MKSY UP Kanya Sumangala Yojana 2023 – उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना क्या है? जानें आवेदन प्रक्रिया - SSC NOTES PDF

MKSY UP Kanya Sumangala Yojana 2023 – उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना क्या है? जानें आवेदन प्रक्रिया

UP Kanya Sumangala Yojana (MKSY): उत्तर प्रदेश में जन्मी बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना MKSY शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को बेटियों के जन्म और शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संयुक्त रूप से इस योजना का शुभारंभ किया था।

No.-1. यूपी कन्या सुमंगला योजना एक ऐसी पहल है जो बालिकाओं के कल्याण और विकास के लिए विशेष रूप से काम करती है और उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। MKSY योजना वर्ष 2019 में शुरू की गई थी और इसे 1 अप्रैल 2019 को लागू किया गया था।

No.-2. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत उस परिवार को 15 हजार रुपये की राशि प्रदान होगी जहाँ एक बालिका जन्म लेती है। इस योजना के तहत धनराशि विभिन्न किश्तों में जारी की जाएगी।

No.-3. ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको mksy up gov in के जरिए इस योजना के आवेदन, योग्यता आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

MKSYUP का संक्षिप्त विवरण

योजना का नामMukhyaMantri Kanya Sumangla Yojana (MKSY)
संस्था का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
लॉन्च किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
श्रेणीसरकारी योजना
लाभार्थीनवजात लड़की
मुख्य सुविधालाभार्थियों (अर्थात बालिका और उनके परिवार) को विभिन्न चरणों के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mksy.up.gov.in

MKSY – MukhyaMantri Kanya Sumangla Yojana के तहत कितनी राशि मिलती है?

No.-1. MKSY के तहत मिलने वाली राशि को कुल 6 किश्तों में प्रदान किया जाएगा, वो स्तर निम्नलिखित हैं-

प्रथम श्रेणीनवजात बालिकाओं जिनका जन्म 01/04/2019 या उसके पश्चात् हुआ हो, को ₹2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
द्वितीय श्रेणीवह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिनका एक वर्ष के भीतर सम्पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो तथा उनका जन्म 01/04/2018 से पूर्व न हुआ हो, को रू0 1000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
तृतीय श्रेणीवह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
चतुर्थ श्रेणीवह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान छठी कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
पंचम श्रेणीवह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान नवीं कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 3000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
षष्टम् श्रेणीवह सभी बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने 10वीं/12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो , को रू0 5000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

Kanya Sumangla UP किस्त की राशि

No.-1. पहली किस्त में 2000 रुपये

No.-2. दूसरी किस्त में 1000 रुपये

No.-3. तीसरी किस्त में 2000 रुपये

No.-4. चौथी किस्त में 2000 रुपये

No.-5. पांचवी किस्त में 3000 रुपये

No.-6. छठी किस्त में 5000 रुपये

कन्या सुमंगला योजना के लिए योग्यता क्या है?

No.-1. आवेदिका को उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए इससे जुड़ी जानकारी नीचे प्रदान की गई है-

No.-1. आवेदिका का परिवार उत्तर प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी होना चाहिए।

No.-2. परिवार की वार्षिक आय 3 लाख या इससे कम होनी चाहिए।

No.-3. कन्या के नाम से बैंक खाता होना अनिवार्य है।

No.-4. 1 अप्रैल 2019 या इसके बाद जन्म होने पर तथा इस योजना के तहत कन्या के लिए आवेदन जन्म से लेकर 6 माह के अंदर करना होगा।

No.-5. एक परिवार की 2 बेटिया इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

No.-6. यदि किसी परिवार में 2 बेटिया गोद ली हैं और 2 बेटिया पहले से ही परिवार की सदस्य है तो चारो बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

No.-7. कन्या सुमंगला योजना 2022 के तहत प्रधान की जाने वाली आखरी किश्त बेटी के ग्रेजुएशन, डिप्लोमा पूरा होने के बाद प्रदान की जाएगी।

MKSY पंजीकरण के के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

No.-1. MKSY पंजीकरण के दौरान आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित है-

No.-1. एड्रेस प्रूफ – स्कैन कॉपी

No.-2. पहचान प्रमाण

No.-3. स्कूल प्रमाण पत्र

No.-4. बैंक खाता पासबुक (माता , पिता या अभिभावक या फिर स्वयं का जो भी उपलब्ध हो)

No.-5. मृत्यु प्रमाण पत्र (माता या पिता के जीवित न होने की स्थिति में)

No.-6. नवीनतम बालिका की फोटो

No.-7. शपथ पत्र प्रमाण पत्र

No.-8. संयुक्त परिवार की तस्वीर

UP MKSY Kanya Sumangla Yojana Registration प्रक्रिया क्या है?

No.-1.MukhyaMantri Kanya Sumangla Yojana के रजिस्ट्रेशन के स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

No.-1.महिला और बाल विकास मंत्रालय (MKSY) की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://mksy.up.gov.in पर जाएं।

No.-2. होमपेज पर, मेनू में नागरिक सेवा पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।

No.-3. आपको योजना के नियमों और शर्तों से सहमति के लिए कहा जाएगा। यहां आपको नीचे दिए गए लिंक “I Agree” पर क्लिक करना है।

No.-4.पंजीकरण फॉर्म पृष्ठ स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

No.-5. इस पंजीकरण फॉर्म में आपको नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करके पूछी गई सभी जानकारी को सत्यापित करना होगा।

No.-6.आपके द्वारा सत्यापित ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

No.-7. इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से लॉगइन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।

No.-8. आपको अपने मोबाइल पर प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट (mksy.up.gov.in) पर लॉगिन करना होगा।

No.-9. कन्या सुमंगला योजना एप्लीकेशन फॉर्म पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

No.-10. आपको इस फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करनी होगी और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उसके बाद, पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, “एसएमएस भेजें ओटीपी” के लिंक पर क्लिक करें।

No.-11.इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उससे यहाँ डालकर आपको Sumbit Button पर क्लिक कर देना है।

No.-12. इस तरह से आप घर बैठे कन्या सुमंगला योजना Online Apply कर सकते है। इसके अलावा mksy up gov in login करने की प्रक्रिया हमने आगे बताई गई है।

Kanya Sumangala Yojana Login (MKSY Login) कैसे करें?

No.-1. अगर आपने Mukhyamantri Sumangala Yojana Registration कर लिया है तो, आप MKSY Login कर सकते हैं, इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

No.-1. सबसे पहले आपको Kanya Sumangala Portal पर जाना होगा। आप mksy.up.gov.in पर क्लिक करके जा सकते हैं।

No.-2. Portal पर जाते ही Citizen Service Portal यानि की “नागरिक सेवा पोर्टल” पर क्लिक करना होगा।

No.-3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Mksy Login करने के लिए Username और Password पूछा जाएगा, इन्हें डालकर आप उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगल योजना पोर्टल लॉगिन कर सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

No.-1. अगर आप पोर्टल से संबंधित किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर – 1800 1800 300 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

MKSY से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

No.-1. MKSY Full Form क्या है?

Ans. MKSY का पूरा नाम Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana है।

No.-2. कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

Ans. mksy.up.gov.in इस पोर्टल पर योजना का आरम्भ किया है।

No.-3. कन्या सुमंगला योजना क्या है?

Ans. राज्य की लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए, यूपी सरकार ने यह योजना शुरू है।

No.-4. कन्या सुमंगला योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?

Ans. कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन करते समय – एड्रेस प्रूफ – स्कैन कॉपी, पहचान प्रमाण, स्कूल प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक (माता , पिता या अभिभावक या फिर स्वयं का जो भी उपलब्ध हो), मृत्यु प्रमाण पत्र (माता या पिता के जीवित न होने की स्थिति में), नवीनतम बालिका की फोटो, शपथ पत्र, प्रमाण पत्र, संयुक्त परिवार की तस्वीर जैसे डॉक्यूमेंट लगेंगे।

No.-5. कन्या सुमंगला योजना में अपना नाम कैसे देखें?

Ans. MKSY आधिकारिक पोर्टल के जरिए आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

No.-6. कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा?

Ans. आवेदन करने के बाद कुल 6 किस्तों में इस योजना का पैसा आएगा।

No.-7. आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी। ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें और अगर आपके इस लेख से जुड़े कुछ प्रश्न हों तो हमसे जरूर पूछें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top