SSC MTS का फुल फॉर्म ‘कर्मचारी चयन आयोग-मल्टी टास्किंग स्टाफ’ है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की नॉन-टेक्निकल परीक्षा है, जिसका आयोजन SSC द्वारा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में Group C के पदों पर भर्ती के लिए हर वर्ष किया जाता है।
No.-1. SSC MTS एग्जाम 10वीं पास करने के बाद उम्मीदवारों के लिए भारत में सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार विकल्प है।
No.-2. अगर आप भी केंद्र सरकार के अधीन सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आज इस पोस्ट में आपको SSC MTS Kya Hai और इससे जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
No.-3. एसएससी द्वारा SSC MTS एग्जाम में विभिन्न पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा है। अगर आप इस परीक्षा में सफलता पाना चाहते है
No.-4. तो इसके लिए आपको SSC MTS Kya Hota Hai के साथ MTS Full Form In Hindi, योग्यता, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, एग्जाम डेट, सैलरी और इसके विभिन्न पदों के बारे में पूरी जानकारी होना आवश्यक है, जो आपकी SSC की परीक्षा की तैयारी करने में आपके बहुत काम आएगी।
SSC MTS Kya Hai
No.-1. एसएससी एमटीएस (SSC MTS) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा है जो कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों और कार्यालयों में मल्टी-टास्किंग स्टाफ, Group ‘C’ Non-Gazetted और Non-Ministerial पोस्ट आदि की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
No.-2. इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को चपरासी, चौकीदार, सफाई और माली आदि काम करना होता है।
MTS का फुल फॉर्म – MTS Full Form
No.-1. MTS Ka Full Form – “Multi Tasking Staff ” होता है। जिसका हिंदी में अर्थ “मल्टी टास्किंग स्टाफ” होता है।
SSC MTS Ke Liye Qualification
No.-1. यदि आप एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 में शामिल होना चाहते है तो इसके लिए आपको इन सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा, तभी आप SSC MTS एग्जाम 2022 की परीक्षा में बैठ पाएंगे।
No.-1. नागरिकता – उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
No.-2. शैक्षणिक योग्यता – SSC MTS एग्जाम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से न्यूनतम 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
No.-3. आयुसीमा – SSC MTS परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होना चाहिए, जबकि कुछ आरक्षित वर्ग को इसमें छूट दी जाती है जिसके बारे में आपको आगे बताया गया है।
No.-4. SSC MTS एग्जाम के बारे में जानने से पहले SSC क्या होता है और यह कौन-कौन सी परीक्षाएं आयोजित करवाता है आदि पूरी जानकारी पाने के लिए हमारी इस पोस्ट “SSC क्या है व इसकी तैयारी कैसे करें” की सहायता जरूर लें।
No.-5. यहाँ आपने जाना एसएससी एमटीएस क्या है अथवा Multi Tasking Staff Meaning In Hindi क्या होता है, चलिए अब आगे जानते हैं SSC MTS Ka Full Form क्या होता है।
आयु वर्ग | आयु सीमा में छूट |
SC/ST | 5 वर्ष |
OBC | 3 वर्ष |
PH (शारीरिक विकलांग) + सामान्य वर्ग | 5 वर्ष |
PH + OBC | 8 वर्ष |
PH + SC/ST | 10 वर्ष |
भूतपूर्व सैनिक (OBC) | 3 वर्ष |
भूतपूर्व सैनिक (SC/ST) | 8 वर्ष |
भूतपूर्व सैनिक (सामान्य वर्ग) | 3 वर्ष |
SSC MTS Exam Pattern
No.-1. एसएससी MTS परीक्षा पैटर्न कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ही तय किया जाता है। अगर परीक्षा पैटर्न में कोई भी बदलाव किया जाता है तो उसे आधिकारिक सूचना के माध्यम से उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है।
No.-2. SSC MTS परीक्षा दो पेपरों- SSC MTS पेपर I और SSC MTS पेपर- II के के माध्यम से आयोजित की जाती है।
विवरण | SSC MTS पेपर I परीक्षा पैटर्न | पेपर– II परीक्षा पैटर्न |
परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन | ऑफलाइन |
परीक्षा का प्रकार | ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) | डिस्क्रिप्टिव |
नंबर ऑफ सेक्शन | चार | एक |
विषय | जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग जनरल इंग्लिश न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड जनरल अवेयरनेस | शार्ट निबंध/पत्र |
परीक्षा की अवधि | सभी उम्मीदवार – 90 मिनट पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार – 120 मिनट | सभी उम्मीदवार -30 मिनट पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार – 40 मिनट |
प्रश्नों की संख्या | 100 | 1 |
कुल अंक | 100 | 50 |
पेपर की भाषा | अंग्रेजी और हिंदी | अंग्रेजी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाएं |
SSC MTS Selection Process In Hindi
No.-1. एसएससी एमटीएस (SSC MTS) एग्जाम की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण होते है जिन्हे क्वालीफाई करने के बाद ही आपका चयन होता है:
No.-1. स्टेप 1: SSC MTS आवेदन फॉर्म भरें
No.-1. सबसे पहले, उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट https://ssc.nic.in पर जाकर एसएससी एमटीएस 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
No.-2. जिसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये होता है जबकि आरक्षित वर्गों को कोई शुल्क नहीं देना होता है।
No.-2. स्टेप 2: SSC MTS के पेपर-I को क्लियर करें
No.-1. SSC MTS एग्जाम 2 चरणों में होती है जिसमें पेपर-1 कंप्यूटर आधारित होता है। इसमें कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाते है जिसके लिए 90 मिनट का समय मिलता है।
No.-2. परीक्षा में मुख्य रूप से अंग्रेजी, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस इत्यादि विषयों से प्रश्न पूछे जाते है।
No.-3. स्टेप 3: SSC MTS के पेपर-II को क्लियर करें
No.-1. पेपर-1 को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को SSC MTS पेपर- II में शामिल होना होता है जो कि डिस्क्रिप्टिव (वर्णनात्मक) टाइप का होता है।
No.-2. इसमें अंग्रेजी तथा किसी भी भाषा जो ‘संविधान की 8वी अनुसूची में शामिल है में लघु निबंध/पत्र लेखन’ करने के लिए दिया जाता है। यह पेपर 50 अंकों का होता है जिसके लिए 30 मिनट का समय दिया जाता है।
No.-4. स्टेप 4: अब SSC MTS के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में करवाएं
No.-1. जो उम्मीदवार SSC MTS के दोनों पेपर क्लियर कर लेते है उसके बाद कर्मचारी चयन आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम एसएससी एमटीएस रिजल्ट या मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
No.-2. अगर जिनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होता है उन्हें निश्चित तिथि को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
No.-3. यह पोस्ट भी पढ़े: IPS Kaise Bane – जाने आईपीएस कैसे बने की सम्पूर्ण जानकारी।
SSC MTS Ka Syllabus
No.-1. अगर आप SSC MTS की तैयारी कर रहे है तो आपको MTS का सिलेबस जरूर पता होना चाहिए, क्योंकि इससे आपको तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी तथा इससे आपको यह भी पता चलेगा की किस विषय से कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाते है।
SSC MTS Syllabus:
सिलेबस | विषय | अंक |
SSC MTS इंग्लिश लैंग्वेज सिलेबस | इंग्लिश राइटिंग एबिलिटी, वोकैब्युलरी, ग्रामर, पर्यायवाची और विलोम, सेंटेंस करेक्शन | 25 |
SSC MTS जनरल रीजनिंग सिलेबस | सिमिलरटीज & डिफरेंसेस, स्पेस विजुअलाइजेशन, प्रॉब्लम सॉल्विंग, एनालिसिस, जजमेंट, डिसिशन मेकिंग, विजुअल मेमोरी, ऑब्जरवेशन, रिलेशनशिप कॉन्सेप्ट्स, नॉन-वर्बल सीरीज, फिगर क्लासिफिकेशन, एनालिटिकल फंक्शन्स आदि। | 25 |
SSC MTS क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सिलेबस | प्रतिशत, अनुपात और अनुपात, लाभ और हानि, समय और दूरी, समय और कार्य औसत, तालिकाओं और रेखांकन का मौलिक उपयोग, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, छूट, संख्या प्रणाली, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, अंकगणितीय संचालन, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच संबंध , क्षेत्रमिति, आदि। | 25 |
SSC MTS सामान्य जागरूकता सिलेबस | करेंट अफेयर्स, भारतीय संविधान, आविष्कार और खोजें, वित्तीय और आर्थिक समाचार, बुकर और राष्ट्रीय पुरस्कार, पुरस्कार विजेता पुस्तकें, पुरस्कार और सम्मान, इतिहास, संस्कृति, विज्ञान। |
SSC MTS Exam के लिए Apply कैसे करें?
No.-1. एसएससी MTS परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आपको SSC (स्टाफ सिलेक्शन कमिशन) की ऑफिसियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
No.-2. इसके बाद आपको वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्टर करने के बाद आपको वेबसाइट के डैशबोर्ड में ही लेटेस्ट वैकन्सी, एग्जाम, रिजल्ट आदि सभी की जानकारी मिल जाएगी, बस आपको वेबसाइट को चेक करते रहना होगा।
No.-3. अब वेबसाइट डैशबोर्ड में से जिस एग्जाम के लिए आप आवेदन करना चाहते है उस पर क्लिक करके इसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़े है।
No.-4. अब सभी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरके और अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड कर दे है।
SSC MTS Exam 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू | 22 मार्च 2022 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2022 |
ऑनलाइन शुल्क का भुगतान अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2022 |
एडमिट कार्ड | जून/जुलाई 2022 |
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा तिथि पेपर I | जून/जुलाई 2022 |
पेपर II परीक्षा तिथि | जल्द ही जारी की जाएगी |
SSC MTS के अंतर्गत आने वाले काम
No.-1. जिन उम्मीदवारों को SSC MTS के पद के लिए चुना जाता है उन्हें इन कामों को करना होता है:
No.-1. चौकीदारी या वार्ड ड्यूटी करना।
No.-2. बिल्डिंग तथा उसके आस-पास के एरिया की साफ़-सफाई करना।
No.-3. कार्यालय की सफाई करना।
No.-4. फोटो-कॉपी करना तथा फैक्स (FAX) करना।
No.-5. पार्क, पौधों, कमरों का ध्यान रखना।
No.-6. अगर आपके पास आईटीआई (ITI) का डिप्लोमा है या उससे सम्बन्धित कोई योग्यता है तो उससे सम्बन्धित काम करना।
No.-7. कमरों और फर्नीचर की सफाई करना।
No.-8. अपने से ऊपर पद के अधिकारी के निर्देशों का पालन करना।
SSC MTS Salary
No.-1. 7वे वेतनमान लागू होने के बाद से सभी सरकारी पोस्ट के अधिकारीयों का वेतन 20% से बढ़ गया है। SSC में MTS का ग्रेड पे 1800 रुपये है, तथा पे स्केल लगभग 5,200-20,200 रुपये प्रति माह होता है।
No.-2. इसे भी जरूर देखे: BDO Kaise Bane? जाने BDO Officer बनने से जुड़ी पूरी जानकारी!
SSC MTS से भर्ती किन विभागों में होती है?
No.-1. एमटीएस भर्ती के तहत कर्मचारियों को विभिन्न सरकारी विभागों में तैनात किया जाता है, उन सभी Departments की सूची आपको नीचे दी गयी है।
No.-1. केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
No.-2. पत्र सूचना कार्यालय (Press Information Bureau)
No.-3. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs)
No.-4. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes)
No.-5. केंद्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission)
No.-6. रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence)
No.-7. सशस्त्र सेना मुख्यालय (Armed Forces HeadQuarters)
No.-8. दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunication)
No.-9. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science & Technology)
No.-10. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller & Auditor General)
SSC MTS Job Posts
No.-1. एसएससी एमटीएस में सरकारी विभागों के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाती है। कर्मचारियों का मुख्य कार्य अपने कार्यालय के दैनिक कामकाज को करना होता है। आगे आपको एसएससी एमटीएस के सभी पदों की जानकारी दी गयी है।
No.-1. चपरासी
No.-2. दफ्तरी
No.-3. चौकीदार
No.-4. सफाईवाला
No.-5. माली
No.-6. जूनियर गेस्टेटनर ऑपरेटर
No.-7. जमादार
SSC MTS Ki Taiyari Kaise Kare
No.-1. एसएससी एसटीएस की तैयारी के लिए मैंने निचे कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए है जो परीक्षा की तैयारी में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते है:
No.-1. सबसे पहले परीक्षा का पूरा सिलेबस एक बार जरूर देख ले और उसी के हिसाब से पढ़ाई करें।
No.-2. आप जिस विषय में सबसे ज्यादा कमजोर है उस पर ज्यादा समय दें।
No.-3. गणित एवं रीजनिंग विषय पर ज्यादा ध्यान दे, क्योंकि यह स्कोरिंग सब्जेक्ट होता है।
No.-4. अच्छी बुक्स का सिलेक्शन बहुत ही जरुरी होता है।
No.-5. आप किसी अच्छे कोचिंग सेंटर या इंस्टिट्यूट को भी ज्वाइन कर सकते है।
No.-6. पिछले साल के क्वेश्चन पेपर को जरूर हल करे।
No.-7. नियमित प्रैक्टिस सेट या मॉक टेस्ट दें इससे आपकी स्पीड बढ़ेगी और आपको आपकी तैयारी का पता चलेगा।
No.-8. करंट अफेयर्स के लिए नियमित न्यूज़ पेपर या मंथली मैगज़ीन पढ़े।
SSC MTS की तैयारी के लिए किताबें
No.-1. SSC MTS परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे बेस्ट किताबों की सूची हमने आपको आगे प्रदान की है।
No.-1. RS Aggarwal (Verbal & Non- Verbal Reasoning)
No.-2. Advance Maths Book By Rakesh Yadav
No.-3. Arithmetic Book By Rakesh Yadav
No.-4. Brahmastra Book By Ajay Gulati
No.-5. Lucent (English and Hindi) (जनरल अवेयरनेस के लिए)
No.-6. Word Power Made Easy Book
No.-7. Blackbook For English Vocabulary
No.-8. Practice Set By AK Singh (MB Publication)
No.-9. Previous Year Papers (Reasoning SSC By Rakesh Yadav Previous Year)
Conclusion
No.-1. तो दोस्तों अगर आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो आप SSC MTS में अपना करियर बना सकते है। ऊपर मैंने आपको एसएससी एमटीएस की पूरी जानकारी (SSC MTS Full Information In Hindi)
No.-2. जैसे- SSC MTS Kya Hota Hai Hindi Mein, MTS Full Form in Hindi Salary, सिलेबस, क्वालिफिकेशन, SSC MTS Me Kya Hota Hai आदि सभी जानकारियों के बारे में अच्छे से बता दिया है
No.-3. अब आपको इसकी तैयारी करने में समस्या नहीं होगी और हो सका तो आप फर्स्ट एटेम्पट में ही SSC MTS की परीक्षा पास कर जाये।
No.-4. यदि आपके मन में SSC MTS (Multi Tasking Staff In Hindi) की एग्जाम से सम्बंधित कोई क्वेरी या सुझाव हो तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते है मैं आपकी सहायता करने की पूरी कोशिश करूँगा।
No.-5. अगर आपको SSC MTS के बारे में जानकारी (SSC MTS Details In Hindi) पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करे, धन्यवाद।
SSC MTS Questions
No.-1. प्रत्येक वर्ष हिन्दी दिवस किस तिथि को मनाई जाती है?
(A)14 मार्च
(B) 14 अगस्त
(C)16 मार्च
(D) 14 सितम्बर
Ans : (D) 14 सितम्बर
No.-2. भारतीय बजट के प्रणेता किसे माना जाता है?
(A) लॉर्ड मैकाले
(B) लॉर्ड कर्जन
(C) जेम्स विल्सन
(D) लॉर्ड कैनिंग
Ans : (C) जेम्स विल्सन
No.-3. बैट संबंधित है?
(A) सीमा शुल्क से
(B) आयकर से
(C) बिक्री कर से
(D) उत्पाद शुल्क से
Ans : (C) बिक्री कर से
No.-4. राष्ट्रगान को पहली बार 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में गाया गया ?
(A) मुंबई
(B) कोलकाता
(C) नागपुर
(D) दिल्ली
Ans : (B) कोलकाता
No.-5. राष्ट्रीय गीत को सर्वप्रथम 1896 में कांग्रेस के किस अधिवेशन में गाया गया?
(A) मुम्बई
(B) कोलकाता
(C) दिल्ली
(D) मद्रास
Ans ; (B) कोलकाता
No.-6. राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का प्रथम प्रकाशन किस ग्रंथ में किया गया?
(A) गोदान
(B) कर्मभूमि
(C) तत्वबोधनी पत्रिका
(D) उपन्यास ‘आनन्दमठ’
Ans : (D) उपन्यास ‘आनन्दमठ’
SSC MTS Questions 2022
No.-7. राष्ट्रगान का प्रकाशन सर्वप्रथम कहाँ किया गया ?
(A) तत्वोधनी पत्रिका
(B) उपन्यास आनन्दमठ
(C) नील दर्पण
(D) गोदान
Ans : (A) तत्वोधनी पत्रिका
No.-8. भारत का राष्ट्रीय फूल क्या है?
(A) गन्दा
(B) गुलाब
(C) कमल
(D) सूर्यमुखी
Ans : (C) कमल
No.-9. राष्ट्रीय गीत ‘बन्दे मातरम’ के रचयिता है?
(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(B) सत्येन्द्र नाथ टैगोर
(C) बंकिमचन्द्र चटर्जी
(D) नारायण दत्त
Ans : (C) बंकिमचन्द्र चटर्जी
No.-10. भारत के झंडा गीत के लेखक कौन है?
(A) श्यामलाल गुप्त
(B) बंकिम चंद्र चटर्जी
(C) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(D) अरबिन्द घोष
Ans : (A) श्यामलाल गुप्त
No.-11. प्रथम हिन्दु विधि निर्माता कौन थे?
(A) वाल्मिकी
(B) तुलसीदास
(C) मनु
(D) पाणिनी
Ans : (C) मनु
No.-12. भारत का आइंस्टीन किसे कहा जाता है?
(A) नागार्जुन
(B) तुलसीदास
(C) कालिदास
(D) मैथली शरण गुप्त
Ans : (A) नागार्जुन
Important MCQ ‘s
Que.-1.विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला कौन है?
(a) हिमालय
(b) रॉकी
(c) एंडीज
(d) आल्पस
Ans : (c) एंडीज
Que.-2.विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कौन है?
(a) माउंट एवरेस्ट
(b) आल्पस
(c) एंडीज
(d) हिमालय
Ans : (a) माउंट एवरेस्ट