Navy MR Exam Tips in Hindi - SSC NOTES PDF

Navy MR Exam Tips in Hindi

नमस्कार दोस्तों, `SSC Notes PDF  वेबसाइट में आपको स्वागत है। इस आर्टिकल में भारतीय नौसेना में Matric Recruitment (MR) भर्ती परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए गए है।

No.-1. बहुत से ऐसे नौजवान है जो 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद ही नौकरी करना चाहते है। ऐसे नौजवानों को इंडियन नेवी बहुत ही सुनहरा अवसर देती है। ऐसे नौजवान कम उम्र में ही देश की सेवा करके अपना नाम रौशन करते है। कुछ ऐसे भी नौजवान होते है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही होती है

No.-2. और वो जल्द ही नौकरी करना चाहते है। इस आर्टिकल में वो सारी जानकारी दी गयी है जो Navy MR एग्जाम को पास करने में आपकी बहुत मदद करेगी। नेवी MR क्या है?, परीक्षा का पाठ्यक्रम, परीक्षा का पैटर्न, इत्यादि भी इस आर्टिकल में दिया गया है।

No.-3. नेवी MR परीक्षा की तैयारी कैसे करें, Navy MR Exam Tips in Hindi, navy mr priksha ki taiyari kaise kare, navy mr exam tips

 नेवी MR परीक्षा की तैयारी कैसे करें | Navy MR Exam Tips in Hindi

नेवी MR क्या है?

No.-1. दोस्तों भारतीय नौसेना में नाविकों(Sailors) के भर्ती की विभिन्न प्रविष्टियां (Entries) होती है, जिसमें Matric Recruitment (MR) भी एक है। नेवी में MR भर्ती के लिए आवेदक को कम से कम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।

No.-2. 2007 से पहले इस भर्ती को NMER भर्ती के नाम से जाना जाता था तथा इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास चाहिए थी। नेवी में MR की तीन पदों के लिए भर्ती होती है- शेफ़, स्टीवर्ड और हाइजिनिस्ट। आइये जानते है नौसेना में इनकी मुख्य भूमिका क्या है-

No.-3. शेफ़(Chef)- शेफ़ का मुख्य कार्य नौसैनिकों और नौसेना अधिकारियों के लिए खाना बनाना होता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर शेफ़ की नौसेना द्वारा कोई भी ड्यूटी लगाई जा सकती है।

No.-4. स्टीवर्ड(Steward)- स्टीवर्ड का मुख्य कार्य नौसेना के अधिकारियों को खाना खिलाना, हाउसकीपिंग, Fund Accounting इत्यादि होता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर नौसेना द्वारा कोई भी ड्यूटी लगाई जा सकती है।

No.-5. हाइजिनिस्ट(Hygienist)- हाइजिनिस्ट की ड्यूटी वाशरूम, टॉयलेट, और नौसेना परिसर की साफ़-सफ़ाई करना होता है। इसके अलावा इनकी भी ज़रूरत पड़ने पर नौसेना द्वारा कोई भी ड्यूटी लगायी जा सकती है।

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

नेवी में MR भर्ती के लिए योग्यता | Navy MR Recruitment Qualification

नेवी में MR भर्ती के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-

No.-1. शैक्षणिक योग्यता– नौसेना में सबसे कम शैक्षणिक योग्यता की भर्ती MR ही है। इसके लिए आपके पास मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

No.-2. वैवाहिक स्थिति– दोस्तों नौसेना की MR भर्ती के लिए सिर्फ  अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते है। महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नही कर सकती है।

No.-3. आयु सीमा– नेवी MR भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपकी आयु 17 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

नेवी MR परीक्षा का पैटर्न | Navy MR Exam Pattern

No.-1. दोस्तों नेवी MR की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होता है। प्रश्न पत्र में पूछे गए प्रश्न का स्टैंडर्ड 10वीं कक्षा होता है। प्रश्न पत्र दो भाषाओं में होता है-हिंदी और अंग्रेजी। परीक्षा प्रश्न पत्र में कुल 50 प्रश्न होते है।

No.-2. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। आपको इस प्रश्न पत्र को 30 मिनट में हल करना है। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय(Multiple Choice) प्रकार के होते है।

No.-3. प्रश्न पत्र में दो भाग होते है। एक भाग में विज्ञान और गणित विषय के प्रश्न होते है तथा दूसरे भाग में सामान्य ज्ञान के प्रश्न होते है। आपको दोनों भाग में पास होना है।

No.-4. ध्यान देने वाली बात यह है कि नेवी MR की परीक्षा में भी negative marking होती है। एक ग़लत उत्तर देने पर आपके ¼ अंक काट लिए जाएंगे। मतलब आप चार प्रश्नों के ग़लत उत्तर देंगे तो 1 अंक काट लिए जाएंगे।

भागविषयप्रश्नों की 

संख्या

समय

अवधि

भाग-Aविज्ञान और गणित5030 मिनट
भाग-Bसामान्य ज्ञान

नेवी MR भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम | Navy MR Recruitment Exam Syllabus

No.-1. दोस्तों नेवी MR परीक्षा टिप्स जानने से पहले परीक्षा का पाठ्यक्रम जानना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं प्रश्न पत्र भाग-A और भाग-B का पाठ्यक्रम-

भाग-A (विज्ञान और गणित)-

No.-1. पदार्थ की प्रकृति, ब्रह्मांड (ग्रह, पृथ्वी, उपग्रह, सूर्य), विद्युत और इसके अनुप्रयोग, बल और गुरुत्वाकर्षण, गति, कार्य, ऊर्जा गति के नियम, ऊष्मा, ताप, धातु और अधातु, कार्बन और इसके यौगिक, मापन, ध्वनि और तरंग गति, परमाणु संरचना

No.-2. गणितीय सरलीकरण, अनुपात और समानुपात, बीजगणित, रैखिक समीकरण और बहुपद, त्रिकोणमिति, श्रृंखला

No.-3. ब्याज, लाभ, हानि और प्रतिशत, काम, समय, गति और दूरी

भाग-B (सामान्य ज्ञान)-

No.-1. भूगोल: मिट्टी, नदियों, पहाड़ों, बंदरगाहों, अंतर्देशीय बंदरगाहों

No.-2. संस्कृति और धर्म, स्वतंत्रता आंदोलन, भारत की प्रमुख विरासत, कला और नृत्य, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य

No.-3.  इतिहास, रक्षा, युद्ध, पड़ोसी देश, पुरस्कार और लेखक, प्रमुख खोज, रोग और पोषण

No.-4.  करंट अफेयर्स, भाषाएं, राजधानियां और मुद्राएं, Full Forms और संक्षिप्त नाम, प्रतिष्ठित व्यक्तित्व,■ राष्ट्रीय: फूल, गान, गीत, ध्वज, स्मारक, पशु, पक्षी, खेल,

No.-5.  खेल: खेल चैंपियनशिप, विभिन्न खेलों के विजेता, खेल के नियम, खिलाड़ियों की संख्या

नेवी MR परीक्षा की तैयारी कैसे करें | Navy MR Exam Tips in Hindi

No.-1. किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए मेहनत और लगन की जरूरत होती है। एक बार अपने लक्ष्य नेवी MR में भर्ती होने, तो लक्ष्य को पाकर ही दम लेना है।

No.-2. अभी तक आपने नेवी MR परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम पढ़ लिया होगा। अब बात करते है कुछ ऐसे टिप्स की जो आपको इस परीक्षा को क्रैक करके आपके लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करेगी।

No.-3.  विज्ञान की तैयारी के लिए आपको कक्षा 9वीं तथा 10वीं की भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की क़िताब को अच्छे से पढ़ना है और नोट्स बनाना है।

No.-4. यह नोट्स रिवीजन करने के लिए बहुत ज़रूरी होता है। कोई भी इंसान सबकुछ याद नहीं रख सकता समय के साथ पुरानी जानकारी भूलने लगती है। इसलिए नोट्स पढ़ाई के साथ-साथ बनाते रहें।

No.-5.  गणित की तैयारी के लिए भी आप 9वीं और 10वीं कक्षा की गणित की क़िताब से तैयारी करें। दोस्तों इस परीक्षा में सभी प्रश्नों का आधार हाई स्कूल है। इसलिए आपको इंटरमीडिएट के सिलेबस में नहीं जाना है।

No.-6. गणित की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर जॉइन करने की जरूरत नही है। आपको पाठ्यक्रमों के अनुसार गणित के सवालों को हल करना है। हाई स्कूल की गणित के सभी सूत्रों को याद करके समझ लें।

No.-7.  आपको पिछले साल के सभी करंट अफेयर्स को पढ़ना चाहिए। न्यूज़ पेपर सामान्य ज्ञान की तैयारी करने में बहुत उपयोगी होता है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए टाइम टेबल में न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए समय जरूर रखें।

No.-8. सामान्य ज्ञान की किताब बुक स्टोर से ख़रीद लीजिये जैसे कि लुसेंट सामान्य ज्ञान। जब भी आप सामान्य ज्ञान पढ़ते है तो महत्वपूर्ण जानकारियों को अंडरलाइन कर लें।

No.-9.  नेवी MR के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को हल करें। इससे आपको परीक्षा पैटर्न तथा सिलेबस का और ज्यादा आईडिया मिलेगा।

No.-10.  नेवी MR का मॉक टेस्ट बहुत सी वेबसाइटों पर उपलब्ध है। आप को सप्ताह में एक बार जरूर टेस्ट देना चाहिए। इससे आपकी तैयारी का स्टेटस का पता चलता है।

No.-11. तो दोस्तों आपने इस आर्टिकल में “नेवी MR परीक्षा की तैयारी कैसे करें”, के बारे में पढ़ा। उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपके पास कोई प्रश्न है तो नीचे👇 कमेंट में पूछ सकते है। हम आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार है। धन्यवाद

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ

Que.-1. तमिलनाडु के तटयें या कोरोमंडल तट पर जाड़े के दिनों में वर्षा किस मॉनसून के कारण होती है?

(a) उत्तर-पूर्वी या लौटती हुई मॉनसून

(b)  पश्चिम मॉनसून

(c) उत्तर-पश्चिम मॉनसून

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans : (a) उत्तर-पूर्वी या लौटती हुई मॉनसून

Que.-2. भारत में अधिकांश वर्षा होती है?

(a) भूमध्य सागरीय चक्रवात से

(b) दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून से

(c) उत्तरी-पूर्वी मॉनसून से

(d) प्रतिचक्रवात से

Ans : (b) दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून से

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top