Gravitation Important Question Answer in Hindi - SSC NOTES PDF

Gravitation Important Question Answer in Hindi

इस आर्टिकल में भौतिक विज्ञान के गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) टॉपिक के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। इस लेख को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बनाया गया है जैसे- आईएएस, PSC, एसएससी, NTPC, रेलवे, नेवी, एयरफोर्स, पुलिस भर्ती परीक्षा इत्यादि।

No.-1.  दो पिंडों के बीच लगने वाले बल को क्या कहते हैं?

उत्तर- गुरुत्वाकर्षण बल

No.-2.  गुरुत्वाकर्षण के नियम का प्रतिपादन किसने किया?

उत्तर- न्यूटन

No.-3.  दो पिंड जिनके द्रव्यमान M1 एवं M2 हैं, एक-दूसरे से R दूरी पर स्थित हैं। तो न्यूटन के नियम के अनुसार उनके बीच लगने वाले आकर्षण बल का सूत्र क्या होता है?

उत्तर- F=G(M1×M2)/R^2 जहाँ G सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक है

No.-4.  सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का मान कितना होता है?

उत्तर- 6.67×10^-11न्यूटन मी/किग्रा

गुरुत्वाकर्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Gravitation Important Question Answer in Hindi

No.-5.  वह आकर्षण बल क्या है जिससे पृथ्वी किसी वस्तु को अपने केंद्र की खींचती है?

उत्तर- गुरुत्व

No.-6.  गुरुत्व जनित त्वरण का मान कितना होता है?

उत्तर- 9.8 मीटर/सेकंड^2

No.-7.  गुरुत्व जनित त्वरण किस पर निर्भर नहीं करता है?

उत्तर- वस्तु के रूप, आकार, द्रव्यमान पर

No.-8.  पृथ्वी की सतह से ऊपर या नीचे जाने पर ‘g’ के मान पर क्या प्रभाव पड़ता  है?

उत्तर- g का मान घटता है

No.-9.  ‘g’ का मान सबसे अधिक कहाँ होता है?

उत्तर- ध्रुवों पर

No.-10.  ‘g’ का मान सबसे कम कहाँ होता है?

उत्तर- विषुवत रेखा पर

No.-11.  पृथ्वी की घूर्णन गति बढ़ने पर ‘g’ के मान पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर- g का मान कम हो जाता है

No.-12.  पृथ्वी की पूर्णन गति घटने पर ‘g’ के मान पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर- g का मान बढ़ जाता है

No.-13.  यदि पृथ्वी अपनी वर्तमान कोणीय चाल से 17 गुनी अधिक चाल से घूमने लगे तो भूमध्य रेखा पर रखी वस्तु का भार कितना हो जाएगा?

उत्तर- शून्य

No.-14.  जब लिफ्ट ऊपर की ओर जाती है तो लिफ्ट में स्थित पिंड का भार कैसा प्रतीत होता है?

उत्तर- बढ़ा हुआ

No.-15.  जब लिफ्ट नीचे की ओर आती है तो लिफ्ट में स्थित पिंड का भार कैसा प्रतीत होता है?

उत्तर- घटा हुआ

No.-16.  जब लिफ्ट एक समान वेग से ऊपर या नीचे गति करती है तो लिफ्ट में स्थित पिंड के भार में क्या परिवर्तन होता है?

उत्तर- कोई परिवर्तन नहीं

No.-17.  यदि नीचे उत्तरते समय लिफ्ट की डोरी टूट जाए तो वह मुक्त पिंड की भाँति नीचे गिरती है, ऐसी स्थिति में लिफ्ट में स्थित पिंड का भार कितना होता है?

उत्तर- शून्य

No.-18.  ग्रहों की गति से संबंधित नियम किस वैज्ञानिक ने दिए?

उत्तर- केप्लर

No.-19.  किसी ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करने वाले पिंड को उस ग्रह का क्या कहते?

उत्तर- उपग्रह

No.-20.  चन्द्रमा किसका एक उपग्रह है?

उत्तर- पृथ्वी

No.-21.  उपग्रह की कक्षीय चाल किस पर निर्भर करती है?

उत्तर- पृथ्वी तल से ऊंचाई पर

No.-22.  उपग्रह की कक्षीय चाल किस पर निर्भर नहीं करती है?

उत्तर- द्रव्यमान पर

No.-23.  पृथ्वी तल के अति निकट चक्कर लगाने वाले उपग्रह की कक्षीय चाल लगभग कितनी होती है?

उत्तर- 8 किमी/सेकेंड

No.-24.  उपग्रह अपनी कक्षा में पृथ्वी का एक चक्कर जितने समय में लगाता है, उसे क्या कहते हैं?

उत्तर- परिक्रमण काल

No.-25.  पृथ्वी के अति निकट चक्कर लगाने वाले उपग्रह का परिक्रमण काल कितना होता है?

उत्तर- 1 घंटा 24 मिनट

No.-26.  ऐसा उपग्रह जो पृथ्वी के अक्ष के लंबवत् तल में पश्चिम से पूरब की ओर पृथ्वी की परिक्रमा करता है तथा जिसका परिक्रमण काल पृथ्वी के परिक्रमा काल (24 घंटे) के बराबर होता है ,क्या कहलाता है?

उत्तर- भू-स्थायी उपग्रह

No.-27.  भू-स्थायी उपग्रह पृथ्वी तल से लगभग कितनी ऊँचाई पर रहकर पृथ्वी की परिक्रमण करता है?

उत्तर- 36,000 किमी

No.-28.  भू-तुल्यकालिक कक्षा में संचार उपग्रह स्थापित करने की संभावना सबसे पहले किसने व्यक्त किया?

उत्तर- आर्थर सी क्लार्क

No.-29.  उस न्यूनतम् वेग को क्या कहा जाता है जिससे किसी पिंड को पृथ्वी की सतह से ऊपर की ओर फेंके जाने पर वह गुरुत्वीय क्षेत्र को पार कर जाता है, और पृथ्वी पर वापस नहीं आता?

उत्तर- पलायन वेग

No.-30.  पृथ्वी के लिए पलायन वेग का मान कितना है?

उत्तर- 11.2 किमी/सेकेंड

No.-31.  पलायन वेग, कक्षीय वेग का कितने गुना होता है?

उत्तर- √2 गना

No.-32.  चंद्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण का मान पृथ्वी तल पर गुरुत्वीय त्वरण का कितना होता है?

उत्तर- 1/6

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ

Que.-1. भारत में डाक सेवा को कुल कितने जोन में विभाजित किया गया है?

(a) 5

(b) 6

(c) 8

(d) 12

Ans : (c) 8

Que.-2. भारत में ऑल इंडिया रेडियो का गठन कब हुआ?

(a) 1936

(b) 1984

(c) 1986

(d) 1990

Ans : (a) 1936

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top