How to prepare for Competitive exam in hindi - SSC NOTES PDF

How to prepare for Competitive exam in hindi

नमस्कार दोस्तोंSSC Notes PDF वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिया गया है। यदि आप परीक्षा की तैयारी करने के लिए बेस्ट टिप्स ढूंढ रहे है तो आप सही पेज पर है।

No.-1. जब भी कोई परीक्षा की तारीख़ नज़दीक आती है, स्टूडेंट्स पर तनाव बढ़ जाता है और तनाव की वजह से परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नही कर पाते है। किसी भी परीक्षा को तनावमुक्त होकर देना चाहिए। आजकल प्रतिस्पर्धा का दौर है। हर कोई स्टूडेंट्स टॉप करना चाहता है।

No.-2. यह आर्टिकल उन स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण है जो बोर्ड की परीक्षा या कोई भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें है। तो आइए जानते है प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, Exam ki Taiyari Kaise kare in Hindi

No.-3. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के टिप्स, Competitive Exam ki Taiyari ke Tips in Hindi, exam tips in hindi, priksha ke tips

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करें | Competitive Exam ki Taiyari Kaise kare in Hindi

No.-1.  हमेशा पॉजिटिव रहे (Be Positive)

No.-1. हमारे मस्तिष्क में दो प्रकार की एनर्जी होती है-एक पॉजिटिव और दूसरी नेगेटिव। पॉजिटिव एनर्जी हमेशा सही सोचने और करने की सलाह देती है परंतु नेगेटिव एनर्जी हमारी सोच को नकारात्मक बना देती है।

No.-2. किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए आपको पॉजिटिव सोचना है। परीक्षा के पहले हमारे दिमाग़ में बहुत सारे नकारात्मक विचार आते है। इसलिए इन नकारात्मक विचारों को दूर रखें और पॉजिटिव सोच बनाएं रखें।

No.-2. आत्मविश्वास (Self Confidence)

No.-1. किसी भी परीक्षा में सफ़लता पाने के लिए आत्मविश्वास बहुत ही जरूरी है। अपने ऊपर आत्मविश्वास को बनाए रखें। नकारात्मक सोच और तनाव आपके आत्मविश्वास को कम करती है।

No.-2. जब एग्जाम नज़दीक आते है तो स्टूडेंट्स का मानसिक तनाव बढ़ जाता है। सकारात्मक सोच ही आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है तथा मानसिक तनावों से दूर रखने में मदद करेगी।

No.-3.  डेटशीट के अनुसार प्लानिंग (Planning)

No.-1. जब आपकी परीक्षा की डेटशीट आ जाए तब आपको अपनी स्टडी का अलग से प्लानिंग करना है। हो सकता है आपका पाठ्यक्रम पूरा नही हुआ हो। यदि आपकी परीक्षा का अंतराल ज्यादा है तो वह समय रिवीजन करने के लिए बेस्ट होता है। कोशिश करें कि परीक्षा शुरू होने से पहले आपका परीक्षा पाठ्यक्रम पूरा हो जाएं।

No.-4. परीक्षा पाठ्यक्रम को सही से समझें (Study According to Syllabus)

No.-1. यह टिप्स सबसे महत्वपूर्ण है। आपको परीक्षा का पाठ्यक्रम अच्छे से पता होना चाहिए। आप अपनी नोट बुक में अलग-अलग विषयों का पाठ्यक्रम लिख लें और उसके अनुसार पढ़ाई करें।

No.-2. यदि आप पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई नही करेंगे तो एग्जाम में सभी प्रश्न एटेम्पट नही कर पाएंगे। अच्छे अंक लेन के लिए सभी प्रश्नों को सॉल्व करना होता है।

No.-5.  टाइम टेबल बनाएं (Make Time Table)

No.-1. टाइम टेबल बना कर उसका पालन करना, अनुशासन का उदाहरण है। स्टूडेंट्स का जीवन अनुशासित होना चाहिए। बिना अनुशासन के आप कोई भी एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। आप अपने टाइम टेबल में दिनचर्या भी शामिल करें।

No.-6.  छुटियों का सही तरीके से यूज़ करें (Proper use of Vacation)

No.-1. यदि एग्जाम के पहले आपको छुट्टियां मिलती है, तो उसमें स्टडी का प्लान बनाएं। इतना याद रखिये जो समय बीत जाता है वापिस नही आता है। इसलिए छुट्टियों का स्टडी प्लान और टाइम टेबल भी बनाना चाहिए।

No.-7.  एग्जाम के लिए नोट्स बनाएं(Make Notes)

No.-1. नोट्स बनाना एक अच्छी आदत होती है। बहुत से ऐसे स्टूडेंट्स होते है जो नोट्स बनाना पसंद नहीं करते। जब परीक्षा शुरू हो जाता है तो इतना समय नही मिलता की आप पूरी क़िताब पढ़ पाए।

No.-2. कोई भी इंसान सब कुछ याद नहीं रख पाता है। समय के साथ-साथ वह पीछे का पढ़ा हुआ भूलने लगता है। ऐसे में आपके द्वारा बनाएं गए नोट्स ही काम आते है।

No.-8.  ऑनलाइन टेस्ट देते रहें (Give online Tests)

No.-1. ऑनलाइन टेस्ट देने के दो फ़ायदे होता है- एक तो आपको परीक्षा का पैटर्न पता चल जाता है और दूसरा यह कि आपकी तैयारी कितनी हुई है।

No.-2. आज कल इंटरनेट पर बहुत सी ऐसी वेबसाइट है जिन पर लगभग सभी परीक्षाओं के फ्री टेस्ट उपलब्ध है। जो स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उनको सप्ताह में एक बार जरूर ऑनलाइन टेस्ट देना चाहिए।

No.-9. दोस्तों से विचार-विमर्श करते रहें (Discuss with Friends)

No.-1. यह जरूरी नही की आपको सब कुछ पता ही होगा। कुछ ऐसे प्रश्न भी होते है जिसका उत्तर हमारे पास नहीं होता लेकिन आपके दोस्त के पास उस प्रश्न का सॉल्यूशन है।

No.-2. इसलिए अपने दोस्तों से विचार-विमर्श करते रहे। दोस्तों से डिसकस करने से यह भी पता चलता है कि आपके दोस्त कैसे पढ़ते है, उनकी तैयारी कितनी हुई है, उनकी तुलना में आपकी कितनी तैयारी हुई है।

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

  No.-10. नींद पूरी लें (Sleep well)

No.-1. कुछ स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारी में इतना विलीन हो जाते है कि अपनी नींद भी पूरी नहीं करते। एक स्वस्थ शरीर के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक होता है।

No.-2. यदि आपके एग्जाम चल रहे है तब भी कोशिश करना चाहिए कि 8 घंटे सोने को मिले। यदि आप सही से नींद पूरी नही करेंगे तो परीक्षा देते समय भी नींद आएगी। इसलिए अपने टाइम टेबल में सोने के लिए भी समय दें।

No.-11. खुद से टेस्ट लेना चाहिए (Self Test)

No.-1. खुद से टेस्ट लेने का तात्पर्य यह है कि जब आप एक अध्याय पढ़ लेते है तो खुद से उस अध्याय का प्रश्न पत्र बनाए। आपके द्वारा बनाएं गए प्रश्न पत्र को सॉल्व करें।

No.-2. इससे पता यह चलेगा कि उस अध्याय से अपने क्या सीखा? और आपकी लिखावट भी सुंदर होती जाएगी। लिखने से आपके लिखने की स्पीड भी बढ़ जाती है जो परीक्षा देते समय बहुत काम आती है।

No.-12.  पूरा सिलेबस पढ़े (Read full Syllabus)

No.-1. यदि आप अपना टाइम टेबल सही से फ़ॉलो करेंगे तो सही समय मे पूरा सिलेबस पढ़ सकते है। परीक्षा का पाठ्यक्रम (Exam Syllabus) को परीक्षा शुरू होने से पहले पढ़ कर ख़त्म कर देना चाहिए।

No.-2. किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए सभी प्रश्न को एटेम्पट करना चाहिए। यदि आप अपना पूरा सिलेबस नही पढ़ेंगे तो प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न एटेम्पट नही कर पाएंगे और आपके मार्क्स भी कम आएंगे।

No.-13. पौष्टिक आहार बहुत ज़रूरी है (Have Nutritious Diet)

No.-1. स्वस्थ मस्तिष्क के लिए शुद्ध पौष्टिक आहार खाना बहुत ज़रूरी होता है। यदि आप अपनी डाइट में सही भोजन शामिल नहीं करेंगे तो आपके स्वास्थ पर भी असर पड़ता है।

No.-2. यदि आप स्वस्थ नहीं रहेंगे तो पढ़ाई भी सही से नही कर पाएंगे। आपको भोजन भी ऐसे करना चाहिए कि पढ़ते समय नींद ना आए। इसलिए अपने स्टडी टाइम टेबल में खाने के बाद थोड़ा समय आराम के लिए दें।

No.-14.  दिनचर्या में व्यायाम शामिल रहने दे (Continue Daily Exercise)

No.-1. कुछ स्टूडेंट्स परीक्षा का तनाव लेकर व्यायाम करना छोड़ देते है। दोस्तों व्यायाम करने से शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।

No.-2. यदि आपको एग्जाम के दौरान पढ़ाई के लिए समय ज्यादा रखना है तो व्यायाय का समय अवधि कम कर लेना चाहिए। कुछ स्टूडेंट्स योग करना पसंद करते है, उन्हें भी एग्जाम शुरू होने पर योग करते रहना चाहिए।

No.-15. पढ़ाई के बीच ब्रेक लें (Take Brake)

No.-1. एग्जाम जब नज़दीक आ जाता है तो स्वतः थोड़ा तनाव बढ़ जाता है। जब भी आप पढ़ते है तो बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लें। इससे आपका दिमाग़ फ़्रेश हो जाता है। आखिर पढ़ने से कोई भी थक जाता है। इसलिए ब्रेक लेना भी ज़रूरी होता है। ब्रेक में आप थोड़ा मनोरंजन कर सकते है या कुछ खा सकते है।

No.-16.  अपना लक्ष्य निर्धारित करें (Decide your Goal)

No.-1. यह भी एक महत्वपूर्ण टिप है। बिना लक्ष्य के कोई भी कार्य करने में मज़ा नही आता। आप किसलिए पढ़ रहे है? यह आपको पता होना चाहिए। परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज़्यादा अंक लाना भी एक लक्ष्य होता है।

No.-2. किसी का लक्ष्य होता हैं आईएएस अधिकारी बनना तो किसी का सेना में अधिकारी बनना। जब तक आप अपना Goal निर्धारित नहीं करेंगे तब तक आप सफ़लता नही प्राप्त कर पाएंगे।

No.-17.  रिवीजन करते रहें (Revise your Notes)

No.-1. जो भी आप परीक्षा के लिए पढ़ते है उसका नोट्स बनाते रहें। उन नोट्स से आप रिवीजन कर सकते है। यदि आप किताब से रिवीजन करेंगे तो बहुत समय लग जाएगा।

No.-2. उम्मीद है “प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करें ” आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यदि आपके पास किसी प्रकार का प्रश्न है तो नीचे👇कमेंट में पूछ सकते है। धन्यवाद!

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top