No.-1. नमस्कार दोस्तों SSC Notes PDF वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में एसएससी MTS (Multi Tasking Staff) एग्जाम की तैयारी के लिए टिप्स दिया गया है। दोस्तों प्रत्येक वर्ष कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा MTS भर्ती का आयोजन किया जाता है।
No.-2. MTS भर्ती को Multi Tasking (Non-Technical) Staff भर्ती के नाम से भी जाना जाता है। लाखों नौजवान इस परीक्षा के लिए तैयारी करते है। इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको इसकी सारी जानकारी जानना बहुत जरूरी है।
No.-3. इस आर्टिकल में SSC MTS एग्जाम सिलेबस, SSC MTS एग्जाम पैटर्न, SSC MTS की तैयारी कैसे करें, इत्यादि की जानकारी दी गयी है।
No.-4. आप इस लेख को अंत तक पढ़ें और किसी प्रकार का प्रश्न हो तो, आर्टिकल के अंत में👇कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
No.-5. एसएससी MTS एग्जाम की तैयारी कैसे करें, SSC MTS Exam Preparation Tips in Hindi, ssc mts exam ki taiyari kaise karen
SSC MTS क्या होता है
No.-1. SSC यानि कि Service Selection Commission द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए प्रत्येक वर्ष प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस भर्ती के लिए पुरुष तथा महिला दोनों ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
No.-2. इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / कार्यालयों में सामान्य केंद्रीय सेवा समूह “सी” में नियुक्त किया जाता है। यह भर्ती गैर-राजपत्रित (Non-Gazetted) होती है।
No.-3. इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की चपरासी, माली, जूनियर जनरेटर ऑपरेटर, जमादार, चौकीदार, सफाईवाला, दफ़्तरी इत्यादि पदों पर नियुक्ति होती है।
SSC MTS का काम क्या होता है
No.-1. ऑफिस के काम जैसे कि ज़ेरॉक्स करना, फाइल्स का रख रखाव, ऑफिस की साफ-सफ़ाई, फैक्स भेजना, मेल भेजना इत्यादि
No.-2. सरकारी दफ्तरों के गमलों, पौधों, पार्किंग स्थल इत्यादि का रख-रखाव
No.-3. रिकॉर्ड रूम की देखभाल
No.-4. चौकीदारी
No.-5. सफाई का काम
No.-6. ऑफीस के कार्यों में मदद
No.-7. दफ़्तरों को खोलना तथा बंद करना
यह भी पढ़ें:-
No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF
No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF
No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download
No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF
No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus
No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download
No.-7. Join Our Whatsapp Group
No.-8. Join Our Telegram Group
एसएससी MTS एग्जाम का पैटर्न | SSC MTS Exam Pattern
No.-1. एसएससी Multi Tasking परीक्षा में दो पेपर होते है-पेपर-1 और पेपर-2 । पेपर-1 कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होता है तथा पेपर-2 वर्णनात्मक होता है।
No.-2. SSC MTS पेपर-1 का पैटर्न→ दोस्तों पेपर-1 में कुल चार भाग होते है तथा सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते है। भाग-1 के सभी प्रश्न अंग्रेजी भाषा में होते है तथा भाग-2, भाग-3, भाग-4 के हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होता है।
No.-3. पेपर-1 के सभी भागों में 25 प्रश्न होते है तथा प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। इस प्रकार पेपर-1 में 100 प्रश्न होते है और यह 100 अंक का होता है।
No.-4. इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 90 मिनट का समय अवधि मिलता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस पेपर में नेगेटिव मार्किंग प्रणाली होता है तथा प्रत्येक ग़लत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। SSC MTS पेपर-1 का पैटर्न इस प्रकार है-
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय अवधि |
भाग-1 | अंग्रेजी | 25 | 25 | 90 मिनट |
भाग-2 | सामान्य बुद्धि और रीजनिंग | 25 | 25 | |
भाग-3 | संख्यात्मक योग्यता | 25 | 25 | |
भाग-4 | सामान्य जागरूकता | 25 | 25 |
No.-1. SSC MTS पेपर-2 का पैटर्न→इस पेपर के प्रश्न वर्णात्मक प्रकार के होते है जिसके उत्तर लिखने पड़ते है। यह पेपर 50 अंक का होता है तथा इसे सॉल्व करने के लिए 30 मिनट का समय दिया काट है।
No.-2. इस परीक्षा में लघु निबंध, पत्र लिखना होता है। इन प्रश्नों के उत्तर आप अंग्रेजी या अन्य भाषाओं में (जो कि संविधान के 8वें अनुसूची में वर्णित हो) लिख सकते है। SSC MTS पेपर-2 के अंक फाइनल मेरिट में जोड़े नही जाते है। आपको इस परीक्षा को सिर्फ पास करना होता है।
SSC MTS एग्जाम का पाठ्यक्रम | SSC MTS Exam Syllabus
No.-1. इस परीक्षा के पाठ्यक्रम को जानना बहुत ज़रूरी है, जिससे कि आप अच्छे से तैयारी कर सके। जैसा कि आप जानते है
No.-2. एसएससी MTS भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल उत्तीर्ण होता है, इसलिए प्रश्नों का आधार हाई स्कूल स्टैंडर्ड का होता है। तो आइए है SSC MTS एग्जाम का सिलेबस क्या होता है?
SSC MTS एग्जाम पेपर-1 का सिलेबस
अंग्रेजी (English)
No.-1. अंग्रेजी भाषा का बेसिक ज्ञान
No.-2. अंग्रेजी शब्दावली
No.-3. अंग्रेजी व्याकरण
No.-4. वाक्य संरचना
No.-5. पर्यायवाची
No.-6. विलोम
No.-7. अंग्रेजी लेखन क्षमता इत्यादि।
सामान्य बुद्धि और रीजनिंग (General Intellegence and Reasioning)
No.-1. समानताएं और असमानताए
No.-2. स्थान दृश्य
No.-3. समस्या समाधान
No.-4. विश्लेषण
No.-5. निर्णय बनाना
No.-6. दृश्य स्मृति
No.-7. discriminating observation
No.-8.संबंध अवधारणाएं (Relationship Concepts)
No.-9. आकृति वर्गीकरण
No.-10.अंकगणित संख्या श्रृंखला
No.-11. अंकगणितीय संगणना
संख्यात्मक अभिरुचि (Numerical Aptitude)
No.-1. संख्या प्रणाली
No.-2. पूर्ण संख्या का संगणना
No.-3. दशमलव और अंश तथा संख्याओं के बीच संबंध
No.-4.बेसिक अंकगणितीय संचालन
No.-5. प्रतिशत
No.-6. अनुपात और समानुपात
No.-7.लाभ
No.-8. ब्याज
No.-9. लाभ और हानि
No.-10. छूट
No.-11. टेबल्स और ग्राफ़ का उपयोग
No.-12. क्षेत्रमिति
No.-13. समय और दूरी
No.-14.समय और अनुपात
No.-15. काम और समय इत्यादि पर आधारित प्रश्न।
सामान्य जागरूकता (General Awareness)
No.-1.भारत और उसके पड़ोसी देश
No.-2. खेल
No.-3. इतिहास
No.-4. संस्कृति
No.-5. भूगोल
No.-6. अर्थव्यवस्था
No.-7. सामान्य पॉलिसी
No.-8. भारत का संविधान
No.-9. वैज्ञानिक नुसंधान आदि।
SSC MTS एग्जाम पेपर-2 का सिलेबस
No.-1. इस पेपर में को एक लघु निबंध और पत्र लिखना होता है। निबंध किसी भी टॉपिक पर हो सकता है। यह पेपर हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषा (जो कि संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुबंध-XIV में दिया गया हो) में होता है। प्रश्नों का आधार हाई स्कूल स्टैंडर्ड का ही होता है।
एसएससी MTS एग्जाम की तैयारी कैसे करें
No.-1. दोस्तों अभी तक आपने एसएससी MTS एग्जाम का पैटर्न और सिलेबस पढ़ लिया। किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उस परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम जानना बहुत ज़रूरी होता है। आइए जानते है एसएससी MTS एग्जाम को क्रैक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स-
No.-2. MTS एग्जाम पेपर-1 की तैयारी कैसे करें- बहुत से उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होने के लिए दिन-रात मेहनत करते है, लेकिन सफ़लता प्राप्त नहीं होती है। इस परीक्षा को क्रैक करने के लिए ऐसे की-पॉइंट्स जिनका जानना बहुत ज़रूरी होता है।
अंग्रेजी (English) की तैयारी
No.-1. 9वीं तथा10वीं कक्षा की इंग्लिश ग्रामर की क़िताब पढ़ और नोट्स बनाएं।
No.-2. यदि आप न्यूज़पेपर पढ़ते है तो इंग्लिश न्यूज़ पेपर पढ़ने की कोशिश करें। इससे सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता की भी तैयारी होगी और अंग्रेजी में आपकी पकड़ मज़बूत होगी।
No.-3. आपको रोज़ाना अंग्रेजी के 5 नये शब्द लिखकर याद करना चाहिए। इससे आपकी Synonyms और Antonyms की तैयारी भी हो जाएगा।
No.-4. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र से अंग्रेजी के प्रश्नों को हल करें।
No.-5.ऑनलाइन अंग्रेजी के मॉक टेस्ट देते रहें।
सामान्य बुद्धि और रीजनिंग (General Intelligence and Reasoning) की तैयारी
No.-1. इस विषय के लिए आप बुकस्टोर से रीजनिंग ख़रीद लीजिए क्योंकि इस विषय को आपने किसी कक्षा में नहीं पढ़ा होगा।
No.-2. अगर आप रीजनिंग के प्रश्नों को स्वयं सॉल्व नही कर पाते है तो कोचिंग क्लास भी ले सकते है।
No.-3. सामान्य बुद्धि और रीजनिंग के लिए आपको बहुत प्रैक्टिस करनी होगी। इसे रटने से आपको सक्सेस नही मिलेगी।
No.-4. रिश्तों पर आधारित प्रश्नों के लिए आप सभी रिश्तों को अच्छे से याद कर लें।
No.-5. रीजनिंग के बहुत सारे प्रश्न इंटरनेट पर फ्री में उपलब्ध है, जिससे आप अभ्यास कर सकते है।
No.-6. यूट्यूब पर भी सामान्य बुद्धि और रीजनिंग की तैयारी के लिए बहुत से चैनल है। आप उन वीडियो को देखकर भी सामान्य बुद्धि और रीजनिंग की तैयारी कर सकते है।
No.-7. दोस्तों रीजनिंग के प्रश्नों को हल करने के लिए बहुत से ट्रिक्स की जरूरत पड़ती है। उन सभी ट्रिक्स का भी नोट्स बना लें।
No.-8. यह भाग बहुत ही आसान है। आपकी थोड़ी सी मेहनत से इस भाग में अच्छे अंक ला सकती है।
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Aptitude) की तैयारी
No.-1. संख्यात्मक योग्यता यानी कि गणित के प्रश्नों का स्टैंडर्ड हाई स्कूल होगा। इसलिए आप कक्षा 9 तथा 10 की गणित की किताब से तैयारी करें।
No.-2. पाठ्यक्रम के अनुसार आपको तैयारी करनी है। आपको न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड में ज़्यादा ध्यान देना है।
No.-3. इस भाग में आपको अन्य विषयों से ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड के प्रश्नों को सॉल्व करने में सबसे ज़्यादा समय लगता है।
No.-4. एग्जाम के पहले से आप न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड के लिए समय प्रबंधन सुनिश्चित कर लीजिए।
No.-5. यदि किसी सवाल आपसे आसानी से सॉल्व नहीं हो पा रहा तो उसे छोड़ दीजिए, क्योंकि आपको 90 मिनट में 100 प्रश्नों को हल करना होता है।
No.-6. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को हल करें, जिससे परीक्षा में कैसे प्रश्न आयेंगे, का पता चलता है।
सामान्य जागरूकता (General Awareness) की तैयारी
No.-1. समाचार पत्र रोज़ाना पढ़ें। ख़ास तौर पर हेडलाइन्स, खेलकूद, अर्थव्यवस्था, देश-विदेश, टेक्नोलॉजी टॉपिक को ज़रूर पढ़े।
No.-2. समाचार पत्र पढ़ते समय नोट्स भी बनाएं। इसमें ऐसी बहुत सी जानकारियां होती जो आपको जानना जरूरी होता है।
No.-3. सामान्य जागरूकता विषय की मैगज़ीन पढ़ें और नोट्स बनाएं।
No.-4. सामान्य जागरूकता विषय बहुत ही बड़ा विषय है जिसके अंदर सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स विषय भी आता है।
No.-5. सामान्य ज्ञान की कई किताबें बुकस्टोर पर उपलब्ध है जैसे कि लुसेंट, उपकार, इत्यादि। आप इन किताबों को एक बार पूरा पढ़ जाएं और नोट्स बना लें।
No.-6. यूट्यूब वीडियो भी सामान्य जागरूकता की तैयारी की उपयोगी है। ऐसे बहुत से चैनल है जो आपकी तैयारी में मददगार है।
No.-7. MTS एग्जाम पेपर-2 की तैयारी कैसे करें- इस पेपर में आपको सिर्फ़ क्वालीफाई होना है। इस पेपर के अंक फाइनल मेरिट में जोड़ें नही जाते है। पेपर-2 में क्वालीफाई होने के लिए इन टिप्स का ध्यान रखें-
No.-1. यदि आपने हिंदी मीडियम में पढ़ाई की है तो, कोई समस्या नहीं है आप हिंदी भाषा में भी निबन्ध और पत्र लिख सकते है।
No.-2. सप्ताह में एक या दो निबंध पढ़े और पढ़ने के बाद खुद से लिखने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप निबंध लिखने में एक्सपर्ट हो जाएंगे।
No.-3. निबन्ध हमेशा करंट टॉपिक पर लिखना चाहिए।
No.-4. सभी प्रकार के पत्र लिखने का प्रारूप अपने नोटबुक में बना लें।
No.-5. सप्ताह में या 15 दिन में एक पत्र लिखें, जिससे आपकी पत्र लिखने का भी अभ्यास हो जाएगा।
No.-6. यह प्रश्न पत्र सिर्फ 30 मिनट का होता है, इसलिए आपको तेज़ लिखने की भी प्रैक्टिस होनी चाहिए।
No.-7. उम्मीद है, एसएससी MTS एग्जाम की तैयारी कैसे करें? की जानकारी आपको समझ आयी होगी। यदि आपके पास किसी प्रकार का प्रश्न है तो, नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। धन्यवाद!
यह भी पढ़ें:-
No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF
No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF
No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download
No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF
No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus
No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download
No.-7. Join Our Whatsapp Group
No.-8. Join Our Telegram Group
Important MCQ
Que.-1. लक्षद्वीप के लोग कौन-सी भाषा बोलते है?
(a) कन्नड़
(b) तेलगु
(c) मलयालम
(d) डोगरी
Ans : (c) मलयालम
Que.-2. नवीन जलोढ़ मिट्टी को क्या कहा जाता है ?
(a) खादर
(b) बांगर
(c) लोयस
(d) कटक
Ans : (a) खादर