Indian Army me Kaise Bharti Ho - SSC NOTES PDF

Indian Army me Kaise Bharti Ho

Indian Army Bharti, Indian army bharti procedure, army me kaise jaye, Army me kaun ja sakta hai, How to join Indian army in hindi, Army kaise join Karen,

नमस्कार दोस्तों SSC NOTES PDF  वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में ‘भारतीय सेना में भर्ती कैसे भर्ती हों’ की पूरी जानकारी दी गयी है। प्रत्येक वर्ष लाखों नौजवान आर्मी रैली भर्ती में भाग लेते है। यह लेख उन लाखों नौजवानों के लिए महत्वपूर्ण है जिनका सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना है। बहुत से ऐसे नौजवान होते है जो इंटरनेट पर सर्च करते है- आर्मी में कैसे जाये, आर्मी में कैसे जाते है, आर्मी में कैसे भर्ती होते है।

No.-1. इन सभी प्रश्नों के उत्तर इस लेख में आपको मिल जाएगा। दोस्तों भारतीय सेना में जवानों की कई प्रकार की भर्ती होती है जो शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मानक, उम्र इत्यादि पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में आर्मी रैली भर्ती में होने वाली सभी प्रकार की भर्तीयों की जानकारी दी गयी है।

No.-2. भारतीय सेना, नौजवानों को करियर बनाने के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर प्रदान करती है। भारतीय सेना, सैनिकों को सैलरी के अलावा मेडिकल सुविधा, छुट्टियाँ, रेलवे टिकट रियायत, राशन, कैंटीन सुविधा इत्यादि मुहैया कराती है।

No.-3.  इस आर्टिकल में हम यह भी जानेंगे कि आर्मी रैली भर्ती में सैनिकों की कौन-कौन सी भर्ती होती है और उन सभी भर्तीयों के लिए क्या योग्यता चाहिए। तो आइए जानते है भारतीय सेना (Army) में भर्ती होने की पूरी प्रक्रिया-

इंडियन आर्मी में कैसे भर्ती हों, Indian Army me Kaise Bharti Ho, sena me kaise bharti ho, army me kaise jaye

इंडियन आर्मी में कैसे भर्ती हों | Indian Army me Kaise Bharti Ho

इंडियन आर्मी रैली भर्ती में कौन-कौन सी भर्ती होती है

No.-1. बहुत से ऐसे नौजवान होते है जिन्हें यह पता नहीं होता कि आर्मी में कैसे जाएं, आर्मी रैली भर्ती क्या होता है। यहां पर जानने योग्य बात यह है कि आजकल भारतीय सेना में जवानों में महिलाएं भी भर्ती हो रही है। लेकिन महिलाएं सिर्फ सेना में  मिलिट्री पुलिस के पदों पर भर्ती हो सकती है।

No.-2. दोस्तों प्रत्येक वर्ष भारतीय सेना द्वारा सभी राज्यों के अलग-अलग जिलों में रैली भर्ती करायी जाती है। इन रैली भर्ती में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मानक, उम्र इत्यादि के आधार पर कई प्रकार की प्रविष्टि होती है।

No.-3. यहां पर जानने योग्य बात यह है कि इन सभी अलग-अलग प्रविष्टियों की भारतीय सेना में क्या भूमिका है और इनके लिए क्या योग्यता चाहिए। तो हम पहले आर्मी रैली भर्तीयों के बारे में जानेंगे, इसके बाद भर्ती की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानेंगे-

No.-1.   सैनिक (सामान्य ड्यूटी) | Soldier (General Duty)

No.-1. इंडियन आर्मी में सबसे ज़्यादा सैनिक (सामान्य ड्यूटी) के पदों की भर्ती होती है। इन्हें सेना की रीढ़ भी कहा जाता है। इनका मुख्य कर्तव्य आर्टिलरी, इन्फैंट्री, आर्मर्ड कॉर्प्स, इंजीनियर्स या आर्मी एयर डिफेंस (एएडी), ड्राइवर, बंदूकधारी, ऑपरेटर, सेना चिकित्सा कोर (एएमसी) में होता है। इस पद पर भर्ती होने के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-

No.-2. शैक्षणिक योग्यता- इस पद के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण तथा सभी विषयों में कम से कम 33% अंक होना चाहिए।

No.-3. आयु सीमा- इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17½  तथा अधिकतम आयु 21 वर्ष होना चाहिए।

No.-4. ऊंचाई- सैनिक (सामान्य ड्यूटी) के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी होना चाहिए।

No.-2.   सैनिक (तकनीकी) | Soldier Technical

No.-1. इस भर्ती के तहत सैनिक टेक्निकल, टेक्निकल आर्म्स, आर्टिलरी, आर्मी एयर डिफेंस के पदों पर भर्ती होती है। इनका मुख्य कार्य सेना के वाहन, उपकरण इत्यादि को संचालित और मरम्मत करना है।

No.-2. इस पद पर भर्ती होने के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-

No.-1. शैक्षणिक योग्यता- इस पद के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, और गणित विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और तथा सभी विषयों में कम से कम 40% अंक होना चाहिए।

No.-2. आयु सीमा- इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17½  तथा अधिकतम आयु 23 वर्ष होना चाहिए।

No.-3. ऊंचाई- सैनिक (तकनीकी) के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 167 सेमी होना चाहिए।

No.-3.  सैनिक (क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी) | Soldier (Clerk / Store Keeper Technical)

No.-1. इंडियन आर्मी रैली भर्ती में सैनिक (क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी) की भर्ती होती है जिनका मुख्य कार्य सेना के स्टोर का लेखा-जोखा, सैनिकों के दस्तावेजों की कस्टडी और पत्राचार इत्यादि होता है। सैनिक (क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी) के पदों के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-

No.-2. शैक्षणिक योग्यता- इस पद के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा किसी भी स्ट्रीम (कला, वाणिज्य, विज्ञान) में न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए तथा सभी विषयों में न्यूनतम 50% अंक होना चाहिए साथ ही अंग्रेजी और गणित/लेखा/बुक कीपिंग में 50% अंक होना अनिवार्य है।

No.-3. आयु सीमा- इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17½  तथा अधिकतम आयु 23 वर्ष होना चाहिए।

No.-4. ऊंचाई- सैनिक (क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी) के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 162 सेमी होना चाहिए।

No.-4.    सैनिक नर्सिंग सहायक (सेना चिकित्सा कोर) | Soldier Nursing Assistant (Army Medical Corps)

No.-1. इंडियन आर्मी के खुद के हॉस्पिटल और क्लीनिक है। इसके लिए अलग से नर्सिंग सहायक की भर्ती होती है। Soldier Nursing Assistant का मुख्य कार्य फर्स्ट-एड, डॉक्टरों को असिस्ट करना, दवाइयों का रख-रखाव इत्यादि है। सैनिक नर्सिंग सहायक के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-

No.-2. शैक्षणिक योग्यता- इस पद के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा विज्ञान स्ट्रीम से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए तथा सभी विषयों में न्यूनतम 40% अंक होना चाहिए।

No.-3. आयु सीमा- इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17½  तथा अधिकतम आयु 23 वर्ष होना चाहिए।

No.-5.     सैनिक (ट्रेड्समैन) | Soldier (Tradesman)

No.-1. इंडियन आर्मी में ट्रेड्समैन की भर्ती इसलिए करायी जाती है, जिससे कि आर्मी को किसी अन्य संगठन पर निर्भर ना रहना पड़े। Soldier (Tradesman) में निम्नलिखित ट्रेड के लिए भर्ती होती है- शेफ़, ड्रेसर(नाई), एनिमल स्टोर होल्डर, Ferrier, स्टीवर्ड, कारपेंटर, पेंटर, टेलर, Artisan(Metallurgy), म्यूजिशियन, वॉशर मैन, मेस-कीपर, हॉउस-कीपर इत्यादि। Soldier (Tradesman) के लिए योग्यता निम्नलिखित होनी चाहिए-

No.-2. शैक्षणिक योग्यता- इस पद के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए तथा सभी विषयों में कम से कम 33% अंक होना चाहिए। मेस-कीपर और हॉउस कीपर के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होता है।

No.-3. आयु सीमा- इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17½  तथा अधिकतम आयु 23 वर्ष होना चाहिए।

No.-4. ऊंचाई- सैनिक (ट्रेड्समैन) के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी होना चाहिए।

No.-6.    सैनिक नर्सिंग सहायक (पशु चिकित्सा) | Soldier Nursing Assistant (Veterinary)

No.-1. इन सैनिकों का मुख्य उद्देश्य आर्मी के घोड़े, खच्चरों और स्निफर कुत्तों की देखभाल, प्रशिक्षण होता है। जरूरत पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा देना और पशु चिकित्सा स्टोर में दवाइयों की एकाउंटिंग रखना भी इन्ही का काम होता है। Soldier Nursing Assistant (Veterinary) के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-

No.-2. शैक्षणिक योग्यता- सैनिक नर्सिंग सहायक (पशु चिकित्सा) बनने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा विज्ञान स्ट्रीम से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए तथा सभी विषयों में न्यूनतम 40% अंक होना चाहिए।

No.-3. आयु सीमा-  उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17½  तथा अधिकतम आयु 23 वर्ष होना चाहिए।

No.-4. ऊंचाई- सैनिक नर्सिंग सहायक (पशु चिकित्सा) के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 167 सेमी होना चाहिए।

No.-7.   हवलदार (शिक्षा) | Havildar (Education)

No.-1. आर्मी में जवानों के प्रशिक्षण के लिए हवलदार (शिक्षा) के पदों की भर्ती होती है। इंडियन आर्मी में हवलदार (शिक्षा) बनने के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-

No.-2. शैक्षणिक योग्यता- ‘X’ ग्रुप: हवलदार (शिक्षा) पद के लिए उम्मीदवार के पास एमए / एम एससी / एमसीए या बीए / बी एससी / बीसीए / बी एससी (आईटी) बीएड के साथ होना चाहिए।

No.-3. ‘Y’ ग्रुप: इस ग्रुप के हवलदार (शिक्षा) पद के लिए बीएससी / बीए / बीसीए / बीएससी (आईटी) होना चाहिए।

No.-4. आयु सीमा-  उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20  तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष होना चाहिए।

No.-8.   जूनियर कमीशन अधिकारी (खानपान) | Junior Commissioned Officer (Catering)

No.-1. इंडियन आर्मी JCO की सीधी भर्ती भी होती है। अधिकारियों तथा जवानों के मेस में सही पौष्टिक आहार मिलने का कर्तव्य JCO (Catering) की होती है। इंडियन आर्मी में Junior Commissioned Officer (Catering) बनने के लिए निम्न योग्यताएँ होनी चाहिए-

No.-2. शैक्षणिक योग्यता- Junior Commissioned Officer (Catering) पद के लिए उम्मीदवार को 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए तथा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / खाद्य क्राफ्ट संस्थान से कुकरी / होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक में एक वर्ष या उससे अधिक की अवधि का डिप्लोमा / प्रमाणपत्र होना चाहिए।

No.-3. आयु सीमा-  उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21  तथा अधिकतम आयु 27 वर्ष होना चाहिए।

No.-9.   जूनियर कमीशन अधिकारी (धार्मिक शिक्षक) | Junior Commissioned Officer (Religious Teacher)

No.-1. इंडियन आर्मी के लगभग सभी यूनिट में धर्म हर मंदिर, मस्जिद,  चर्च, गुरुद्वारा होता है। इन धार्मिक स्थानों चलाने के लिए पंडित / मौलवी / पादरी / ग्रंथी की आवश्यकता होती है, इसलिए इंडियन आर्मी में धार्मिक शिक्षक की भर्ती होती है।

No.-2. शैक्षणिक योग्यता- इंडियन आर्मी में जूनियर कमीशन अधिकारी (धार्मिक शिक्षक) बनने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। इसके अलावा इनके धर्म की पढ़ाई भी होनी चाहिए।

No.-3. आयु सीमा- इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25  तथा अधिकतम आयु 34 वर्ष होना चाहिए।

No.-10.    सर्वेक्षण स्वचालित कार्टोग्राफर (इंजीनियर) | Survey Automated Cartographer (Engineers)

No.-1. इंडियन आर्मी में कार्टोग्राफर इंजीनियर की भी भर्ती होती है। इस पद के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए-

No.-1. शैक्षणिक योग्यता- सर्वेक्षण स्वचालित कार्टोग्राफर (इंजीनियर) पद पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा विज्ञान और गणित से उत्तीर्ण होना चाहिए तथा गणित विषय से BA / BSc उत्तीर्ण होना चाहिए।

No.-2. आयु सीमा- इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20  तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष होना चाहिए।

No.-11.  सैनिक (सामान्य शुल्क) महिला सैन्य पुलिस   | Soldier (General Duty) Women Military police

No.-1. इंडियन आर्मी में महिलाओं के लिए यह भर्ती कुछ साल पहले ही शुरू हुई है। सेना में महिला सैनिक की सिर्फ एक ही भर्ती होती है। इंडियन आर्मी में महिला सैन्य पुलिस बनने के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-

No.-2. शैक्षणिक योग्यता- इंडियन आर्मी में  महिला सैन्य पुलिस बनने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण तथा सभी विषयों में कम से कम 33% अंक होना चाहिए।

No.-3. आयु सीमा- महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17½  तथा अधिकतम आयु 21 वर्ष होना चाहिए।

No.-4. अभी आपने पढ़ा कि इंडियन आर्मी में JCO / OR की कौन-कौन सी भर्ती होती है। इससे आपको यह पता चल गया होगा कि आप किस पद के लिए योग्य है। तो आइए अब जानते है कि इंडियन आर्मी में भर्ती कैसे होती है?

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

इंडियन आर्मी में कैसे भर्ती होते है | Indian Army Recruitment Procedure

No.-1. अब बात आती है कि आर्मी में भर्ती होने की प्रक्रिया क्या है? इंडियन आर्मी में सैनिक भर्ती होने के लिए सबसे पहले आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in/ पर अपनी योग्यता के अनुसार रेजिस्ट्रेशन करना होता है।

No.-2. रेजिस्ट्रेशन के समय ही आपको अपनी योग्यता के अनुसार ट्रेड का चयन करना है। बिना रेजिस्ट्रेशन के भर्ती रैली में शामिल नहीं हो सकते है। सफलतापूर्वक रेजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार को रैली भर्ती की तारीख और जगह पता आधिकारिक वेबसाइट से ही पता चलता है। इंडियन आर्मी में JCO/ OR भर्ती की प्रक्रिया इस प्रकार है-

No.-1. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

No.-2. फिजिकल फ़िटनेस टेस्ट (PFT)

No.-3. मेडिकल टेस्ट

No.-4. कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE)

No.-5. फाइनल मेरिट लिस्ट

इंडियन आर्मी रैली भर्ती में ज़रूरी दस्तावेज़

No.-1. इंडियन आर्मी रैली भर्ती में नीचे दिए गए सारे दस्तावेज़ के साथ दो फोटो कॉपी (स्व अभिप्रमाणित) ले कर जाना होता है-

No.-1. उम्मीदवार को एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर जाना है।

No.-2. पासपोर्ट साइज की 20 फ़ोटो जो कि तीन महीने से पुरानी नही होनी चाहिए। उम्मीदवार को यह जानना जरूरी है कि कंप्यूटर / फ़ोटो शॉप से निकाली गयी फ़ोटो मान्य नही होगी।

No.-3. उम्मीदवारों को मूल शिक्षा प्रमाण पत्र भी लेकर जाना है। यदि आपके पास प्रोविशनल या ऑनलाइन सर्टिफिकेट है तो आपको उस बोर्ड/ संस्था के हेड से हस्ताक्षरित स्याही प्रमाणित होना चाहिए। ओपन स्कूल से मैट्रिक सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को बीओ / डीईओ द्वारा हस्ताक्षरित किया हुआ प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना है।

No.-4. उम्मीदवार के पास तहसीलदार / एसडीएम / जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र होना चाहिए। जाति प्रमाण पत्र पर आपकी फ़ोटो होना आवश्यक है।

No.-5. उम्मीदवार के पास तहसीलदार / एसडीएम / जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी निवास प्रमाणपत्र (फ़ोटो सहित) होना चाहिए।

No.-6. उम्मीदवार के पास स्कूल / कॉलेज द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र होना चाहिए जो कि प्रिंसिपल / हेडमास्टर के द्वारा हस्ताक्षरित हो।

No.-7. 21 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवारों के लिए गांव सरपंच / नगर निगम द्वारा जारी तस्वीर के साथ अविवाहित प्रमाणपत्र होना चाहिए। अविवाहित प्रमाणपत्र 6 महीने से ज़्यादा पुराना नही होना चाहिए।

No.-8. एफिडेविट: रैली भर्ती में उम्मीदवार द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित नोटरी द्वारा विधिवत प्रमाणित  रु 10/- का गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर भी लेकर आना है। एफिडेविट का प्रारूप जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिया गया है।

No.-9. जिन उम्मीदवारों के पास NCC A / B / C और रिपब्लिक डे परेड का सर्टिफिकेट है, तो वो भी आपको लाना है। इससे भर्ती में वरीयता मिलती है।

No.-10. उम्मीदवार जिन्होंने पिछले दो वर्षों के भीतर खेलकूद प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया है उन्हें स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट भी लेकर आना है। ऐसे उम्मीदवारों को शारीरिक मानकों में छूट दी जाती है।

इंडियन आर्मी रैली भर्ती फिजिकल फ़िटनेस टेस्ट

No.-1. बहुत से उम्मीदवारों के मन में बात आती है कि आर्मी भर्ती में फिजिकल कैसा होता है? दोस्तों इंडियन आर्मी रैली भर्ती का फिजिकल कठिन तो है, लेकिन आपकी मेहनत और सेना में भर्ती होने का जज़्बा के सामने कुछ भी नही है।

No.-2. भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए फिजिकल फ़िटनेस टेस्ट को पास करना ज़रूरी होता है। इस टेस्ट के भी अंक होते है, जो कुछ पदों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट में जोड़े जाते है। इसलिए आपको PFT में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। PFT में निम्नलिखित टेस्ट होते है-

No.-3. 1.6 किमी दौड़- सबसे पहले उम्मीदवार को 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है। यह दौड़ 60 अंको का होता है। जो उम्मीदवार इस दौड़ को 5 मिनट 30 सेकंड के अंदर पूरा कर लेते है उन्हें ग्रुप-1 में रखा जाता है

No.-4. और उन्हें पूरे 60 अंक दिए जाते है। जो उम्मीदवार इस दौड़ को 5 मिनट 30 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड के अंदर पूरा कर लेते है उन्हें ग्रुप-2 में रखा जाता है और उन्हें 48 अंक मिलते है।

No.-5. उन उम्मीदवारों को फेल माना जाता है जो इस रेस को 5 मिनट 45 सेकंड में पूरा नही कर पाते है। जूनियर कमीशन अधिकारी (धार्मिक शिक्षक) को इस दौड़ को पूरा करने के लिए 8 मिनट का समय मिलता है।

No.-6. पुल-अप्स- रेस में पास होने के बाद उम्मीदवार को बीम पर पुल-अप्स करना पड़ता है। इसमें पास होने के लिए कम से कम 6 पुल-अप्स (Pull-Ups) करना ज़रूरी होता है। इसका मूल्यांकन इस प्रकार होता है-

पुलअप्स की संख्याकुल अंक
616
721
827
933
1040

No.-7. 9 फ़ीट की खाई कूदना- उम्मीदवारों का साहस देखने के लिए 9 फ़ीट की खाई कूदना होता है। इसमें कोई अंक नही मिलते है, इसे आपको सिर्फ पास करना होता है।

No.-8. ज़िग-ज़ैग संतुलन- उम्मीदवारों की फुर्ती देखने के लिए ज़िग-ज़ैग संतुलन देखा जाता है। इस टेस्ट का भी मूल्यांकन नही होता है।

इंडियन आर्मी रैली भर्ती मेडिकल टेस्ट

No.-1. रैली भर्ती में चिकित्सा जाँच के कोई अंक नही होते है, इसके लिए उम्मीदवार को आर्मी के चिकित्सा मानक को पूरा करना होता है। चिकित्सा जाँच के मानक इस प्रकार है-

No.-1.  उम्मीदवार के शरीर की बनावट सही और सुदृढ़ होना चाहिए तथा मानसिक स्वास्थ्य सही होना चाहिए।

No.-2.  उम्मीदवार में हड्डियों की बीमारी, हाइड्रोसील और बवासीर जैसी विकृति नहीं होनी चाहिए

No.-3.  छाती की बनावट सही होनी चाहिए और छाती का फुलाव न्यूनतम 5 सेंटीमीटर होना चाहिए। छाती में सांस भरकर फुलाया जाता है।

No.-4.  उम्मीदवार की दोनों आंखों की दृष्टि 6/6 होना चाहिए तथा कलर विज़न CP III के अनुसार होना चाहिए।

No.-5.  दाँतो की बनावट भी ठीक होनी चाहिए और कम से कम 14 दंत बिंदु होने चाहिए।

इंडियन आर्मी रैली भर्ती की परीक्षा

No.-1. दोस्तों जो उम्मीदवार PFT और मेडिकल टेस्ट में पास हो जाते है उन्हें Common Entrance Examination (CEE) के लिए बुलाया जाता है। यह परीक्षा, लिखित परीक्षा होती है जिसे पास करना अनिवार्य होता है। इस परीक्षा में भी नेगेटिव अंकन प्रणाली होती है। तो आइए जानते है अलग-अलग पदों के लिए आर्मी भर्ती परीक्षा (CEE) का पैटर्न और सिलेबस क्या है-

आर्मी भर्ती वर्गपरीक्षा विषयप्रश्नों की संख्या
सैनिक (सामान्य ड्यूटी)सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित50
सैनिक ट्रेड्समैनसामान्य ज्ञान, गणित50
सैनिक (तकनीकी)सामान्य ज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित50
सैनिक नर्सिंग सहायकसामान्य ज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित50
सैनिक (क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी)भाग-1 सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता, गणित, कम्प्यूटर25
भाग-2 अंग्रेजी भाषा25

 

इंडियन आर्मी मेरिट लिस्ट कैसे बनती है

No.-1. आर्मी में वेकैंसी के अनुसार विभिन्न भर्तीयों में इस प्रकार मेरिट लिस्ट बनती है-

No.-1. सैनिक (सामान्य ड्यूटी) की मेरिट लिस्ट :- सैनिक (सामान्य ड्यूटी) की मेरिट लिस्ट बनाने में  फिजिकल फ़िटनेस टेस्ट (PFT) का 100% तथा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का 100%अंक जोड़कर बनाया जाता है।

No.-2. सैनिक (ट्रेड्समैन) की मेरिट लिस्ट:- सैनिक (ट्रेड्समैन) की मेरिट लिस्ट बनाने में फिजिकल फ़िटनेस टेस्ट (PFT) का 30%, कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का 30% और ट्रेड्समैन एप्टीट्यूड टेस्ट का 40% अंक जोड़कर बनाया जाता है। जिन उम्मीदवारों का एप्टीट्यूड टेस्ट नही होता है, उनका मेरिट लिस्ट फिजिकल फ़िटनेस टेस्ट (PFT) का 60% तथा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का 40%अंक जोड़कर बनाया जाता है।

No.-3. सैनिक नर्सिंग सहायक की लिस्ट मेरिट:- सैनिक नर्सिंग सहायक की लिस्ट मेरिट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के अंको के आधार पर बनाया जाता है।

No.-4. सैनिक (क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी) की मेरिट लिस्ट:- सैनिक (क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी) की मेरिट लिस्ट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के अंको के आधार पर बनाया जाता है।

No.-5. उम्मीद है यह जानकारी-आर्मी में कैसे भर्ती होते है, आर्मी में फिजिकल कैसे होता है, आर्मी के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, इंडियन आर्मी के लिए क्या करना पड़ता है, Indian Army Bharti, Indian army bharti procedure, army me kaise jaye, Army me kaun ja sakta hai, How to join Indian army in hindi, Army kaise join Karen, की जानकारी, इंडियन आर्मी भर्ती की योग्यता लेख पसंद आया होगा। हमने पूरी कोशिश की है कि आपके सारे डाउट क्लियर हो जाएं। यदि आपके पास किसी प्रकार का प्रश्न या सुझाव है तो नीचे👇 कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। जय हिंद!

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ

Que.-1. बंगाल विभाजन किसके काल में हुआ था ?

(a) लॉर्ड कर्जन

(b) लॉर्ड कैनिंग

(c) लॉर्ड हार्डिंग-II

(d) लॉर्ड डलहौजी

Ans : (a) लॉर्ड कर्जन

Que.-2. बंगाल विभाजन रद्द किसके काल में हुआ था?

(a) लॉर्ड कर्जन

(b) लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय

(c) लॉर्ड कैनिंग

(d) लॉर्ड डलहौजी

Ans : (b) लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top