अब फॉर्म में आधार कार्ड संख्या लिखनी है।

No.-7. इसके बाद महिला उद्यमी को अपना नाम, पति का नाम, जन्मतिथि, स्थाई पता, और अपना वार्ड क्रमांक लिखना है। याद रहे सही जानकारी ही भरनी है।

No.-8. इसके बाद महिला उद्यमी को योजना के अंतर्गत अपनी क्षमता का विवरण यानी की प्रति माह कितने मास्क बना सकती हैं लिखना पड़ेगा।

No.-9. अब बैंक खाते से संबंधित सभी जानकारी भरनी होगी जैसे बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड आदि। बैंक डिटेल सही होना चाहिए,क्योंकि सरकार के द्वारा मास्क विक्रय की राशि महिलाओ को एकाउंट में दी जाएगी।

No.-10. सारी जानकारी सही से भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

No.-11. फोर्म के अंत में सत्यापन की घोषणा करनी होती है यह कि मेरे द्वारा जो भी जानकारी दी गई है वह सब सत्य है और जानकारी गलत होने पर मेरा रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जा सकता है इसके बाद “आई एक्सेप्ट” के निशान पर क्लिक करके सबमिट बटन दबाना होगा।

No.-1. इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आपके फोन नंबर पर s.m.s. द्वारा इस पोर्टल की आईडी और पासवर्ड दे दिया जाएगा।

No.-12. अब आपका पंजीकरण हो चुका है । आप इस फॉर्म का प्रिंट आउट ले सकते हैं।

मध्यप्रदेश जीवन शक्ति योजना सहायता केंद्र-

No.-1. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जीवन शक्ति योजना से जुड़े सवालों के समाधान और सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

No.-2. इस योजना में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं इस हेल्पलाइन नंबर की सहायता से योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

No.-3. और अगर कोई परेशानी है तो उसकी शिकायत भी इस हेल्पलाइन नंबर पर की जा सकती है। इस योजना से जुड़े पोर्टल पर पंजीकरण के समय यदि कोई समस्या आ रही है

No.-4. तो दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

No.-5. हेल्पलाइन नंबर-0755 – 2700800

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top