English Grammar Tenses in Hindi - SSC NOTES PDF
English Grammar Tenses in Hindi

English Grammar Tenses in Hindi

इस आर्टिकल में सभी 12 Tense (काल) की Definition, Rules वो भी Tense Charts और PDF के साथ बिल्कुल सरल Hindi  में उपलब्ध है। जिससे आपको Tense grammar Rules को समझने में प्रॉब्लम ना हो. किसी भी प्रकार के Sentence को हिंदी से English में translate करने के लिए Tense Grammar Rules की जरूरत होती है.सभी Tenses को याद करना बहुत Easy हैं, बस थोडा ध्यान देने की जरूरत हैं. आज इस Article में कुछ ऐसा शेयर करने जा रहा हूँ, जिससे आपको English grammar Tense तथा Rules को समझने में प्रॉब्लम ना हो. मेरा दावा है, आप Tense अच्छे से सीख जायेंगे। तो अब हम जानते हैं कि Tenses (काल) तीन प्रकार के होते हैंः-

English Grammar Tenses in Hindi

Types of Tenses

No.-1. Present Tense (वर्तमान काल )

No.-2. Past Tense (भूत काल)

No.-3. Future Tense (भविष्य काल)

इन सभी तीनों प्रकार के tenses के भी आगे 4-4 types होते हैं जिसे हम बहुत ही आसान भाषा में इसी article में आगे पढ़ेंगे। अब आगे 1-1 करके सभी Tenses को cover करते हैं।

English Grammar Tense Chart

Present Tense (वर्त्तमान काल)

Present Tense – Verb का वह रूप जिससे वर्त्तमान समय का बोध होता हैं उसे Present tense में कहा जाता हैं। (That form of a verb which refers to the present time is said to be in the Present Tense.)

Types of present tenses ( वर्त्तमान काल के प्रकार )

No.-1. Present Indefinite Tense or, Simple Present Tense

No.-2. Present Continuous Tense

No.-3. Present Perfect Tense

No.-4. Present Perfect Continuous Tense

No.-5. Tense Grammar Rules in Hindi With Examples

No.-1. Present Indefinite Tense

इस Tense को Simple Present Tense भी कहते हैं। इस Tense के वाक्यों की पहचान है – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में ता है, ती है, ते हैं लगकर आता है।

जैसे – मैं जाता हूँ, वो आता है, आप नहाते हो आदि।

Rules (नियम) –

No.-1. Affirmative sentence – Subject + V1 + {3rd person Singular के साथ s/es) + Object.

No.-2. Negative sentence – Subject + does/do + not + V1 + Object.

No.-3. Interrogative sentence – Do/Does + Subject + V1 + Object?

No.-4. Negative Interrogative sentence – Do/Does + Subject +not + V1 + Object?

Examples (उदाहरण) –

No.-1. मैं एक पुस्तक पढ़ता हूँ। – I read a book.

No.-2. आप नहीं खेलते हैं। – You do not play.

No.-3. क्या आपलोग हँसते हैं? – Do you laugh?

No.-4. क्या तुम स्कूल नहीं जाते हैं? – Do you not go to school?

Present Continuous Tense

इस Tense के वाक्यों की पहचान है – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में रहा है, रही है, रहे है इत्यादि लगा रहता हैं।

जैसे – मैं जा रहा हूँ, वो आ रहा है, आप सो रहे हो आदि।

किस Subject के साथ कौन सी helping verb?

Singular Subjects के साथ  – is/am

Plural Subjects के साथ – are

Rules (नियम) –

No.-1. Affirmative sentence – Subject + is/am/are + V1 + ing + Object.

No.-2. Negative sentence – Subject + is/am/are + not + V1 + ing + Object.

No.-3. Interrogative sentence – Is/am/are + Subject + V1 + ing + Object?

No.-4. Negative Interrogative sentence – Is/am/are + Subject + not + V1 + ing + Object?

Examples (उदाहरण) –

No.-1. मैं जा रहा हूँ। – I am going.

No.-2. वह कल नहीं आ रही है। – She is not coming tomorrow.

No.-3. क्या तुम जा रहे हो? – Are you going?

No.-4. क्या बच्चे नहीं दौड़ रहे हैं? – Are the children not runing?

Present Perfect Tense

इस Tense के वाक्यों की पहचान है – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में चुका है, चुकी है, चुके है, या है, ये है, इ है इत्यादि लगा रहता हैं।

जैसे – राजेश स्कूल जा चुका है, राम स्कूल चला गया है, उसने परीक्षाएं पास कर ली हैं।

किस Subject के साथ कौन सी helping verb?

I, We, You, They or plural subjects के साथ – Have

He, She, It, or सभी subjects के साथ – Has

Rules (नियम) –

No.-1. Affirmative sentence – Subject + has/have + V3 + Object.

No.-2. Negative sentence – Subject + has/have + not + V3 + Object.

No.-3. Interrogative sentence – Has/Have + Subject + V3 + Object?

No.-4. Negative Interrogative sentence – Has/Have + Subject + not + V3 + Object?

Examples (उदाहरण) –

No.-1. राम सो चुका है। – Ram has slept.

No.-2. मैंने आम नहीं खाया है। – I have not eat a mango.

No.-3. क्या तुमने श्याम को पीटा है? – Have you beaten Shyam?

No.-4. क्या आपने नहीं खाया है? – Have you not eat?

Present Perfect Continuous Tense

इस Tense के वाक्यों की पहचान है – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में ता आ रहा है, ती आ रही है, ते आ रहे है, रहा हूँ, रही हूँ, रहे है इत्यादि लगा रहता हैं, और साथ ही ” समय “ का जिक्र होता है।

No.-1. Time के लिए – Since/For का प्रयोग

No.-2. Since का प्रयोग किसी निश्चित समय से के साथ

No.-3. For का प्रयोग किसी समयावधि से के साथ

No.-4. किस Subject के साथ कौन सी helping verb?

I, We, You, They or plural subjects के साथ – Have been

He, She, It, or सभी subjects के साथ – Has been

जैसे – मैं 2 बजे से खेल रहा हूँ, वो सुबह से खा रहा है, आप काफी देर से सो रहे हो आदि।

Rules (नियम) –

No.-1. Affirmative sentence – Subject + has/have + been + V1 + ing + Obj + Since/For + {TIME}.

No.-2. Negative sentence – Subject + has/have + not + been + V1 + ing + Obj + Since/For + {TIME}.

No.-3. Interrogative sentence – Has/have + Subject + been + V1 + ing + Obj + Since/For + {TIME}?

No.-4. Negative Interrogative sentence – Has/have + Subject + not + been + V1 + ing + Obj + Since/For + {TIME}?

Examples (उदाहरण) –

No.-1. वे सात बजे से पढ़ रहे हैं। – They have been studying since 7 o’clock.

No.-2. वह एक घंटे टहल रहा है। – He has been walking for an hour.

No.-3. क्या वह पच्चीस साल से पढ़ा रही है? – Has she been teaching for twenty-five years?

Past Tense (भुत काल)

Past Tense: Verb का वह रूप जिससे पास्ट टाइम का बोध होता है, उसे Past Tense में कहा जाता हैं। (That form of a verb which refers to the past time is called the Past Tense.)

Types of past tenses (भुत काल के प्रकार)

No.-1. Past Indefinite Tense or, Simple Past Tense

No.-2. Past Continuous Tense

No.-3. Past Perfect Tense

No.-4. Past Perfect Continuous Tense

Past Indefinite Tense

इस Tense को Simple Past Tense भी कहते हैं। इस Tense के वाक्यों की पहचान है – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में या था, यी थी, ये थे, या, ये, यी इत्यादि लगा रहता हैं।

जैसे – राजेश आया, सूर्य निकला

Rules (नियम) –

No.-1. Affirmative sentence – Subject + V2 + Object.

No.-2. Negative sentence – Subject + did + not + V1 + Object.

No.-3. Interrogative sentence – Did + Subject + V1 + Object?

No.-4. Negative Interrogative sentence – Did + Subject + not + V1 + Object?

Examples (उदाहरण) –

No.-1. मैंने खाया था। – I ate.

No.-2. वह घर नहीं गया। – He did not go to house.

No.-3. क्या उसने एक चिठ्ठी लिखी थी? – Did he write a letter?

No.-4. क्या वे लोग नहीं आये? – Did they not come?

Past Continuous Tense

इस Tense के वाक्यों की पहचान है – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे, इत्यादि लगा रहता हैं।

जैसे – मैं जा रहा था, वो आ रहा था, आप सो रहे थे आदि।

किस Subject के साथ कौन सी helping verb?

Singular Subjects के साथ  – Was

Plural Subjects के साथ – Were

Rules (नियम) –

No.-1. Affirmative sentence – Subject + was/were + V1 + ing + Object.

No.-2. Negative sentence – Subject + was/were + not + V1 + ing + Object.

No.-3. Interrogative sentence – Was/Were + Subject + V1 + ing + Object?

No.-4. Negative interrogative sentence – Was/Were + Subject + not + V1 + ing + Object?

Examples (उदाहरण) –

No.-1. आप रो रहे थे। – You were weeping.

No.-2. मैं नहीं सो रहा था। – I was not sleeping.

No.-3. क्या मैं खा रहा था? – Was I eating?

No.-4. क्या लड़के हो-हल्ला नहीं कर रहे थे? – Were the boys not making a noise?

Past Perfect Tense

इस Tense के वाक्यों की पहचान है – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में चुका था, चुकी थी, चुके थे, लिया था, दिया था, गया था, ली थी, दी थी, की थी इत्यादि लगा रहता हैं।

जैसे – मैं जा चुका था,, वो आ चुके थे, आप सो गया थाआदि।

किस Subject के साथ कौन सी helping verb?

सभी Subjects के साथ – Had का प्रयोग किया जाता है।

Rules (नियम) –

No.-1. Affirmative sentence – Subject + had + V3 + Object.

No.-2. Negative sentence – Subject + had + not + V3 + Object.

No.-3. Interrogative sentence – Had + Subject + V3 + Object?

No.-4. Negative Interrogative sentence – Had + Subject + not + V3 + Object?

Examples (उदाहरण) –

No.-1. मैं जा चुका था। – I had gone.

No.-2. वे लोग खा नहीं चुके थे। – They had not eaten.

No.-3. क्या तुम आ चुके थे? – Had you come?

No.-4. क्या वह खा नहीं चुका था? – Had he not eaten?

Past Perfect Continuous Tense

इस Tense के वाक्यों की पहचान है – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में ता रहा था, ती रही थी, ते रहे थे इत्यादि लगा रहता हैं। और साथ ही ” समय “ का जिक्र होता है।

No.-1. Time के लिए – Since/For का प्रयोग

No.-2. Since का प्रयोग किसी निश्चित समय से के साथ

No.-3. For का प्रयोग किसी समयावधि से के साथ

No.-4. किस Subject के साथ कौन सी helping verb?

सभी Subjects के साथ – Had been

जैसे – मैं 2 बजे से खेल रहा था, वो सुबह से खा रहा था, आप काफी देर से सो रहे थे आदि।

Rules (नियम) –

No.-1. Affirmative sentence – Subject + had + been + V1 + ing + Obj + Since/For + {TIME}.

No.-2. Negative sentence – Subject + had + not + been + V1 + ing + Obj + Since/For + {TIME}.

No.-3. Interrogative sentence – Had + Subject + been + V1 + ing + Obj + Since/For + {TIME}?

No.-4. Negative Interrogative sentence – Had + Subject + not + been + V1 + ing + Obj + Since/For + {TIME}?

Examples (उदाहरण) –

No.-1. वे दो घंटे से फिल्म देख रहे थे। – They had been watching the movie for two hours.

No.-2. वह 8 बजे से पढ़ रही थी। – She had been studying since 8 o’clock.

No.-3. क्या बच्चे 5 बजे से नहीं खेल रहे थे। – Had the kids been playing since 5 o’clock.

No.-4. वे पिछले दो हफ्तों से किताबें नहीं पढ़ रहे थे। – They had not been reading books for the last two weeks.

Future Tense (भविष्य काल)

Future Tense: Verb का वह रूप जिससे भविष्य टाइम का बोध होता है, उसे Future Tense कहा जाता हैं। (That form of a verb which refers to the future time is said to be in the Future Tense.)

Types of future tenses (भविष्य काल के प्रकार)

No.-1. Future Indefinite Tense or, Simple Future Tense

No.-2. Future Imperfect Tense or, Future Continuous Tense

No.-3. Future Perfect Tense

No.-4. Future Perfect Tense

Future Indefinite Tense

इस Tense को Simple Future Tense भी कहते हैं। इस Tense के वाक्यों की पहचान है – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में गा, गी, गे इत्यादि लगा रहता हैं।

किस Subject के साथ कौन सी helping verb?

Future Tense के सभी प्रकार में  I और We के साथ “shall” का प्रयोग और बाकि सब subjects के साथ “will” का प्रयोग किया जाता हैं

जैसे – मैं मदद करूंगा, हम कल स्कूल जायेंगे, तुम आम खाओगे

Rules (नियम) –

No.-1. Affirmative sentence – Subject + will + V1 + Obj.

No.-2.  Negative sentence – Subject + will + not + V1 + Obj.

No.-3. Interrogative sentence – Shall/Will + Subject + V1 + Obj.?

No.-4. Negative Interrogative sentence – Shall/Will + Subject + not + V1 + Obj.?

Examples (उदाहरण) –

No.-1. मैं जाउँगा। – I shall go.

No.-2. तुम काम नहीं करोगे। – You will not do work.

No.-3. क्या वह आम खायेगा? – Will he eat a mango?

No.-4. क्या राम नहीं आएगा? – Will Ram not come?

Future Continuous Tense

इस Tense के वाक्यों की पहचान है – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे लगकर आता है।

किस Subject के साथ कौन सी helping verb?

No.-1. I और We के साथ “shall be” का प्रयोग

No.-2. सभी  subjects के साथ “will be” का प्रयोग

No.-3. जैसे – मैं अपनी किताब पढ़ रहा हूँगा, वे फुटबॉल खेल रहे होंगे

Rules (नियम) –

No.-1. Affirmative sentence – Subject + shall/will + be + V1 + ing + Object.

No.-2. Negative sentence – Subject + shall/will + not + be + V1 + ing + Object.

No.-3. Interrogative sentence – Shall/Will + Subject + be + V1 + ing + Object?

No.-4. Negative Interrogative sentence – Shall/Will + Subject + not + be + V1 + ing + Object?

Examples (उदाहरण) –

No.-1. वह पढता रहेगा। – He will be reading.

No.-2. सीता गाना गाती नहीं रहेगी – Sita will not be singing a song.

No.-3. क्या मैं बैठा रहूँगा? – Shall I be sitting?

No.-4. क्या तुम हँसते नहीं रहोगे? – Will you not be laughing?

 Future Perfect Tense

इस Tense के वाक्यों की पहचान है – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे, या होगा, यी होगी, ये होंगे, लिया होगा, दिया होगा, गया होगा, ली होगी, दी होगी, की होगी इत्यादि लगा रहता हैं।

किस Subject के साथ कौन सी helping verb?

No.-1. I और We के साथ “shall have” का प्रयोग

No.-2. सभी  subjects के साथ “will have” का प्रयोग

No.-3. जैसे – मैं रात होने से पहले यह पुस्तक पढ़ चूका होगा, उसके आने से पहले मैं अपना काम समाप्त कर चुकी होगी

Rules (नियम) –

No.-1. Affirmative sentence – Subject + shall/will + have + V3 + Object.

No.-2. Negative sentence – Subject + shall/will + have + not + V3 + Object.

No.-3. Interrogative sentence – Shall/Will + Subject + have + V3 + Object?

No.-4. Negative Interrogative Sentence – Shall/Will + Subject + have + not + V3 + Object?

Examples (उदाहरण) –

No.-1. वह जा चुका होगा। – He will have gone.

No.-2. मैं नहीं खा चुकूँगा। – I shall not have

No.-3. क्या वह सो चुकेगा? – Will he have slept?

No.-4. क्या वह गा नहीं चुका होगा? – Will she not have sung?

Future Perfect Continuous Tense

इस Tense के वाक्यों की पहचान है – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे इत्यादि लगा आता है और साथ ही  ” समय “ का जिक्र होता है।

No.-1. Time के लिए – Since/For का प्रयोग

No.-2. Since का प्रयोग किसी निश्चित समय से के साथ

No.-3. For का प्रयोग किसी समयावधि से के साथ

किस Subject के साथ कौन सी helping verb?

No.-1. I और We के साथ “shall have been” का प्रयोग

No.-2. सभी  subjects के साथ “will have been” का प्रयोग

No.-3. जैसे – वे दो घंटे तक खेलते रहेंगे, हम दो महीनो से काम कर रहे होंगे

Rules (नियम) –

No.-1. Affirmative sentence – Subject + shall/will + have + been + V1 + ing + Obj + Since/From/For + {TIME}.

No.-2. Negative sentence – Subject + shall/will + not + have + been + V1 + ing + Obj + Since/From/For + {TIME}.

No.-3. Interrogative sentence – Shall/Will + Subject + have + been + V1 + ing + Obj + Since/From/For + {TIME}?

No.-4. Negative Interrogative Sentence – Shall/will + Subject + not + have + been + V1 + ing + Obj + Since/From/For + {TIME}?

Examples (उदाहरण) –

No.-1. स्वीटी उस कॉलेज में तीन साल से पढ़ा रही होगी।- Sweety will have been teaching in that college for three years.

No.-2. राजन जनवरी से बैड्मिन्टन नही खेल रहा होगा।- Rajan will not have been playing badminton since January.

No.-3. क्या तुम यह काम दो घंटे से करते रहोगे। – Will you have been doing this work for two hours?

इस पोस्ट में मैंने बहुत आसान भाषा में tense के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी हैं जिसे आप अच्छी तरह से पढ़कर समझ सकते हैं। इस पोस्ट में मैंने यह जाना हैं की tense क्या हैं इसके कितने types के होते है और सभी tenses का rules और पहचान इत्यादि। अगर आपको Tense के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी तो अपने मित्रो के साथ इसे शेयर जरूर करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top