Important questions related to economy - SSC NOTES PDF

Important questions related to economy

नमस्कार दोस्तों SSC NOTES PDF  शिक्षात्मक वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस लेख में अर्थव्यवस्था से संबंधित 200 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यह आर्टिकल बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा आईएएस, PSC, एसएससी, अकाउंटेंट अफसर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है।

अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर, economics important questions

No.-1. व्यक्ति द्वारा एक वस्तु का उत्पादन करके उसके बदले अन्य वस्तुओं को प्राप्त करना क्या कहलाता है? उत्तर➜सोशल प्रोडक्शन सिस्टम (SPS)

No.-2. आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन के लिए किसकी आवश्यकता होती है? उत्तर➜संसाधन

No.-3. मानवीय तथा प्राकृतिक संसाधनों से किसका निर्माण होता है? उत्तर➜भौतिक संसाधनों

No.-4. किस शास्त्र में मानव समाज में उत्पादन, उपभोग तथा वितरण के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन होता है? उत्तर➜अर्थशास्त्र

No.-5. अर्थशास्त्र के किस प्रकार में सामूहिक स्तर पर आर्थिक समस्याओं जैसे-सारी  अर्थव्यवस्था के कुल उपभोग, कुल रोजगार, राष्ट्रीय आय आदि का  अध्ययन किया जाता है? उत्तर➜समष्टि-अर्थशास्त्र (Macro-economics)

No.-6. किस अर्थशास्त्र को ‘आय तथा रोजगार सिद्धांत’ भी कहा जाता है? उत्तर➜समष्टि-अर्थशास्त्र

No.-7. अर्थशास्त्र के किस प्रकार में केवल एक आर्थिक इकाई की आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है, जैसे एक व्यक्तिगत गृहस्थ की नमक के लिए  माँग अथवा कुछ आर्थिक इकाइयों के छोटे से समूह जैसे बाजार की नमक के लिए माँग? उत्तर➜व्यष्टि-अर्थशास्त्र (Micro-economics)

No.-8. वह कौन सी क्रिया है जिसका संबंध उन सभी वस्तुओं के उत्पादन, उपभोग तथा निवेश से है जिनमें उपयोगिता होती है, जो दुर्लभ हैं तथा जिनका लेनदेन किया जा सकता है? उत्तर➜आर्थिक क्रिया

No.-9. वह आर्थिक क्रिया कौन सी है जिसका संबंध वस्तुओं तथा सेवाओं की  उपयोगिता या मूल्य में वृद्धि करने से है? उत्तर➜उत्पादन

No.-10. बिस्कुट बनाने की क्रिया और नदी के किनारे से बालू को शहर में ले जाकर बेचना की क्रिया किस तरह की क्रिया है? उत्तर➜उत्पादन

No.-11. उत्पादन के चार मुख्य साधन कौन-से हैं? उत्तर➜भूमि, श्रम, पूंजी व उद्यमी

No.-12. वह कौन सी आर्थिक क्रिया है जिसका संबंध, व्यक्तिगत तथा सामूहिक आवश्यकताओं की प्रत्यक्ष संतुष्टि के लिए वस्तुओं तथा सेवाओं की उपयोगिता के उपभोग से है? उत्तर➜उपभोग

No.-13. कपड़ा पहनना, रोटी खाना, डॉक्टर की सेवाएं आदि किस तरह की क्रियाएं हैं? उत्तर➜उपभोग

No.-14. वह कौन सी आर्थिक क्रिया है जिसका संबंध भविष्य में वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन के लिए पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन से है? उत्तर➜निवेश

No.-15. कपड़े सीने की सिलाई मशीन, जो कमीजों की सिलाई करके मनुष्य की आवश्यकताओं को अप्रत्यक्ष रूप से संतुष्ट करती है, का उत्पादन किस तरह की आर्थिक क्रिया है? उत्तर➜निवेश

No.-16. वह कौन सी क्रिया है जिसका संबंध किसी वस्तु या उत्पादन के साधन के क्रय-विक्रय से हैं (यह क्रय-विक्रय अधिकतर मुद्रा द्वारा किया जाता है)? उत्तर➜विनिमय

No.-17. किस आर्थिक क्रिया को कीमत निर्धारण (Price Determination) भी कहा जाता है? उत्तर➜विनिमय

No.-18. कीमत निर्धारण को कितने भागों में बांटा जाता है? उत्तर➜दो

No.-19. कीमत निर्धारण के दो भाग कौन-कौन से हैं? उत्तर➜वस्तु कीमत निर्धारण व साधन कीमत निर्धारण

No.-20. कीमत निर्धारण के किस भाग का संबंध बाजार की विभिन्न दशाओं जैसे: पूर्ण प्रतियोगिता, एकाधिकार, अपूर्ण प्रतियोगिता में वस्तुओं की कीमत के निर्धारण से है? उत्तर➜वस्तु कीमत निर्धारण (Product Pricing)

No.-21. कीमत निर्धारण के किस भाग का संबंध उत्पादन के साधनों की कीमत अर्थात् भूमि की कीमत-लगान, श्रम की कीमत-मजदूरी, पूंजी की कीमत-व्याज तथा उद्यमी को प्राप्त होने वाले लाभ के निर्धारण से है? उत्तर➜साधन कीमत निर्धारण (Factor Pricing)

No.-22. कीमत निर्धारण की किस क्रिया को वितरण (Distribution) भी कहा जाता है? उत्तर➜साधन कीमत निर्धारण

No.-23. किस अर्थशास्त्र में हम समूहों का भी अध्ययन करते हैं जैसे एक बाजार माँग वक्र (Market Demand Curve) जो व्यक्तिगत माँग वक्रों का जोड़ है? उत्तर➜व्यष्टि-अर्थशास्त्र

No.-24. व्यष्टि-अर्थशास्त्र के अंतर्गत हम किस स्तर या बड़े समूहों का अध्ययन नहीं करते हैं? उत्तर➜राष्ट्रीय स्तर

No.-25. किस अर्थशास्त्र में कुल उत्पादन की रचना (Composition) तथा बंटवारे (Allocation) का अध्ययन किया जाता है? उत्तर➜व्यष्टि-अर्थशास्त्र

No.-26. किस अर्थशास्त्र का संबंध विभिन्न उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए संसाधनों के बंटवारे (Allocation of Resources) से है? उत्तर➜व्यष्टि-अर्थशास्त्र

No.-27. किस अर्थशास्त्र में माँग के सिद्धांत (Theory of Demand) का अध्ययन किया जाता है? उत्तर➜व्यष्टि-अर्थशास्त्र

No.-28. किस अर्थशास्त्र में यह अध्ययन किया जाता है कि किसी वस्तु की माँग कैसे निर्धारित होती है? उत्तर➜व्यष्टि-अर्थशास्त्र

No.-29. उपभोक्ता की माँग तथा उसकी अधिकतम् संतुष्टि से संबंधित सिद्धांत क्या कहलाता है? उत्तर➜माँग का सिद्धांत

No.-30. किस सिद्धांत में यह अध्ययन किया जाता है कि एक उपभोक्ता अपनी निश्चित आय को बाजार मूल्यों पर विभिन्न वस्तुओं में किस प्रकार बाँटता है? उत्तर➜माँग का सिद्धांत

No.-31. एक फर्म उत्पादन के साधनों को एकत्रित करके उत्पादन करती है जिनसे संबंधित उत्पादन फलन तथा उत्पादन के नियमों का अध्ययन क्या कहलाता  जाता है? उत्तर➜उत्पादन का सिद्धांत

No.-32. किस अर्थशास्त्र में कीमत निर्धारण के सिद्धांत (Theory of Price Determination) का अध्ययन किया जाता है? उत्तर➜व्यष्टि-अर्थशास्त्र

No.-33. पूर्ण प्रतियोगिता तथा एकाधिकार में वस्तुओं की कीमत निर्धारण से संबंधित समस्याओं का अध्ययन किस सिद्धांत में किया जाता है? उत्तर➜कीमत निर्धारण सिद्धांत

No.-34. किस सिद्धांत में माँग तथा पूर्ति की दशाओं का विश्लेषण किया जाता है? उत्तर➜कीमत निर्धारण सिद्धांत

No.-35. वस्तुओं को बेचने से जो आय प्राप्त होती है, उसका उत्पादन के साधनों में साधन कीमत अर्थात् मजदूरी, ब्याज, लगान, लाभ आदि के रूप में बँटवारा  कर दिया जाता है। इनके निर्धारण अर्थात् बँटवारे से संबंधित समस्याओं का अध्ययन किस सिद्धांत में किया जाता है? उत्तर➜साधन कीमत सिद्धांत (Theory of Factor Pricing)

No.-36. किस स्थिति में एक उपभोक्ता अपनी सीमित आय को व्यय करके अधिकतम् संतुष्टि प्राप्त करता है? उत्तर➜उपभोक्ता संतुलन

No.-37. क्या संतुलन की स्थिति में उपभोक्ता अपनी आय को खर्च करने के वर्तमान ढंग में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना पसंद करता है? उत्तर➜नहीं

No.-38. उत्पादन संभावना वक्र (Production Possibility Curve) वह कौन सा वक्र है जो दिए हुए साधनों तथा तकनीकों में दो वस्तुओं के उत्पादनों की वैकल्पिक संभावनाओं को प्रकट करता है? उत्तर➜उत्पादन संभावना वक्र

No.-39. कौन सी रेखा दी हुई स्थिति में दो वस्तुओं के उत्पादन की अधिकतम् सीमा निर्धारित करती है? उत्तर➜उत्पादन संभावना वक्र

No.-40. किस वक्र को उत्पादन संभावना सीमा (Production Possibility Frontier or Boundary) भी कहा जाता है? उत्तर➜उत्पादन संभावना वक्र

No.-41. किस वक्र को रूपान्तरण रेखा (Transformation Line) भी कहा जाता है? उत्तर➜उत्पादन संभावना वक्र

No.-42. किस रेखा से ज्ञात होता है कि यदि एक वस्तु X का अधिक उत्पादन किया जाता है तो दूसरी वस्तु Y से उत्पादन के साधन हटाकर X वस्तु के उत्पादन में लगाए जाते हैं अर्थात् Y-वस्तु का X-वस्तु में रुपान्तरण किया जाता है? उत्तर➜उत्पादन संभावना वक्र

No.-43. उत्पादन संभावना वक्र का आकार कैसा होता है? उत्तर➜मूल बिंदु की ओर नतोदार

No.-44. उत्पादन संभावना वक्र में X-वस्तु की प्रत्येक अतिरिक्त इकाई के उत्पादन के लिए Y-वस्तु की पहले से अधिक इकाइयों का त्याग करना पड़ता है या अन्य शब्दों में कहें तो X-वस्तु की अतिरिक्त इकाई का उत्पादन करने से Y-वस्तु की हानि के रूप में लागत बढ़ती जाती है। यह किस सिद्धांत के कारण होता है? उत्तर➜उत्पादन के घटते प्रतिफल या बढ़ती लागत का सिद्धांत

No.-45. उत्पादन के साधन तथा आर्थिक पदार्थ सीमित होता हैं तथा इनके वैकल्पिक प्रयोग होते हैं। इसलिए, जब हम किसी साधन या आर्थिक पदार्थ का उपभोग किसी एक प्रयोग या विकल्प में करते हैं तो दूसरे प्रयोगों या विकल्पों में उपयोग करने के अवसर का त्याग करना पड़ता है। इसे हम अर्थशास्त्र के किस सिद्धांत से समझते हैं? उत्तर➜अवसर लागत की अवधारणा

No.-46. “किसी साधन या आर्थिक पदार्थ के प्रयोग की अवसर लागत, दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रयोग में त्याग के मूल्य के बराबर होती है”, यह कौन सा सिद्धांत है? उत्तर➜अवसर लागत की अवधारणा

No.-47. अर्थशास्त्र की कौन सी महत्वपूर्ण धारणा दो मान्यताओं पर आधारित है: (i) उत्पादन के साधनों की मात्रा स्थिर रहती है, (ii) उत्पादन तकनीक स्थिर रहती है? उत्तर➜सीमांत अवसर लागत (Marginal Opportunity Cost)

No.-48. किस सिद्धांत के आधार पर यदि कोई उत्पादक दो वस्तुओं X तथा Y का उत्पादन कर रहा है तो वस्तु x का उत्पादन तभी बढ़ सकता है, जब Y- वस्तु के उत्पादन में कमी हो? उत्तर➜सीमांत अवसर लागत

No.-49. सीमांत अवसर लागत की धारणा को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है? उत्तर➜रूपांतरण की सीमांत दर (Marginal Rate of Transformation)

No.-50. किसी पदार्थ की वह शक्ति जिसके द्वारा आवश्यकता की संतुष्टि होती है, जैसे—यदि आपको प्यास लगी है तो पानी पीकर आप प्यास को संतुष्ट कर सकते हैं। ऐसे में पानी की वह शक्ति जिसके द्वारा आपकी प्यास संतुष्ट हो सकती है, क्या कहलाती है? उत्तर➜उपयोगिता

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

No.-51. किस अर्थशास्त्री ने उपयोगिता के माप की इकाई के लिए यूटिल (Util) शब्द का प्रयोग किया है? उत्तर➜फिशर

No.-52. किसी वस्तु की विभिन्न मात्राओं के उपभोग से प्राप्त उपयोगिता की इकाइयों के जोड़ को क्या कहा जाता है? उत्तर➜कुल उपयोगिता (Total utility)

No.-53. कुल उपयोगिता किसी वस्तु की मात्रा के उपभोग पर निर्भर करती है। इसे किस सूत्र से व्यक्त करते हैं? उत्तर➜TUx f(Qx)

No.-54.उपरोक्त सूत्र में TUx क्या है? उत्तर➜कुल उपयोगिता

No.-56. उपरोक्त सूत्र में Qx क्या है? उत्तर➜वस्तु की मात्रा

No.-56. उपरोक्त सूत्र में f क्या है? उत्तर➜वस्तु की मात्रा का फलन

No.-58. किसी वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई को उपभोग करने से कुल उपयोगिता में जो वृद्धि होती है उसे क्या कहते हैं? उत्तर➜सीमांत उपयोगिता (Marginal Utility)

No.-59. सीमांत उपयोगिता कितने प्रकार की हो सकती है? उत्तर➜तीन

No.-60. सिद्धांत सीमांत उपयोगिता के तीन प्रकार कौन-कौन से है? उत्तर➜ (i) धनात्मक (ii) शून्य, (iii) ऋणात्मक

No.-61. किसी वस्तु की अतिरिक्त इकाइयों का उपभोग करने से यदि कुल वैकल्पिक उपयोगिता बढ़ती जाती है तो इन इकाइयों की सीमांत उपयोगिता क्या कहलाएगी? उत्तर➜धनात्मक सीमांत उपयोगिता (Positive Marginal Utiliy)

No.-62. यदि किसी वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई का उपभोग करने से कुल उपयोगिता में कोई परिवर्तन नहीं आता तो वस्तु की इस इकाई की सीमांत उपयोगिता क्या कहलाएगी? उत्तर➜शून्य सीमांत उपयोगिता (Zero Marginal Utility)

No.-63. सीमांत उपयोगिता उस अवस्था में शून्य होगी, जब वस्तु के उपभोग के इसी स्तर पर कुल उपयोगिता कितनी हो जाए? उत्तर➜अधिकतम् (Maximum)

No.-64. यदि उपभोक्ता को वस्तु की इससे अधिक मात्रा लेने के लिए मजबूर किया जाता है तो वह अधिक संतोष प्राप्त नहीं कर सकेगा। ऐसी स्थिति को उस वस्तु के लिए क्या कहा जाता है? उत्तर➜पूर्ण संतुष्टि या पूर्ण तृप्ति बिंदु (Saturation Point)

No.-65. किसी वस्तु की अतिरिक्त इकाई का उपभोग करने से यदि कुल उपयोगिता घट जाती है तो इस इकाई की सीमांत उपयोगिता क्या कहलाएगी? उत्तर➜ऋणात्मक सीमांत उपयोगिता (Negative Marginal Utility)

No.-66. मुद्रा की सीमांत उपयोगिता (Marginal Utility of Money) से क्या अभिप्राय है? उत्तर➜एक रुपए के बराबर मूल्य (Worth of a rupee)

No.-67. एक रुपए के बराबर मूल्य क्या है, यह बताने की अपेक्षा किससे की जाती है? उत्तर➜उपभोक्ता

No.-68. क्या मुद्रा की सीमांत उपयोगिता समान रहती है? उत्तर➜हाँ

No.-69. उपयोगिता के कितने मुख्य नियम हैं? उत्तर➜ दो-हासमान सीमांत व सम-सीमांत नियम

No.-70. किस नियम के अनुसार जैसे-जैसे एक व्यक्ति के पास किसी वस्तु का स्टॉक बढ़ता जाता है, एक सीमा के पश्चात् उस वस्तु की अतिरिक्त इकाइयों से मिलने वाली सीमांत उपयोगिता घटती जाती है? उत्तर➜हासमान सीमांत उपयोगिता का नियम

No.-71. किस नियम के अनुसार एक उपभोक्ता अधिकतम् संतुष्टि प्राप्त करने के लिए अपनी आय को विभिन्न वस्तुओं पर इस प्रकार व्यय करेगा कि प्रत्येक वस्तु पर खर्च की गई रुपए की अंतिक इकाई से समान सीमांत उपयोगिता प्राप्त होगी? उत्तर➜सम-सीमांत उपयोगिता का नियम

No.-72. किसी वस्तु के लिए माँग (Demand) से अभिप्राय वस्तु को खरीदने की उस इच्छा (Desire) से है जिसके लिए उपभोक्ता के पास पर्याप्त………. है और उसे खर्च करने की तत्परता भी है। खाली स्थान पर क्या आएगा? उत्तर➜क्रयशक्ति

No.-73. किसी वस्तु के लिए माँग को सदैव किसके संदर्भ में व्यक्त किया जाता है? उत्तर➜कीमत

No.-74. यदि किसी व्यक्ति से यह पूछा जाए कि वस्तु-X की वह कितनी मात्रा खरीदेगा, तो उसका स्पष्ट उत्तर क्या होगा? उत्तर➜”यह वस्तु-X की कीमत पर निर्भर करता है”

No.-75. किस कीमत पर वस्तु की माँगी गई मात्रा कम होगी और किस कीमत पर माँगी गई मात्रा अधिक होगी? उत्तर➜क्रमशः ऊँची कीमत व कम कीमत

No.-76. किसी वस्तु की वह विशेष मात्रा क्या कहलाती है जो उसकी एक विशिष्ट कीमत पर खरीदी जाती है? उत्तर➜माँगी गई मात्रा (Quantity Demanded)

No.-77. वह कौन सी तालिका है जो एक वस्तु की उन विभिन्न मात्राओं को प्रकट करती है तो बाजार में एक विशेष क्रेता एक निश्चित समय पर वस्तु की विभिन्न संभव कीमतों पर खरीदने के लिए तैयार है? उत्तर➜व्यक्तिगत माँग अनुसूची (Individual Demand Schedule)

No.-78. वह कौन सी तालिका है जो एक वस्तु की उन विभिन्न मात्राओं को दिखाती है जिन्हें बाजार में सभी क्रेता एक निश्चित समय पर वस्तु की विभिन्न संभव कीमतों पर खरीदने के लिए तैयार होते हैं? उत्तर➜बाजार माँग अनुसूची (Market Demand Schedule)

No.-79. माँग तालिका का रेखाचित्रीय प्रस्तुतीकरण (Graphic Presentation), जो एक वस्तु की विभिन्न संभव कीमतों पर माँगी गई विभिन्न मात्रा के संबंध को प्रकट करता है, क्या कहलाता है? उत्तर➜माँग वक्र (Demand Curve)

No.-80. “माँग वक्र वस्तु की उन अधिकतम् मात्राओं को प्रकट करता है जिन्हें उपभोक्ता समय की एक अवधि में विभिन्न कीमतों पर खरीदेंगे”, यह परिभाषा किस अर्थशास्त्री द्वारा दी गई है? उत्तर➜प्रो. लेफ्टविच

No.-81. माँग वक्र कितने प्रकार का होता है? उत्तर➜दो-व्यक्तिगत व बाजार माँग वक्र

No.-82. वह कौन सा माँग वक्र है जो निश्चित समय पर किसी वस्तु की विभिन्न संभव कीमतों पर एक उपभोक्ता द्वारा उस वस्तु की माँगी गई मात्राओं को प्रकट करता है? उत्तर➜व्यक्तिगत माँग वक्र (Individual Demand Curve)

No.-83. कौन सा माँग वक्र व्यक्तिगत माँग वक्रों का समस्तर जोड़ (Horizontal Summation) है? उत्तर➜बाजार माँग वक्र (Market Demand Curve)

No.-84. कौन सा माँग वक्र एक वस्तु की विभिन्न मात्राओं को प्रकट करता है जिनको बाजार में एक निश्चित समय पर सभी क्रेता इसकी विभिन्न संभव कीमतों पर खरीदने के लिए तैयार है? उत्तर➜बाजार माँग वक्र

No.-85. माँग के निर्धारक तत्व कौन-कौन से हैं? उत्तर➜वस्तु की कीमत, संबंधित वस्तुओं की कीमत, उपभोक्ता की आय, रुचि तथा प्राथमिकता व संभावनाएँ

No.-86. संबंधित वस्तुएँ (Related Goods) कितने प्रकार की हो सकती हैं? उत्तर➜दो-प्रतिस्थापन वस्तुएँ व पूरक वस्तुएँ

No.-87. वे कौन सी संबंधित वस्तुएँ हैं जिनका एक-दूसरे के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है, जैसे-चाय तथा कॉफी, बालपेन तथा स्याही वाला पेन? उत्तर➜प्रतिस्थापन वस्तुएँ (Substitute Goods)

No.-88. किन वस्तुओं में से एक वस्तु की कीमत बढ़ने पर दूसरी की माँग बढ़ जाती है तथा कीमत कम होने पर दूसरी वस्तु की माँग कम हो जाती है? उत्तर➜प्रतिस्थापन वस्तुएँ

No.-89. वे कौन सी संबंधित वस्तुएँ हैं जो मिलकर किसी वस्तु की माँग को पूरा करती हैं, जैसे-पेन और स्याही, डबलरोटी तथा मक्खन? उत्तर➜पूरक वस्तुएँ (Complementary Goods)

No.-90. किन वस्तुओं का संबंध इस प्रकार का होता है कि एक की कीमत में वृद्धि होने से दूसरे की मांग भी कम हो जाती है तथा एक की कीमत में कमी होने से दूसरे की माँग में भी वृद्धि हो जाती हैं? उत्तर➜पूरक वस्तुएँ (Complementary Goods)

No.-91. उपभोक्ता की आय बढ़ने पर किस तरह की वस्तुओं की मांग बढ़ती है और आय कम होने पर उनकी माँग घट जाती है? उत्तर➜सामान्य वस्तुएँ (Normal Goods)

No.-92. उपभोक्ता की आय बढ़ने पर किस तरह की वस्तुओं की माँग घट जाती है और आय कम होने पर उनकी मांग बढ़ती है? उत्तर➜निम्नकोटि की वस्तुएँ (Inferior Goods)

No.-93. अन्य बातें समान रहने पर, उपभोक्ताओं की जिन वस्तुओं के लिए रुचि तथा प्राथमिकता (Tastes and Preferences) बढ़ जाती है, उनकी माँग घटती है या बढ़ जाती है? उत्तर➜बढ़ जाती है

No.-94. यदि उपभोक्ता को यह संभावना (Expectation) हो कि भविष्य में कीमतें बढ़ जाएँगी तो वह वर्तमान में वस्तु की प्रचलित कीमत पर उसकी…….मात्रा खरीदेगा? उत्तर➜अधिक

No.-95. कौन सा नियम यह बताता है कि अन्य बातें समान रहने पर, कीमत के घटने से वस्तु की माँग बढ़ जाती है और कीमत के बढ़ने पर माँग घट जाती है? उत्तर➜माँग का नियम

No.-96. माँग के नियम के अनुसार यदि मांग के अन्य निर्धारक तत्व अपरिवर्तित रहें तो किसी वस्तु की माँगी गई मात्रा तथा उसकी कीमत में कैसा संबंध होता है? उत्तर➜विपरीत संबंध (Inverse Relation)

No.-97. मांग के नियम में जिन अन्य निर्धारक तत्वों के अपरिवर्तित रहने की बात की गई है, वे क्या है? उत्तर➜उपभोक्ता की आय, रुचि व प्राथमिकता तथा संबंधित वस्तुओं की कीमत

No.-98. क्या माँग के नियम के कुछ अपवाद भी हैं? उत्तर➜नही

No.-99. माँग चक्र के असामान्य होने के मुख्य कारण अथवा माँग के नियम के मुख्य अपवाद कौन से हैं? उत्तर➜प्रतिष्ठासूचक वस्तुएँ, अज्ञानता व गिफ्फन पदार्थ

No.-100. कुछ वस्तुओं की कीमत अधिक होने पर उनकी माँग बढ़ जाती है तथा कीमत कम होने पर उनकी माँग कम हो जाती है। इस तथ्य का सबसे पहले किसने विश्लेषण किया था? उत्तर➜सर रॉबर्ट गिफ्फन

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

No.-101. कुछ वस्तुओं की कीमत अधिक होने पर उनकी माँग बढ़ जाना तथा कीमत कम होने पर उनकी माँग कम हो जाना, इसे किस सिद्धांत के तौर पर जाना? उत्तर➜गिफ्फन का विरोधाभास (Giffen’s Paradox)

No.-102. गिफ्फन पदार्थों (Giffen Goods) का कीमत प्रभाव कैसा होता है? उत्तर➜धनात्मक (Positive)

No.-103. गिफ्फन पदार्थों (Giffen Goods) का आय प्रभाव कैसा होता है? उत्तर➜ऋणात्मक (Negative)

No.-104. धनात्मक कीमत प्रभाव का क्या अर्थ है? उत्तर➜कीमत के घटने से माँग घटना और कीमत के बढ़ने से माँग बढ़ना

No.-105. प्रतिष्ठासूचक वस्तुएँ (Articles of Distinction) माँग के नियम की अपवाद होती हैं, इसकी व्याख्या सबसे पहले किसने की थी? उत्तर➜वेबलन (Veblen)

No.-106. वेबलन के अनुसार जो वस्तु प्रतिष्ठा की सूचक होती है, उसकी माँग किस स्थिति में अधिक होती है? उत्तर➜कीमत अधिक होने पर

No.-107. प्रतिष्ठासूचक वस्तुओं के उदाहरण क्या हैं? उत्तर➜हीरे, जवाहरात, कीमती कालीन आदि

No.-108. किस कारण से कई बार उपभोक्ता किसी वस्तु की कम कीमत पर उसको कम महत्वपूर्ण समझते हैं और उसकी कम मात्रा खरीदते हैं परंतु कीमत अधिक होने पर वे उसको अधिक महत्वपूर्ण मानने लगते हैं तथा उसकी अधिक मात्रा खरीदते हैं? उत्तर➜अज्ञानता (Ignorance) व भ्रम के कारण

No.-109. जब उपभोक्ता की आय में वृद्धि होती है तो माँग में वृद्धि होती है या कमी? उत्तर➜वृद्धि

No.-110. जब निकट भविष्य में उपभोक्ता की आय बढ़ने की संभावना हो तो माँग वृद्धि होती है या कमी? उत्तर➜वृद्धि

No.-111. जब उपभोक्ता की आय में कमी होती है तो माँग में वृद्धि होती है या कमी? उत्तर➜कमी

No.-112. जब प्रतिस्थापन वस्तु की कीमत में कमी होती है तो माँग में वृद्धि होती है या कमी? उत्तर➜कमी

No.-113. जब पूरक वस्तु की कीमत में वृद्धि होती है तो माँग में वृद्धि होती है या कमी? उत्तर➜कमी

No.-114. जब फैशन या जलवायु में परिवर्तन के कारण वस्तु के लिए उपभोक्ता की रुचि में कमी आती है तो माँग में वृद्धि होती है या कमी? उत्तर➜कमी

No.-115. जब निकट भविष्य में कीमत कम होने की संभावना हो तो माँग में वृद्धि होती है या कमी? उत्तर➜कमी

No.-116. क्रेताओं की संख्या में कमी का होती है तो माँग में वृद्धि होती है या कमी? उत्तर➜कमी

No.-117. जब निकट भविष्य में उपभोक्ता की आय कम होने की संभावना हो तो माँग में वृद्धि होती है या कमी? उत्तर➜कमी

No.-118. किसी वस्तु की कीमत में वृद्धि या कमी माँग के  संकुचन-विस्तार का कारण बनती है। इनमें से संकुचन का कारण क्या है? उत्तर➜कीमत में वृद्धि

No.-119. वस्तु की कीमत के अतिरिक्त माँग में वृद्धि या कमी कब होती है? उत्तर➜जब माँग के अन्य निर्धारकों में परिर्वतन होता है

No.-120. जब वस्तु की कीमत में परिवर्तन होता है तो क्या माँग वक्र खिसकता है? उत्तर➜नहीं

No.-121. जब वस्तु की कीमत के अतिरिक्त माँग के किसी अन्य निर्धारक में परिर्वतन होता है तो माँग वक्र में क्या परिवर्तन होता है? उत्तर➜माँग वक्र दाईं ओर या बाईं ओर खिसकता है

No.-122. माँग को प्रभावित करने वाले संख्यात्मक तत्वों में वृद्धि या कमी होने के फलस्वरूप माँग की मात्रा में होने वाली कमी या वृद्धि के विस्तार की मात्रा किससे मापा जाता है? उत्तर➜माँग की लोच

No.-123. माँग की लोच से यह ज्ञात होता है कि किसी वस्तु की कीमत अथवा उपभोक्ता की आय अथवा संबंधित वस्तुओं की कीमत में परिवर्तन होने से उस वस्तु की माँग की……….में कितना परिवर्तन हुआ है? उत्तर➜मात्रा

No.-124. माँग की कीमत में होने वाले फीसदी परिवर्तन तथा माँग में होने वाले फीसदी परिवर्तन का अनुपात क्या कहलाता है? उत्तर➜माँग की कीमत लोच (Price Elasticity of Demand)

No.-125. माँग की लोच द्वारा परिवर्तन की मात्रा ज्ञात होती है। परिवर्तन की दिशा किससे ज्ञात होती है? उत्तर➜माँग के नियम द्वारा

No.-126. माँग वक्र के किस ढलान से प्रकट होता है कि कीमत के कम होने पर अधिक वस्तुएं खरीदी जाती हैं? उत्तर➜ऋणात्मक ढलान

No.-127. किसी वस्तु की कीमत तथा मांगी गई मात्रा में किस तरह का संबंध होता है? उत्तर➜विपरीत संबंध

No.-128. माँग वक्र के ऋणात्मक ढलान या ऊपर से नीचे की ओर झुके होने के मुख्य कारण क्या-क्या हैं? उत्तर➜ह्रासमान सीमांत उपयोगिता, आय प्रभाव, प्रतिस्थापन प्रभाव, उपभोक्ता समूह का आकार व विभिन्न उपयोग

No.-129. किस नियम के अनुसार जैसे-जैसे उपभोक्ता किसी वस्तु की अधिक इकाइयों का उपभोग करता है, वैसे-वैसे प्रत्येक अगली इकाई से मिलने वाली उपयोगिता घटती जाती है। इसलिए प्रत्येक अगली इकाई को खरीदने के लिए उपभोक्ता पहले से कम कीमत देगा। यही कारण है कि वस्तु की अधिक मात्रा तब ही खरीदी जाती है, जब उसकी कीमत घटती है? उत्तर➜ह्रासमान सीमांत उपयोगिता का नियम

No.-130. एक वस्तु की कीमत में परिवर्तन होने के कारण खरीददार की वास्तविक आय में परिवर्तन हो जाता है जिससे वस्तु की माँगी गई मात्रा में भी परिवर्तन हो जाता है। इसे क्या कहा जाता है? उत्तर➜आय प्रभाव (Income Effect)

No.-131. वस्तु की कीमत कम होने पर वास्तविक आय में क्या परिवर्तन होता है? उत्तर➜वास्तविक आय बढ़ जाती है।

No.-132. वास्तविक आय बढ़ने से वस्तु की माँग में क्या परिवर्तन होता है? उत्तर➜माँग में वृद्धि होती है

No.-133. प्रतिस्थापन प्रभाव से अभिप्राय है कि जब एक वस्तु अपनी स्थानापन्न वस्तु की तुलना में सस्ती हो जाती है तो उसका दूसरी वस्तु के लिए प्रतिस्थापन किया जाता है। इसे क्या कहा जाता है? उत्तर➜प्रतिस्थापन प्रभाव (Substitution Effect)

No.-134. जब किसी वस्तु की कीमत कम हो जाती है, तब कई दूसरे उपभोक्ता जो पहले उस वस्तु को नहीं खरीद रहे थे, उसे खरीदने लगेंगे। इससे उपभोक्ता समूह का आकार (Size of Consumer Group)? उत्तर➜बढ़ जाता है

No.-135. कई वस्तुओं के विभिन्न उपयोग (Different Uses) होते हैं, जैसे- दूध का प्रयोग दही, पनीर तथा मक्खन बनाने में किया जा सकता है। इसलिए यदि दूध की कीमत कम होती है तो इसकी माँग में क्या परिवर्तन होगा? उत्तर➜माँग बढ़ जाएगी

No.-136. सीमांत उत्पाद जब औसत उत्पाद से अधिक होता है तो औसत उत्पाद में व्या परिवर्तन होता है? उत्तर➜औसत उत्पाद बढ़ता है

No.-137. सीमांत उत्पाद जब औसत उत्पाद के बराबर हो जाता है, औसत उत्पाद? उत्तर➜अधिकतम् होता है

No.-138. जब सीमांत उत्पाद, औसत उत्पाद से कम होता है तो औसत उत्पाद? उत्तर➜गिरने लगता है

No.-139. सीमांत उत्पाद धनात्मक, शून्य या ऋणात्मक हो सकता है जबकि औसत उत्पाद सदैव रहता है? उत्तर➜धनात्मक

No.-140. रेखाचित्र के दृष्टिकोण से सीमांत उत्पाद वक्र सदैव औसत उत्पाद वक्र के किस ओर होगा? उत्तर➜बाईं ओर

No.-141. बढ़ते प्रतिफल का नियम (Law of Increasing Returns), समान प्रतिफल का नियम (Law of Constant Returns), घटते प्रतिफल का नियम (Law of Diminishing Returns), इन तीन नियमों के रूप में किसे व्यक्त किया जाता है? उत्तर➜घटते-बढ़ते अनुपात के नियम को

No.-142. बढ़ते प्रतिफल का नियम, समान प्रतिफल का नियम तथा घटते प्रतिफल का नियम में से कौन सा केवल संभावनाएँ (Possibilities) मात्र हैं जो लागू हो भी सकती है और नहीं भी? उत्तर➜साधन के बढ़ते प्रतिफल तथा समान प्रतिफल

No.-143. बढ़ते प्रतिफल का नियम, समान प्रतिफल का नियम तथा घटते प्रतिफल का नियम में से कौन सा सत्यता की कसौटी पर खरा उतरता है? उत्तर➜घटते सीमांत प्रतिफल का नियम

No.-144. यदि कौन सा नियम लागू नहीं होता तो एक किसान भूमि के 1 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर घटते-बढ़ते साधनों का अधिक प्रयोग करके असीमित मात्रा में अनाज का उत्पादन कर सकता था और संसार में अनाज का अभाव ही न होता? उत्तर➜घटते सीमांत प्रतिफल का नियम

No.-145. प्रत्येक फर्म वस्तुओं का उत्पादन करते समय उत्पादन के साधनों (भूमि, श्रम, पूँजी, आदि), कच्चे माल तथा मध्यवर्ती वस्तुओं, का प्रयोग करती है, इन्हें क्या कहते हैं? उत्तर➜आगत (Inputs)

No.-146. आगतों पर किये गये खर्च को क्या कहा जाता है? उत्तर➜उत्पादन लागत

No.-147. एक फार्म किसके आधार पर ही यह निर्णय लेती है कि वस्तु की कितनी मात्रा की पूर्ति (Supply) करनी है? उत्तर➜उत्पादन लागत

No.-148. वह कौन सी लागत है जो उत्पादन के साधनों के स्वामियों द्वारा उनकी सेवाओं की पूर्ति करने में कष्ट, दुःख, परेशानी आदि के रूप में उठानी पड़ती है? उत्तर➜वास्तविक लागत

No.-149. किस लागत को किसी वस्तु के उत्पादन के लिए उठाए गए कष्ट, त्याग तथा प्रयत्नों के रूप में व्यक्त किया जाता है? उत्तर➜वास्तविक लागत

No.-150. एक कुम्हार के मिट्टी का एक खिलौना बनाने में आठ घंटे का परिश्रम करना पड़ता है तो आठ घंटे का परिश्रम उस खिलौने की किस तरह की लागत कहलाएगी? उत्तर➜वास्तविक लागत

No.-151. किसी साधन की किस लागत की धारणा एक आधुनिक धारणा है जिससे अभिप्राय दूसरे सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक प्रयोग में उसके मूल्य से है? उत्तर➜अवसर लागत

No.-152. लागत की किस धारणा के अनुसार, अर्थव्यवस्था में अर्थिक साधनों की पूर्ति उनकी मांग की तुलना में सीमित है, इसलिए जब किसी एक वस्तु के उत्पादन. में साधनों का प्रयोग किया जाता है तो अन्य वस्तुओं की उन मात्राओं का त्याग करना पड़ता है जिनके उत्पादन में ये साधन सहायक होते हैं? उत्तर➜अवसर लागतें

No.-153. एक फर्म द्वारा कि जाने वाले वे सब खर्चे जिनका भुगतान दूसरों को किया जाता है, क्या कहलाते हैं? उत्तर➜स्पष्ट लागतें

No.-154. कौन सी लागतें वे लागतें हैं जो कंपनियाँ साधनों की सेवाओं को खरीदने या किराये पर लेने के लिए खर्च करती हैं? उत्तर➜स्पष्ट लागतें

No.-155. फर्म द्वारा दी जाने वाली मजदूरी, कच्चे व अर्धनिर्मित माल के भुगतान, ऋणों पर दिया जाने वाला ब्याज व घिसावट (Depreciation) पर कि जाने वाले खर्च आदि किस तरह की लागतें हैं? उत्तर➜स्पष्ट लागते

No.-156. कौन सी लागतें उद्यमियों के अपने साधनों की अवसर लागतें हैं? उत्तर➜निहित लागतें

No.-157. ऐसी कौन सी लागतें हैं जिनके लिए उद्यमियों को दूसरों को भुगतान नहीं करना पड़ता परंतु इनका वैकल्पिक कार्यों में प्रयोग नहीं कर पाने के कारण उद्यमियों को जो हानि उठानी पड़ती है, वह इनके बराबर होती है? उत्तर➜निहित लागते

No.-158. कौन सी लागते स्वपूर्ति (Self-supplied) साधनों की लागते हैं? उत्तर➜निहित लागतें

No.-159. एक उद्यमी की अपनी पूँजी का ब्याज, अपनी भूमि का लगान, अपने श्रम की मजदूरी तथा उद्यमी के अपने कार्य के लिए मिलने वाले सामान्य लाभ (Normal Profits) किस तरह की लागतों में शामिल होते हैं? उत्तर➜निहित लागतें

No.-160. साधारणतः लागत शब्द का प्रयोग किस लागत के लिए किया जाता है? उत्तर➜मौद्रिक लागत

No.-161. किसी वस्तु का उत्पादन तथा बिक्री करने के लिए मुद्रा के रूप में जो धन है खर्च करना पड़ता है, वह उस वस्तु की किस तरह की लागत कहलाता है? उत्तर➜मौद्रिक लागत

No.-162. एक निश्चित मात्रा में वस्तु का उत्पादन करने के लिए साधनों को खरीदने या किराए पर लेने के लिए जो खर्च किया जाता है, वह क्या कहलाता है? उत्तर➜वस्तु की मौद्रिक लागत

No.-163. अर्थशास्त्री किस लागत में निम्न खर्च को शामिल करते हैं? उत्तर➜कच्चे माल की

No.-164. कीमत, ब्याज, लगान, मजदूरी, बिजली या चालक शक्ति का खर्च, घिसावट, विज्ञापन का खर्च, बीमा, पैकिंग, ट्रांसपोर्ट पर किया जाने वाला खर्च व सामान्य लाभ आदि? उत्तर➜मौद्रिक लागत

No.-165. किसी वस्तु की उन विभिन्न मात्राओं को जिन्हें एक विक्रेता विभिन्न संभव कीमतों पर निश्चित समय में बेचने के लिए तैयार होता है, क्या कहा जाता है? उत्तर➜उस वस्तु की पूर्ति

No.-166. किसी वस्तु की कुल मात्रा जो किसी समय में बाजार में विक्रेता के पास मौजूद होती है, क्या कहलाती है? उत्तर➜उस वस्तु का स्टॉक

No.-167. स्टॉक का वह भाग जो विक्रेता एक निश्चित समय अवधि में तथा निश्चित कीमत पर बेचने को तैयार रहता है, क्या कहलाता है? उत्तर➜उस वस्तु की पूर्ति

No.-168. किसी वस्तु की वह विशेष मात्रा जो एक निश्चित समय में एक निश्चित कीमत पर बिक्री के लिए प्रस्तुत की जाती है, क्या कहलाती है? उत्तर➜पूर्ति की मात्रा (Quantity Supplied)

No.-169. पूर्ति के नियम के अनुसार अन्य बातें समान रहने पर, किसी वस्तु की कीमत तथा उसकी पूर्ति में किस तरह का संबंध है? उत्तर➜धनात्मक

No.-170. किस नियम के अनुसार अन्य बातें समान रहने पर वस्तु की कीमत बढ़ने पर पूर्ति बढ़ जाती है तथा कीमत कम होने पर पूर्ति भी कम हो जाती है? उत्तर➜पूर्ति का नियम

No.-171. पूर्ति के नियम के अनुसार क्या उत्पादन के साधनों की पूर्ति तथा कीमत में कोई परिवर्तन होता है? उत्तर➜नहीं

No.-172. पूर्ति के नियम के अनुसार क्या उत्पादन की तकनीक में कोई परिवर्तन होता है? उत्तर➜नहीं

No.-173. पूर्ति के नियम के अनुसार क्या फर्म के उद्देश्य (Goal) में परिवर्तन होता है? उत्तर➜नहीं

No.-174. पूर्ति के नियम के अनुसार क्या अन्य वस्तुओं की कीमत में कोई परिवर्तन होता है? उत्तर➜नहीं

No.-175. पूर्ति के नियम के अनुसार क्या भविष्य में वस्तु की कीमत में परिवर्तन होने की संभावना है? उत्तर➜ पूर्ति की लोच (Price Elasticity of Supply)

उम्मीद है ‘अर्थव्यवस्था से संबंधित 175 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर’ आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित जानकारी, अर्थव्यवस्था संबंधित प्रश्न उत्तर, Economy of India Question Answer, Economics related question answer इत्यादि की जानकारी दी गयी है। यदि आपके पास कोई प्रश्न या सुझाव है तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ

Que.-1. GST परिषद् की स्थापना कब की गई?

(a) 12 दिसम्बर, 2015

(b) 12 सितम्बर, 2016

(c) 12 अक्टूबर, 2014

(d) 16 मार्च, 2019

Ans : (b) 12 सितम्बर, 2016

Que.-2. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत GST परिषद् का गठन किया गया है?

(a) अनु. 280

(b) अनु. 279A

(c) अनु. 278A

(d) अनु 274 B

Ans : (b) अनु. 279A

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top