50 + Famous Albert Einstein Quotes in Hindi - SSC NOTES PDF
50 + Famous Albert Einstein Quotes in Hindi

50 + Famous Albert Einstein Quotes in Hindi

50 + Famous Albert Einstein Quotes in Hindi:- जीनियस अल्बर्ट आइंस्टीन को मॉडर्न फिजिक्स का पिता भी कहा जाता है। वह सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण E = mc2 के लिए जाने जाते हैं। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन को प्रकाश-विद्युत ऊत्सर्जन की खोज के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। आइये जानते हैं, अल्बर्ट आइंस्टीन के जीवन बदल देने वाले अनमोल विचारों एवं कथनों को (Albert Einstein Quotes in Hindi)

50 + Famous Albert Einstein Quotes in Hindi

No.-1.समय एक भ्रम है।
No.-2.सूचना ज्ञान नहीं है।
No.- 3.कल्पना ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
No.- 4.ज्ञान का एक मात्र स्रोत अनुभव है।
No.- 5.कठिनाइयों के बीच ही अवसर छुपे होते हैं।
No.- 6.क्रोध मूर्खों की छाती में ही बसता है।
No.- 7.शुद्ध गणित, अपने आप में तार्किक विचारों की कविता है।
No.- 8.नज़रिए की कमज़ोरी चरित्र की कमज़ोरी बन जाती है।
No.- 9.वो सत्य है जो अनुभव के परीक्षण पर खरा उतरता है।
No.- 10.बुद्धिमता का सही संकेत ज्ञान नहीं, बल्कि कल्पना है।
No.- 11.सभी धर्म, कला और विज्ञान एक ही वृक्ष की शाखाएं हैं।
No.- 12.धर्म के बिना विज्ञान लंगड़ा है और विज्ञान के बिना धर्म अंधा है।
No.- 13.केवल दूसरों के लिए जिया जीवन ही सार्थक जीवन है।
No.- 14.सत्ता के प्रति विचारहीन सम्मान सत्य का सबसे बड़ा शत्रु है।
No.- 15.दुनिया में जो चीज समझना सबसे कठिन है, वो है इनकम टैक्स।
No.- 16.एक सच्चा जीनियस स्वीकार करता है कि उसे कुछ नहीं पता है।
No.- 17.जैसे ही आप सीखना बंद कर देते हैं, आप मरना शुरू कर देते हैं।

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Albert Einstein quotes in Hindi

No.- 18.प्यार में गिरने वाले लोगों के लिए गुरुत्वाकर्षण ज़िम्मेदार नहीं होता है।
No.- 19.शिक्षा वो है जो स्कूल में सिखाई गयी चीजों को भूल जाने के बाद बचती है।
No.-20. प्रशंसा के भ्रष्ट प्रभाव से बचने का एकमात्र तरीका काम करते रहना है।
No.- 21.आप एक साथ युद्ध रोकने और युद्ध करने की तैयारी नहीं कर सकते हैं।
No.- 22.मेरे पास कोई स्पेशल टैलेंट नहीं है। मैं बस बहुत अधिक जिज्ञासु हूँ।
No.- 23.रचनात्मक अभिव्यक्ति और ज्ञान में आनंद जगाना शिक्षक की सर्वोच्च कला है।
No.- 24.मैं सभी से एक जैसे ही बात करता हूँ। चाहे वो कूड़ा उठाने वाला हो या फिर विश्वविद्यालय का अध्यक्ष।
No.- 25.जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।
No.- 26.यदि मानव जाति को जीवित रखना है तो हमें बिलकुल नयी सोच की आवश्यकता होगी।
No.- 27.तर्क आपको A से Z तक ले जायेगा। लेकिन कल्पना आपको कहीं भी ले जायेगी।
No.- 28.आप कभी फेल नहीं होते, जब तक आप प्रयास करना नहीं छोड़ देते हैं।

Albert Einstein ke vichar in hindi

No.- 29.एक निराशावादी और सही होने के बजाय, मैं एक आशावादी और मूर्ख होना चाहूँगा।
No.- 30.दो चीजें अनंत हैं – ब्रह्माण्ड और मनुष्य की मूर्खता। और मैं ब्रह्माण्ड के बारे में दृढ़ता से नहीं कह सकता।
No.- 31.कोई भी समस्या चेतना के उसी स्तर पर रह कर हल नहीं की जा सकती है जिस पर वह उत्पन्न हुई है।
No.- 32.हर वो चीज जो गिनी जा सके मायने नहीं रखती और हर वो चीज जो मायने रखती है वो गिनी नहीं जा सकती।
No.- 33.कुछ लोग ही ऐसे होते हैं जो अपनी आँखों से देखते हैं और अपने दिल से महसूस करते हैं।
No.- 34.ज़िन्दगी साइकिल चलाने की तरह है। अपना बैलेंस बनाए रखने के लिए आपको चलते रहना होता है।
No.- 35.सच्चा प्यार चाहे जितना दुर्लभ हो, यह सच्ची दोस्ती से कम दुर्लभ होता है।
No.- 36.एक जहाज हमेशा किनारे पर सुरक्षित रहता है। लेकिन वह इसलिए नहीं बना होता है।
No.- 37.सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत करिए, बल्कि सिद्धांतों वाला व्यक्ति बनने का प्रयत्न करिए।
No.- 38.महान आत्माओं ने हमेशा मामूली सोच वाले लोगों के हिंसक विरोध का सामना किया है।

Motivational quotes in hindi by Albert Einstein

No.- 39.ये दुनिया, जैसा हमने इसे बनाया है। हमारी सोच का परिणाम है। इसे बिना हमारी सोच बदले नहीं बदला जा सकता है।
No.- 40.जो व्यक्ति छोटी-छोटी बातों में सच को गंभीरता से नहीं लेता है, उस पर बड़े मसलों में भी भरोसा नहीं किया जा सकता।
No.- 41.प्रकृति में गहराई से देखो, तब तुम हर एक चीज बेहतर ढंग से समझ पाओगे।
No.-42. एक मेज, एक कुर्सी, एक कटोरा फल और एक वायलन – भला खुश रहने के लिए और क्या चाहिए ?
No.- 43.दुनिया के बारे में सबसे ज्यादा जो बात समझ से बाहर है वो ये है कि इसे समझा जा सकता है।
No.- 44.विपरीत दिशा में जाने के लिए थोड़ी सी प्रतिभा और बहुत सारे साहस की जरूरत होती है।
No.- 45.जीनियस और स्टुपिडीटी के बीच अंतर यह है कि जीनियस की अपनी सीमाएं हैं।
No.- 46.महत्वपूर्ण बात यह है कि हम प्रश्न करना ना छोडें। जिज्ञासा के मौजूद होने के अपने खुद के कारण हैं।
No.- 47.एक प्रश्न जो मुझे कभी-कभार उलझा देता है। – क्या मैं पागल हूँ या बाकी लोग पागल हैं ?

Albert Einstein thoughts in hindi

No.- 48.शांति ताकत से कायम नहीं रखी जा सकती है। यह केवल समझ से प्राप्त की जा सकती है।
No.- 49.ईश्वर के सामने हम सभी एक बराबर ही बुद्धिमान हैं और एक बराबर ही मूर्ख भी।

No.- 50.किसी इंसान का मूल्य इससे देखा जाना चाहिए कि वो क्या दे सकता है। इससे नहीं कि वो क्या ले पा रहा है।
No.- 51.कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल की आशा रखो। ज़रूरी बात ये है कि प्रश्न करना मत छोड़ो।
No.- 52.अगर तुम इसे आसानी से समझा नहीं सकते हो तो इसका मतलब तुमने इसे अच्छी तरह से समझा नहीं है।
No.- 53.ऐसा नहीं है कि मैं बहुत स्मार्ट हूँ। बस मैं समस्याओं के साथ ज्यादा देर तक रहता हूँ।
No.- 54.यदि A जीवन में सफल है, तो A = X + Y + Z है। इसमें X = काम, Y = खेल, Z = अपना मुंह बंद करके रहना है।
No.- 55.कभी-कभी लोग उन चीजों के लिए सबसे अधिक मूल्य चुकाते हैं जो मुफ्त में मिल जाती हैं।

Albert Einstein Jivani

No.- 56.एक ऐसा समय आता है जब दिमाग ज्ञान के उच्च स्तर पर पहुँच जाता है लेकिन कभी साबित नहीं कर पाता कि वहां वह कैसे पहुंचा।
No.- 57.दुनिया जीने के लिए एक खतरनाक जगह है। उन लोगों की वजह से नहीं जो बुरे हैं, बल्कि उनकी वजह से जो इसके लिए कुछ करते नहीं हैं।
No.- 58.ज़िन्दगी जीने के केवल दो ही तरीके हैं। एक ऐसे कि मानो कुछ भी चमत्कार ना हो और दूसरा ऐसे कि मानो सब कुछ एक चमत्कार हो।
No.- 59.हर कोई जीनियस है। लेकिन अगर आप एक मछली को उसके पेड़ पे चढ़ने की काबिलियत से आंकेंगे तो वो पूरी उम्र यही सोच कर जियेगी कि वो मूर्ख है।
No.- 60.चाहे जितने भी प्रयोग कर लिए जाएं मुझे कभी सही नहीं ठहराया जा सकता है। बस एक प्रयोग मुझे गलत साबित कर सकता है।
No.- 61.हम सभी जानते हैं कि लाइट साउंड से अधिक तेज ट्रैवेल करती है। इसीलिए कुछ लोग बड़े ब्राइट लगते हैं जब तक कि आप उन्हें बोलते हुए नहीं सुन लेते।

Thoughts of Albert Einstein

No.- 62.कोई भी व्यक्ति जो बहुत अधिक पढ़ता है और अपने खुद के दिमाग का बहुत कम उपयोग करता है। वह सोचने की आलसी आदत में फंस जाता है।
No.- 63.केवल वो व्यक्ति, जो पूरे जी-जान से किसी कारण के लिए खुद को समर्पित कर देता है। वही एक सच्चा माहिर बन सकता है। इसी वजह से महारत व्यक्ति से उसका सब कुछ मांगती है।
No.- 64.हम समस्याओं को उसी तरह की सोच इस्तेमाल कर के नहीं सुलझा सकते, जिसका प्रयोग हमने समस्या पैदा करते वक़्त किया था।
No.- 65.यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे बुद्धिमान हों तो उन्हें परियों की कहानियां सुनाएं। यदि आप चाहते हैं कि वे और भी बुद्धिमान हों तो उन्हें और भी परियों की कहानियां सुनाएं।

Albert Einstein Motivational quotes

No.- 66.अगर मेरे पास किसी समस्या को हल करने के लिए 1 घंटा हो, तो मैं 55 मिनट समस्या के बारे में सोचने और 5 मिनट उसको हल करने में लगाऊंगा।
No.-67.अगर मैं एक भौतिक वैज्ञानिक नहीं होता तो शायद मैं एक संगीतकार होता। मैं अक्सर संगीत में सोचता हूँ। मैं संगीत में सपने देखता हूँ। मैं अपना जीवन संगीत के रूप में देखता हूँ।
No.- 68.अधिकतर शिक्षक अपना समय ऐसे प्रश्न पूछने में बर्बाद करते हैं जिनका उद्देश्य ये जानना होता है कि छात्र क्या नहीं जानता है? जबकि प्रश्न पूछने की सच्ची कला यह पता लगाना है कि छात्र क्या जानता है? या क्या जानने में सक्षम है?

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ’s

Que.-1.भूटान की राजधानी कहाँ है?

(a) थिम्पू

(b) बर्मा

(c) बेरूत

(d) क्यात

Ans . (a) थिम्पू

Que.-2.बॉक्साइट किसका अयस्क है?

(a) ताँबा

(b) एल्युमोनियम

(c) सोना

(d) चाँदी

Ans . (b) एल्युमोनियम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top