SSC GD Constable Kaise Bane - SSC NOTES PDF

 SSC GD Constable Kaise Bane

नमस्कार दोस्तों SSC NOTES PDF  वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में एसएससी द्वारा कांस्टेबल(जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती की जानकारी दी गयी है। यह आर्टिकल उन लाखों उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिनका सपना सेना में कांस्टेबल (जीडी) बनना है।

No.-1. प्रत्येक वर्ष एसएससी द्वारा अर्धसैनिक बलों और अन्य फ़ोर्स के लिए जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के हज़ारों पदों पर भर्ती कराई जाती है। आपको यहां कांस्टेबल बनने के लिए योग्यता, भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, परीक्षा पाठ्यक्रम, वेतन इत्यादि की पूरी जानकारी मिलेगी। तो आइए जानते है- एसएससी जीडी कांस्टेबल कैसे बनें?

एसएससी जीडी कांस्टेबल कैसे बनें, SSC GD Constable Kaise Bane, how to become ssc gd constable in hindi, ssc constable gd

एसएससी जीडी कांस्टेबल कैसे बनें | SSC GD Constable Kaise Bane

No.-1. दोस्तों कांस्टेबल (जीडी) की भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कराई जाती है। तीनों सेनाओं और भारतीय तट रक्षक को छोड़कर अन्य सभी अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल की भर्ती एसएससी द्वारा करायी जाती है।

No.-2.  तट रक्षक बल भी अर्धसैनिक बल ही है परंतु इसमें नाविंको की भर्ती तट रक्षक द्वारा ही कराई जाती है। एसएससी कांस्टेबल (जीडी) की भर्ती निम्नलिखित अर्धसैनिक बलों के लिए होती है-

No.-1. बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स- BSF

No.-2. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-CISF

No.-3. सशस्त्र सीमा बल-SSB

No.-4. इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस-ITBP

No.-5. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-CRPF

No.-6. राष्ट्रीय जांच एजेंसी-NIA

No.-7. सेक्रेट्रिएट सुरक्षा बल-SSF

No.-8. असम राइफल्स

No.-9. वैसे तो यह सभी सेक्युरिटी ऐजेंसी गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सिर्फ भर्ती परीक्षा करायी जाती है। आवेदन करते समय आपको अपनी पसन्द से विभाग को भरना होता है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए योग्यता | SSC GD Constable Qualification

No.-1. एसएससी कांस्टेबल (जीडी) के पदों के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-

No.-2. एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए शैक्षणिक योग्यता

No.-3. इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आपको 10वीं कक्षा (हाई स्कूल) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना चाहिए।

राष्ट्रीयता

No.-1. यह पोस्ट सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जिनकी राष्ट्रीयता भारतीय है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए आयु सीमा

No.-1. इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आपकी आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यदि आप अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित है तो आपको अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट मिलती है। अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलती है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया | SSC GD Constable Recruitment Procedure

No.-1. इस पद में लिए महिला तथा पुरूष उम्मीदवार दोनों ही आवेदन कर सकते है। भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होती है।

No.-2. इसके बाद आपको शारीरिक दक्षता परीक्षण(PET), शारीरिक मानक परीक्षण(PST) और चिकित्सा परीक्षण देना पड़ता है। PET, PST और चिकित्सा परीक्षण CAPF (केंद्रीय आर्म्ड पुलिस बल) द्वारा करायी जाती है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पैटर्न | SSC GD Constable Recruitment Exam Pattern

No.-1. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होता है। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होते है तथा सभी प्रश्न 1 अंक का होता है। प्रश्न पत्र दो भाषाओं में होता है-हिंदी और इंग्लिश।

No.-2. प्रश्न पत्र में कुल चार भाग होते है तथा सभी भाग में 25 प्रश्न होते है। प्रश्न पत्र में सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता, प्राथमिक गणित, अंग्रेजी / हिंदी विषयों से प्रश्न पूछे जाते है।

No.-3. सभी प्रश्न बहुविकल्पीय/वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते है। प्रश्न पत्र को सॉल्व करने के लिए 90 मिनट की समय अवधि होती है। परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है-

भागविषयप्रश्नों की

संख्या

कुल

अंक

समय

अवधि

भाग-Aसामान्य बुद्धि और तर्क252590 मिनट
भाग-Bसामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता2525
भाग-Cप्राथमिक गणित2525
भाग-Dअंग्रेजी / हिंदी2525

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम | SSC GD Constable Recruitment Exam Syllabus

No.-1. दोस्तों अभी तक अपकक परीक्षा और पैटर्न के बारे में पता चल गया होगा। आइए अब परीक्षा का पाठ्यक्रम के बारे में जानते है-

सामान्य बुद्धि और तर्क-

No.-1. कोडिंग और डीकोडिंग

No.-2. गैर-मौखिक श्रृंखला

No.-3. समानता पर प्रश्न

No.-4. अंकगणितीय तर्क

No.-5. समानताएं और असमानताएं

No.-6. अंकगणितीय संख्या श्रृंखला

No.-7. स्थानिक विज़ुअलाइजेशन, स्थानिक अभिविन्यास

No.-8. दृश्य स्मृति

No.-9. भेदभाव (डिस्क्रिमिनेशन)

No.-10. अवलोकन

No.-11. रिश्तों पर आधारित प्रश्न इत्यादि।

सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता-

No.-1. वर्तमान घटनाएं

No.-2. भारत और उसके पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न

No.-3. खेल

No.-4. इतिहास

No.-5. संस्कृति

No.-6. भूगोल

No.-7. आर्थिक दृश्य

No.-8. सामान्य राजनीति

No.-9. भारतीय का संविधान

No.-10. वैज्ञानिक अनुसंधान आदि से संबंधित प्रश्न

प्राथमिक गणित-

No.-1. संख्या प्रणाली

No.-2. संपूर्ण संख्याओं की गणना

No.-3. दशमलव और अंश

No.-4. मौलिक अंकगणितीय संचालन

No.-5. प्रतिशत

No.-6. अनुपात और समानुपात

No.-7. औसत

No.-8. ब्याज

No.-9. लाभ और हानि

No.-10. छूट

No.-11. क्षेत्रमिति

No.-12. समय और दूरी

No.-13. अनुपात और समय

No.-14. समय और काम के संबंधों पर सवाल इत्यादि।

No.-15. अंग्रेजी / हिंदी- प्रश्न पत्र के अंग्रेजी या हिंदी भाग में 10वीं कक्षा के समतुल्य प्रश्न पूछे जाते है। इस भाग में उम्मीदवारों में अंग्रेजी या हिंदी की बेसिक जानकारी देखी जाती है।

No.-16. जो नौजवान कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा उत्तीर्ण होते है उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षण(PET), शारीरिक मानक परीक्षण(PST) और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाता है। वेकैंसी के लगभग 10 गुने उम्मीदवारों को PET, PST के लिए बुलाया जाता है।

शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test)

No.-1. यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि शारीरिक दक्षता परीक्षण एसएससी द्वारा नही ली जाती है। सिर्फ कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा ही एसएससी द्वारा आयोजन कराई जाती है। बाकि की भर्ती प्रक्रिया CAPFs द्वारा आयोजित कराया जाता है, जैसे कि PET, PST और मेडिकल टेस्ट। शारीरिक दक्षता परीक्षण में निम्नलिखित टेस्ट होते है-

No.-2. दौड़- पुरुष उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर की दौड़ होती है, जिसे 24 मिनट में पूरा करना है। महिला उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ को 8½ मिनट में पूरा करना होता है।

No.-3. जो पुरूष उम्मीदवार लदाख केंद्र शासित राज्य से है उन्हें 1 मील 6 ½ मिनट में दौड़ना होता है तथा महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ 4 मिनट में पूरी करनी होती है।

शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test)

No.-1. उम्मीदवारों के शारीरिक मानक परीक्षण में निम्नलिखित जांच की जाती है-

No.-1. ऊँचाई- पुरुष उम्मीदवार जो सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति से सम्बंधित है, उनकी न्यूनतम ऊँचाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति के पुरूष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 162.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

No.-2. महिला उम्मीदवार जो सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति से सम्बंधित है, उनकी न्यूनतम ऊँचाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति के महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

No.-3. छाती की चौड़ाई(केवल पुरुष उम्मीदवार)- पुरुष उम्मीदवार जो सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति से सम्बंधित है, उनकी न्यूनतम छाती की चौड़ाई 80 सेंटीमीटर तथा छाती का फुलाव 5 सेंटीमीटर होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के पुरूष उम्मीदवारों की न्यूनतम छाती की चौड़ाई 76 सेंटीमीटर तथा छाती का फुलाव 5 सेंटीमीटर होना चाहिए।

चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)

No.-1. चिकित्सा परीक्षण CAPF द्वारा किया जाता है। इस टेस्ट में पूरे शरीर की जांच की जाती है। उम्मीदवार के आंखों की दूर की दृष्टि सही आंखों के लिए 6/6 तथा खराब आंखों के लिए 6/9 होना चाहिए।

No.-2. आंखों का कलर विज़न का स्टैंडर्ड CP III by इशिहारा होना चाहिए। अगर आप बिना चश्मा के सही से देख नही पाते है तो आप मेडिकल में फेल हो जाएंगे। यदि आपने टैटू बनवा रखा है, तो आपका टैटू भारतीय सेना के नियमानुसार होना चाहिए।

No.-3. कट-ऑफ मार्क- एसएससी जीडी कांस्टेबल चयन योग्य के लिए कम से कम इतने प्रतिशत अंक आने चाहिए-

No.-4. सामान्य/भूतपूर्व सैनिक – 35%

No.-5. अनुसूचित जाति/जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग – 33%

No.-6. फाइनल मेरिट लिस्ट- जो उम्मीदवार सभी स्टेज में पास हो जाते है, उनका वेकैंसी के अनुसार CAPF द्वारा मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। यह मेरिट लिस्ट कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के अंको के अनुसार बनती है। आपको इस परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए पूरी मेहनत करनी है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल का वेतन | SSC GD Constable Salary

No.-1. एसएससी कांस्टेबल (जीडी) का शुरुआती बेसिक पे रु 21700/- होती है और यह पे मैट्रिक्स लेवल-3 है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, रिस्क अलाउंस इत्यादि भी मिलता है।

No.-2. एसएससी जीडी कांस्टेबल का रैंक प्रोमोशन

No.-3. दोस्तों यदि आप एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होते है तो निम्नलिखित रैंक तक आपकी पदोन्नति हो सकती है। अर्द्धसैनिक बलों में गजटेड ऑफिसर बनने के लिए विभागीय परीक्षाएं होती है। अगर आपमें गजटेड ऑफिसर बनने का जुनून है तो अच्छे से पढ़ाई करके वो भी बन सकते है। आइये जानते है नॉन-गजटेड रैंक कौन-सी है-

No.-1. कांस्टेबल

No.-2. हेड कांस्टेबल

No.-3. असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर

No.-4. सब-इंस्पेक्टर

No.-5. सूबेदार मेजर

No.-6. “एसएससी जीडी कांस्टेबल कैसे बनें”, जानकारी आपको कैसी लगी नीचे 👇कमेंट में ज़रूर बताएं। इस जानकारी को अपने दोस्तों से शेयर करें।

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ

Que.-1. ‘सोने का रेशा’ किसे कहा जाता है?

(a) जूट

(b) कपास

(c) मुंगफली

(d)

Ans : (a) जूट

Que.-2. उत्तर भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है।

(a) लखनउ को

(b) वाराणभी को

(c) इलाहाबाद को

(d) कानपुर को

Ans : (d) कानपुर को

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top