Cane up.in – यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023 caneup.in पर कैसे देखें? जानें - SSC NOTES PDF

Cane up.in – यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023 caneup.in पर कैसे देखें? जानें

Cane UP In: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर नागरिक किसान हैं, तथा यह अपनी जीविका के लिए कृषि कार्यों पर निर्भर हैं। इस राज्य में धान, गेहूं, सरसो और दलहन फसलों के साथ-साथ गन्ने की खेती बहुतयात होती है। गन्ना एक प्रकार की वाणिज्यिक खेती है, तथा इससे प्रदेश के किसानों को काफी लाभ पहुंचता है, किसान भाई गन्ने की खेती करके और उसकी बिक्री करके काफी मुनाफा प्राप्त करते हैं।

No.-1. इसके अलावा यूपी में श्रमिकों की संख्या भी ज्यादा है, इनके लिए भी राज्य सरकार श्रम संबंधित सभी सेवाएँ जैसे UPBOCW, UPLMIS जैसे पोर्टल शुरू कर चुकी है।

No.-2. अब गन्ना किसानों की सहायता करने और गन्ने की बिक्री गतिविधि को आसान बनाने के लिए, यूपी सरकार ने एक पोर्टल – Caneup.in की शुरुआत की है, तथा गन्ना उत्पादन को लेकर गन्ना पर्ची कैलेंडर बनाया है।

No.-3. ऐसे में आज आप इस लेख के माध्यम से यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023 और Cane UP.IN पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Cane UP पोर्टल / योजना का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामcaneup पोर्टल / up cane.in
लेख का नामCane UP.In – यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023, caneup.in पर देखें
शुरू किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्यगन्ने बिक्री से संबंधित जानकारी प्रदान करना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के सभी गन्ना किसान
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटcaneup.in | विभागीय वेबसाइट – https://upcane.gov.in/, गन्ना पर्ची की इंक्वायरी के लिए पोर्टल – https://enquiry.caneup.in/

Cane UP पोर्टल का उद्देश्य

No.-1. Caneup.in उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन योजना पोर्टल है। यह पोर्टल राज्य के गन्ना किसानों की मदद के लिए शुरू किया गया है।

No.-2. cane up.in पोर्टल का मुख्य उद्देश्य गन्ना किसानों को गन्ना की खरीद-फरोख्त और मूल्य संबंधित प्रत्येक विवरण ऑनलाइन प्रदान करके उनकी मदद करना है।

No.-3. Caneup.in पोर्टल शुरू होने से पहले गन्ना किसानों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। उन्हें गन्ना मूल्य के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी

No.-4.  उन्हें अपनी फसल को औने पौने दाम में बेचना पड़ता था, तथा इस वजह से उन्हें समय पर अपनी फसल का सही मूल्य भी नहीं मिल पाता था।

No.-5. अब किसान आसानी से गन्ना फसलों जैसे गन्ना पर्ची, गन्ना भाव, गन्ना आपूर्ति टिकट, गन्ना कैलेंडर इत्यादि के बारे में आधिकारिक पोर्टल caneup.in के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

गन्ना पर्ची कैलेंडर पोर्टल Cane UP.in के लाभ क्या हैं?

No.-1. गन्ना पर्ची कैलेंडर पोर्टल Cane UP.in के कई सारे लाभ हैं, जो निम्नलिखित हैं-

No.-1. इस Enquiry cane up in पोर्टल की मदद से किसान गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

No.-2. इस पोर्टल को विशेष रूप से किसानों को गन्ने के संबंध में आवश्यक सभी जानकारी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

No.-3. उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य इस up cane पोर्टल की मदद से 50 लाख गन्ना किसानों को लाभ पहुंचाना है।

No.-4. इस पोर्टल पर गन्ने से संबंधित सभी जानकारी जैसे गन्ना पर्ची, Cane enquiry, सट्टा कैलेंडर, गन्ना पूर्व-कैलेंडर और पिछले साल के गन्ना तौल और UP Cane payment जैसी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

No.-5. Enquiry cane up in पोर्टल की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश की करीब 113 चीनी मिलों ने भी अपना आधिकारिक पोर्टल लॉन्च कर दिया है।

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2022-23 ऑनलाइन कैसे देखें?

No.-1. यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2022-23 ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया काफी सरल है, जो निम्नलिखित है-

No.-1. गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – https://enquiry.caneup.in/ पर विजिट करें।

No.-2. यहां होमपेज पर आपके सामने एक बॉक्स दिखेगा जिसमें कैप्चा भरकर “View” बटन पर क्लिक कर दें।

No.-3. अब नए पेज पर आपको मांगी गई कुछ आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी, जो नीचे चित्र में दर्शायी गई है।

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर

No.-1. जिला,फैक्ट्री, गांव आदि डालने के बाद select grower के विकल्प से अपना चुने।

No.-2. इसके बाद आपके सामने चार विकल्प होंगे जिसमे से आपको गन्ना कैलेंडर के विकल्प का चुनाव करना है। जिसके बाद गन्ना पर्ची कैलेंडर आपके सामने खुल जाएगा।

No.-3. गन्ना कैलेंडर

No.-4. इसके अलावा यहां आप चाहें तो “सर्वे डेटा, प्री कैलेंडर, अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर, सप्लाई टिकट, गन्ना तौल, गत वर्ष गन्ना तौल, एस एम एस लॉग” देख सकते हैं।

eGANNA CANE UP App क्या है?

No.-1. eGANNA CANE UP App यूपी केन पोर्टल का एप्लिकेशन है, जिसकी मदद से किसान भाई गन्ना संबंधित सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

No.-2. up cane पोर्टल के एप को प्लेस्टोर से आसानी से डाउनलोड किया का सकता है। E Ganna App ऐप के माध्यम से गन्ना किसान वे सभी काम कर सकते हैं, जो वह cane up.in पोर्टल पर करते हैं।

No.-3. up cane ऐप की मदद से वे आसानी से अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन के माध्यम से गन्ना पर्ची, गन्ना कैलेंडर, गन्ना आपूर्ति टिकट और गन्ना टोल विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं।

Cane UP पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

No.-1. UP Cane In पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल के होमपेज – https://www.caneup.in/Default.aspx पर जाना होगा।

No.-2. इसके बाद सबसे नीचे आपको लॉगिन बॉक्स दिखेगा। यहां आप यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके caneup.in login कर सकते हैं।

यूपी के चीनी मिलों और उनके आधिकारिक पोर्टल का विवरण

जनपद का नामचीनी मिल का नामवेबसाईट
सहारनपुरदेवबन्दwww.kisaan.net
 सरसावा (सहकारी)www.upsugarfed.org
 ननौता (सहकारी)www.upsugarfed.org
 गागनौलीwww.bhlcane.com
 शेरमऊwww.kisaan.net
मुजफ्फरनगरमन्सूरपुरwww.krishakmitra.com
 खतौलीwww.kisaan.net
 रोहानाwww.kisaan.net
 मोरना (सहकारी)www.upsugarfed.org
 तितावीwww.kisaan.net
 टिकौलाwww.kisaan.net
 बुढानाwww.bhlcane.com
 खाईखेडीwww.kisaan.net
शामलीऊनwww.kisaan.net
 थानाभवनwww.bhlcane.com
 शामलीwww.kisaan.net
मेरठसकौतीwww.kisaan.net
 दौरालाwww.kisaan.net
 मवानाwww.kisaan.net
 किनौनीwww.bhlcane.com
 नगलामलwww.kisaan.net
बागपतरमाला (सहकारी)www.upsugarfed.org
 मलकपुरwww.kisaan.net
गाज़ियाबादमोदीनगरwww.kisaan.net
हापुड़सिम्भावलीwww.kisaan.net
 ब्रजनाथपुरwww.kisaan.net
बुलन्दशहरअनूपशहर (सहकारी)www.upsugarfed.org
 अगौताwww.kisaan.net
 साबितगढwww.kisaan.net
बिजनौरधामपुरwww.krishakmitra.com
 स्योहाराwww.kisaan.net
 बिजनौरwww.wavesuger.com
 चान्दपुरwww.pbsfoods.in
 स्नेहरोड (सहकारी)www.upsugarfed.org
 बहादुरपुरwww.kisaansoochna.dwarikesh.com
 बरकतपुरwww.kisaan.net
 बुन्दकीwww.kisaansoochna.dwarikesh.com
 बिलाईwww.bhlcane.com
अमरोहाचंदनपुरwww.kisaan.net
 धनुराwww.wavecane.in
 गजरौला (सहकारी)www.upsugarfed.org
मुरादाबादरानीनागलwww.kisaan.net
 बिलारीwww.shreeajudhiasugar.com/
 अगवानपुरwww.dewansugarsindia.com
 बेलवाडाwww.kisaan.net
संभलअसमौलीwww.krishakmitra.com
 रजपुराwww.krishakmitra.com
रामपुरबिलासपुरwww.upsugarfed.org
 मि.नरायनपुरwww.kisaan.net
 करीमगंजwww.kisaan.net
पीलीभीतपीलीभीतwww.lhsugar.in
 बीसलपुर (सहकारी)www.upsugarfed.org
 पूरनपुर (सहकारी)www.upsugarfed.org
बरखेडाwww.bhlcane.com

up cane. gov. in हेल्पलाइन नंबर

No.-1. अगर आपको अपने गन्ना विक्रय संबंधित या इस cane up.in पोर्टल से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है |

No.-2. तो आप टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय जानकारी हेतु आप up cane gov in पोर्टल पर भी विजिट कर सकते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

No.-1. गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें?

Ans. गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए आप Enquiry cane up in पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं, तथा पूरी प्रक्रिया देखने के लिए आप पूरा लेख पढ़ सकते हैं।

No.-2. Caneup.in क्या है?

Ans. Cane up.in एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसकी शुरुआत श्री आदित्यनाथ योगी जी ने की थी। यह मुख्य रूप से गन्ना किसानों के लिए बनाया गया है।

No.-3. UP Cane पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

Ans. यूपी केन पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना होगा, तथा इसके बाद आप अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top