Facts About India Geography, History - SSC NOTES PDF

Facts About India Geography, History

भारत का संपूर्ण परिचय | Facts About India Geography, History

No:1. भारत का संपूर्ण परिचय (Facts About India) – Basic information Facts about India भारतीय भूगोल के बारे में बुनियादी जानकारी (about Indian geography) | भारतीय इतिहास का तथ्य (about Indian history) | भारत का इतिहास (Interesting Facts about India history in Hindi).
No:2. भारत के बारे में हिंदी में (about India facts in Hindi), भारत का सामान्य ज्ञान (Indian general knowledge), भारत का निबंध (about India essay), भारत की जनसंख्या के बारे में (facts about population of India), भारत का पर्यटन (about tourism in India) जानकारी इस प्रकार नीचे दी गई है:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

भारत एक परिचय | Information Facts about India

भांरत का संपूर्ण परिचय – अद्भुत और रोचक तथ्यों (facts about India) की महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार से है:-

भारत की भौगोलिक स्थिति | About Indian Geography

भांरत 8°4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश (Latitude) तथा 68°7′ से 97°25′ पूर्व देशांतर (Longitude) के मध्य स्थित है। कर्क रेखा (Tropic of Cancer) इसके मध्य से होकर गुजरती है।

भारत का क्षेत्रफल | Area of India

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में 7वां स्थान है। भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत भाग भारत की सीमा के अंतर्गत आता है।

भांरत की थल व जल सीमा | Land and Water Frontiers of India

1). भारत की संपूर्ण थल सीमा (Land Frontiers) की लंबाई 15,200 किलोमीटर तथा जल सीमा (Water Frontiers) की लंबाई 8716 किलोमीटर है। भारत के मुख्य धरातलीय भाग की समुद्र सीमा की लंबाई 6,200 किलोमीटर है।
2). भांरत की पूर्व से पश्चिम तक की लंबाई 2,933 किलोमीटर तथा उत्तर से दक्षिण तक लंबाई 3,214 किलोमीटर है।

भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं | International Boundaries India

1). भांरत की सीमाएं (International Boundary) 7 देशों से मिलती है। इसके उत्तर में नेपाल, भूटान तथा चीन स्थित है। पूर्व में बर्मा (म्यांमार) और बांग्लादेश है तथा इसकी पश्चिमी सीमाएं पाकिस्तान व अफगानिस्तान से लगी हुई है।
2). भारत के सीमावर्ती पड़ोसी देशों व उसकी राजधानी के नाम –

पड़ोसी देशराजधानी
नेपालकाठमांडू (Kathmandu)
भूटानथिम्पू (Thimphu)
चीनबीजिंग (Beijing)
बर्मा (म्यांमार)म्यन्मा (Naypyitaw)
बांग्लादेशढाका (Dhaka)
पाकिस्तानइस्लामाबाद (Islamabad)
अफगानिस्तानकाबुल (Kabul)

3). इसके दक्षिण में अरब सागर (Arabian Sea) व बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) है। पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) तथा मन्नार की खाड़ी (Gulf of Mannar) भारत को श्रीलंका (Sri Lanka) से पृथक करती है।

भारतीय मानक समय | Indian Standard Time

भारतीय मानक समय (India Time Zone) ग्रीनवीच मीन टाईम (GMT -Greenwich Mean Time Zone) से 51/2 घंटे आगे रहता है। इसकी गणना इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश) के निकट स्थित एक स्थान से की जाती है।

भारत का राष्ट्रीय ध्वज | Indian Flag

1). भारत का राष्ट्रीय ध्वज 2.3 अनुपात चौड़ाई और लंबाई का है। इसमें समान अनुपात में केसरिया, सफेद तथा हरे रंग की तीन आड़ी पट्टियां है। ध्वज में ऊपर केसरिया, मध्य में सफेद तथा नीचे हरे रंग की पट्टी है।
2). सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है, जिसमें 24 तीलियां है। जो निरंतर प्रगति की राह दर्शाता है।
3). इस ध्वज (About India flag color) का केसरिया रंग त्याग और वीरता का, सफेद रंग शांति का तथा हरा रंग समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। इस ध्वज को भारत की संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था।

भारत का राष्ट्रीय चिन्ह | Emblem of India

1). भारत का राष्ट्रीय चिन्ह (Emblem of India) सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ की अनुकृति (Lion Capital of Ashoka) है, जिसमें चार सिंह एक-दूसरे की ओर पीठ किये बैठे है।
2). लेकिन भारत के राष्ट्रीय चिन्ह (National Emblem of India) में तीन सिंह ही दिखाई देते हैं, चौथा सिंह दिखाई नहीं देता। नीचे की पट्टी में एक धर्म चक्र है, जिसके दायीं ओर एक साँड और बायीं ओर एक घोड़ा बना है।
3). चिन्ह के नीचे मुण्डकोपनिषद् (Mundkopanishad) से उद्धृत ‘सत्यमेव जयते‘ (Satyameva Jayate) लिखा हुआ है। राष्ट्रीय चिन्ह (Emblem of India) को भारत के प्रथम गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को अपनाया गया था।

भारतीय पंचांग | Indian Panchang

1). भारत का राष्ट्रीय पंचांग (Hindu Calendar and Almanac) शक् संवत पर आधारित है। इसमें क्रमशः चैत्र, बैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्र, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन 12 महीने होते हैं।
2). सामान्य वर्षो में प्रथम चैत्र, 22 मार्च को तथा लौंद वर्ष (Leap Year) में 21 मार्च को आता है। सामान्य वर्ष 365 दिनों का होता है। यह पंचांग 22 मार्च, 1957 को अपनाया गया था।

भारत का राष्ट्रीय गान | National Anthem of India

1). ‘जन गण मन‘ भारत का राष्ट्रीय गान (Jana Gana Mana- National anthem of India) है, जिसके रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगौर (ठाकुर) है। राष्ट्रीय गान (National Anthem of India) के रूप में इसे 24 जनवरी, 1950 को अपनाया गया था।
2). यह संपूर्ण गीत लगभग 52 सेकण्ड की अवधि (National Anthem Time duration 52 Second) का है। इसका प्रथम बार सस्वर गान 27 दिसम्बर, 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन (Calcutta sessions of indian national congress) में किया गया था।

भारत का राष्ट्रीय गीत | National Song of India

1). वन्देमातरम्, भारत का राष्ट्रीय गीत (Vande Mataram – National Song Of India) है। यह गीत बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित उपन्यास आनंद मठ (Ananda Math) से लिया गया है।
2). राष्ट्रगीत (National song of India) के रूप में पूर्ण गीत के 5 पदों में से केवल पहले पद को 24 जनवरी, 1950 को स्वीकार किया गया था।
3). सर्वप्रथम कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में वर्ष 1896 में राष्ट्रीय गीत ‘वन्देमातरम् (Vande Mataram)‘ सस्वर गान किया गया था।

भारत की प्रमुख भाषा एवं बोली | Indian Language & Dialect

1). भारतीय संविधान (Indian Constitution) में निम्न 22 भाषाओं (22 Indian Language) को मान्यता प्रदान की गई है।
2). जैसे – 1. असमिया, 2. बंगाली, 3. गुजराती, 4. हिन्दी, 5. कन्नड़, 6. कश्मीरी, 7. मलयालम, 8. मराठी, 9. उड़िया, 10. पंजाबी, 11. संस्कृत, 12. तमिल, 13. तेलुगू, 14. उर्दू, 15. सिंधी, 16. नेपाली, 17. मणिपुरी, 18. कोंकणी, 19. बोडो, 20. मैथिली, 21. संथाली, 22. डोंगरी।
3). भारत की राष्ट्रभाषा (देवनागरी लिपि) हिन्दी को माना जाता है।

भारत की राजभाषा | Indian Official Language

ऑफिसियल लैंग्वेज एक्ट 1963 के प्रावधानों के अनुसार 26 जनवरी 1965 से ‘हिन्दी’ को देश का राजभाषा (Indian Official language) बनाया गया । संबंधित प्रावधान (Provision) में हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा (English Language) के उपयोग का भी प्रावधान है।

भारत का राष्ट्रीय पशु | National Animal of India

1). भारत के राष्ट्रीय पशु के रूप में रायल बंगाल टायगर (पेंथर टाइग्रिस) [National Animal of India (Royal Bengal Tiger] को स्वीकार किया गया है। इस बाघ के शरीर पर पीली व काली धारियां होती हैं।
2). यह उत्तर पश्चिम भारत को छोड़कर संपूर्ण भारत में पाया जाता है। इसे भारत सरकार ने पूर्ण संरक्षण (protection) देते हुए इसके शिकार को अवैध (victim illegal) माना है।

भारत का राष्ट्रीय पक्षी | National Bird of India

1). भारत के राष्ट्रीय पक्षी के रूप में मोर (पावो क्रिस्टेसस) [National Bird of India (Indian Peacock)] को स्वीकार किया गया है। यह संपूर्ण भारत में पाया जाता है, नर मोर अत्यधिक सुंदर होता है।
2). उसकी लंबी लंबी पंखों से युक्त सुंदर पूंछ, लंबी नीली चमकीली गर्दन, पंखे के आकार की कलंगी अत्यधिक मनमोहक लगती है। मादा मोर, भूरे रंग की और मोर के आकार में छोटी होती है, यह अधिक आकर्षक नहीं होती है।
3). मोर को भारत सरकार ने पूर्ण संरक्षण (protection) प्रदान किया है और इसका शिकार करना कानूनी अपराध (victim illegal) माना जाता है।

भारत का राष्ट्रीय खेल | National Sport of India

हाॅकी (Hockey) को भारत के राष्ट्रीय खेल (National sport of india) के रूप में स्वीकार किया गया हैं भारत में मेजर ध्यानचंद (Dhyan Chand) जैसे हाॅकी खिलाड़ी पैदा हुए जिन्हें हाॅकी का जादूगर (Wizard or Magician of Hockey) कहकर पुकारा जाता है।

भारत का राष्ट्रीय पुष्प | National flower of India

भांरत का राष्ट्रीय पुष्प (National flower of India) गुलाबी रंग का कमल पुष्प (Lotus –Nelumbo Nucifera Gaertn) है। यह अत्यंत मनमोहक होता है। भारतीय धर्म एवं संस्कृति में इसका विशेष स्थान होता है। धन की देवी महालक्ष्मी तथा सृष्टि के रचयिता ब्रम्हा जी का आसन कमल पुष्प (Lotus) ही माना जाता है।

भारत का राष्ट्रीय कवि | National Poet of India

भारत का राष्ट्रीय कवि (National Poet of India) मैथिलीशरण गुप्त को माना जाता है। इनकी रचनाओं की खड़ी बोली (Khadi Boli) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। साकेत तथा यशोधरा इनकी प्रसिद्ध काव्य रचनाएं है।

भारतीय प्रतिरक्षा प्रणाली | Indian Defence System

1). भारतीय सेना (Indian Army) को सर्वोच्च सेनापति राष्ट्रपति (President) होता है। भारतीय सेना (Indian Army) की विभिन्न कमान (Command) निम्न प्रकार से है-
2). थल सेना | Indian Army -(पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी, केन्द्रीय- कुल 5 कमान)
वायु सेना | Indian Air Force –(पूर्वी, पश्चिमी, मध्य, दक्षिण, दक्षिणी-पश्चिमी, मैंटिनेंस व ट्रेनिंग- कुल 7 कमान)
3). जल सेना | Indian Navy –(पूर्व, पश्चिम, उत्तर- कुल 3 कमान)

Facts About India | भारत के बारे में तथ्य

No:1.  भारत की सबसे पुरानी संस्कृति हड़प्पा संस्कृति (Indus Valley Civilisation) है। जहां 5000 साल पहले कई संस्कृतियां घुमंतु वनवासी प्रवृत्ति की होती थीं।
No:2. पिछले 1,00,000 वर्षो के इतिहास में भारत ने किसी भी देश में आक्रमण नहीं किया है।
No:3. भारत की सबसे प्राचीन नदी सिंधु नदी (Indus River) को माना जाता है। सिंधु नदी चारों ओर घाटियों एवं आर्य उपासकों की निवास स्थान थी। जिसके फलस्वरूप भारत शब्द (India) सिंधु नदी से लिया गया है। क्योंकि सिंधु नदी को आर्य उपासक सिंधु के रूप में मानते थे।
No:4. भारत को हिन्दुस्तान (Hindustan) भी कहा जाता है। हिन्दुस्तान शब्द (Hindustan Word) नामकरण ‘सिंधु’ और ‘हिंदु’ को जोड़कर बनाया गया है
No:5. सर्वप्रथम शतरंज का आविष्कार (Invention of Chess) भारत से हुआ। साथ ही, बीजगणित (Algebra), त्रिकोणमिति (Trigonometry) एवं कैलकुलस (Calculus) अध्ययन का भी उत्पत्ति भारत में हुआ।

No:6. 100 ई.पू. भारत में सर्वप्रथम स्थानीय मान प्रणाली (Place Value System) एवं दशमलव प्रणाली (decimal System) की खोज हुई।

No:7. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश (Largest Democracy Country) है। जो सबसे प्राचीन सभ्यताओं (Ancient civilizations) में से एक दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है।
No:8. 13वीं शताब्दी में भारत के सांप सीढ़ी का खेल (Snakes and Ladders) कवि संत ज्ञानदेव (Poet Saint Gyandev) के द्वारा बनाया गया है। इसे मूल शब्द ‘मोक्षपट‘ (Mokshpat) के नाम से जाना जाता था।
No:9. दुनिया का सबसे अधिक डाकघर (Largest Post Offices) भारत में पाया जाता है।
No:10. भारत में दुनिया का पहला प्राचीन विश्वविद्यालय नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda University) को कहा जाता है। जिसकी स्थापना 700 ईसा पूर्व में किया गया था। जहां दुनियाभर के 10,500 से अधिक छात्र 60 से अधिक विषयों पर अध्ययन करते है।
No:11. आयुर्वेद को भारत का सबसे प्रथम चिकित्सा शाला (first medical school) माना जाता है। जिसमें आयुर्वेद (चिकित्सा) के जनक चरक (Father of Medicine in India) को कहा जाता है। Facts About India Geography, History
No:12. 6000 साल पहले सिंधु नदी से Navigation व Navigating का जन्म हुआ। जो संस्कृत के शब्द ‘NAVGATIH’ से लिया गया है। वही भारतीय नौसेना को संस्कृत शब्द ‘Nou‘ से लिया गया है। Facts About India Geography, History
No:13. खगोलशास्त्री भारस्कराचार्य (Bhaskaracharya) के द्वारा सैकड़ों साल पहले सूर्य द्वारा पृथ्वी की परिक्रमा करने का गणना किया था। पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा करने में कुल समय 365.258756484 दिनों का समय लगता है।
No:14. गणित में पाई (Pi) का आविष्कार सर्वप्रथम भारतीय गणितज्ञ बुधायण (Baudhayana) ने किया था। साथ ही, पाइथागोरस प्रमेय आवधारणा (Pythagoras theorem) की व्याख्या किया।
No:15. भारत का बेली बिज्र (Bailey Bridge) को दुनिया का सबसे ऊंचा पुल (world’s highest bridge) माना जाता है। जो लद्दाख घाटी (Ladakh Valley) में हिमालय के सुरू और द्रास नदियों (Suru river ‘indus’ and Dras river) के बीच अवस्थित है। Facts About India Geography, History

No:16. जिसे भारतीय सेना (Indian Navy) द्वारा अगस्त 1982 में बनाया गया है। पुल की लंबाई 30 मीटर और समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 5,602 मीटर है।

No:17. प्रथम शल्य चिकित्सा पद्धति (Surgical method) भारत में विकसित हुआ। जिसमें शल्य चिकित्सा का जनक (father of modern surgery) सुश्रुत को कहा जाता है। उनके द्वारा प्रथम प्लास्टिक सर्जरी व मस्तिष्क सर्जरी किया गया था। Facts About India Geography, History
No:18. भारत में चार धर्म- हिन्दुधुर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म एवं सिख धर्म का विकास भारत से हुआ। जो दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत आबादी में से एक है।
No:19. भारत में 600ई.पू. व 500 ई.पू. में जैन धर्म और बौद्ध धर्म की स्थापना की गई थी।
No:20. दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म इस्लाम, भारत में ही पाया जाता है।
No:21. दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक हिन्दु मंदिर ‘अंगकोरवाट’ (Angkor Wat Temple) में अवस्थित है। जो 11वीं शताब्दी में कंबोडिया में निर्माण किया गया।
No:22. तिरूपति में स्थित विष्णु मंदिर (Tirumala Temple), दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक तीर्थ स्थल है।
No:23. भारत का स्वर्ण मंदिर (Golden temple) सिख धर्म की धार्मिक व पवित्र स्थल माना जाता है। जिसकी स्थापना 1577 में पंजाब के अमृतसर निर्माण किया गया था।
No:24. भारत का वाराणसी (बनारस) को प्राचीन शहर (Ancient City) के रूप जाना जाता है। दुनिया का सबसे पुराना एवं बसा हुआ शहर है, जिसे 500 ईसा पूर्व भगवान बुद्ध ने दौरा किया था।
No:25. दुनिया का प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स (Martial arts) सबसे पहले भारत में बनाया गया था। जिसे बाद में बौद्ध मिशनरियों द्वारा एशिया में विस्तार किया गया।
No:26. भारत को योग गुरू (Father of Yoga) माना जाता है। 5000 वर्षो से योग की उत्पत्ति (History of Yoga) भारत में मानी जाती है।
MUST READ : कंप्यूटर वायरस क्या है? व उनके प्रकार | What is Computer Virus and Types

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ’s

Que.-1.अमृतसर नगर की स्थापना किस सिक्ख गुरु के द्वारा किया गया ?

(a) गुरु अगद

(b) गुरु रामदास

(c) गुरु अर्जुन देव

(d) गुरु गोविन्द सिंह

Ans   (b) गुरु रामदास

Que.-2.किस कारण से पृथ्वी पर दिन एवं रात होती है?

(a) पृथ्वी के घूर्णन

(b) पृथ्वी के परिक्रमण

(c) गुरुत्वाकर्षण

(d) पृथ्वी पर वायुमंडल के कारण

Ans   (a) पृथ्वी के घूर्णन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top