Hindi Vyakaran History - SSC NOTES PDF

Hindi Vyakaran History

हिन्दी भाषा का विकास एवं व्याकरण प्रश्नोत्तरी | Hindi Vyakaran History

No:1. भाषा (Language) – भाषा शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत की ‘भाष्‘ धातु से हुई है। इसका अर्थ ‘बोलना‘ या ‘कहना‘ होता है। ध्वनि, शब्द, वाक्य और अर्थ भाषा के मुख्य अवयव (components) है। Hindi Vyakaran History
No:2. अर्थात् भाषा वह माध्यम है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने भावों, विचारों तथा संवेदनाओं को व्यक्त कर सकता है। Hindi Vyakaran History
No: 3. ‘ध्वनि‘ भाषा की सबसे छोटी इकाई है। इसे ‘वर्ण (varn)‘ भी कहते है। वर्ण का अपना कोई अर्थ नहीं होता। वर्णो के मेल (संयोग) से जिस सार्थक वर्ण समूह या ध्वनि समूह की सृष्टि होती है, उसे ‘शब्द (word)‘ कहते है।
No:4. शब्द और अर्थ का घनिष्ठ संबंध है। शब्द, अर्थ से पृथक नहीं रह सकता है। अर्थ के अभाव में कोई भी शब्द निरर्थक ध्वनियों का समूह मात्र रह जाता है। Hindi Vyakaran History
No:5. कामता प्रसाद गुरू के अनुसार – भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचार दूसरों तक भली-भांति प्रकट कर सकता है, स्पष्ट रूप से समझा सकता है। भाषा का वह रूप उच्चारण तथा लिपि के माध्यम से प्रेषित होता है। Hindi Vyakaran History
No:6. उच्चारण वह ध्वनि संकेत है, जो शारीरिक अवयवों के माध्यम से व्यक्त होता है। लिपि वह ध्वनि संकेत है, जिसके द्वारा भाषा का प्रसार तथा संरक्षण संभव है।

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

हिन्दी भाषा | Hindi Language

हिन्दी भाषा (Hindi Language) देवनागरी लिपि में लिखी जाती है, जबकि यूरोपीय भाषाओं को रोमन व ग्रीक लिपि में लिखा जाता है।
भाषा, वाक्य से एवं वाक्य शब्दों से स्वरूप ग्रहण करते है। भारत में भाषा के तीन रूप होते है –
No:1. क्षेत्रीय बोली | Regional Dialect
No:2. परिनिष्ठित भाषा | Defined language
No:3. राष्ट्रभाषा | National language

क्षेत्रीय बोली

भाषा के जिस रूप का प्रयोग सामान्य व्यक्ति अपने समूह या घरों में करती है, उसे क्षेत्रीय बोली कहते है। भारत में 436 से अधिक बोलियां बोली जाती है।

परिनिष्ठित भाषा

No:1. जब कोई बोली या भाषा व्याकरणिक ढांचे में ढलकर एक व्यवस्थित रूप ग्रहण कर लेती है, तो उसे परिनिष्ठित भाषा का दर्जा मिलता है।
No:2. खड़ी बोली हिन्दी व्याकरणिक ढांचे (Hindi Vyakaran Structure) में ढलकर परिनिष्ठित हिन्दी के रूप में आज हमारे सामने है।

राष्ट्रभाषा

No:1. किसी भी देश की परिनिष्ठित भाषा जब व्यापक रूप से बहुसंख्यक व्यक्ति के सांस्कृतिक तथा राजनीतिक व्यवहार के भाषा रूप में सामने आती है, तो उसे ‘राष्ट्रभाषा‘ कहते है।
No:2. राष्ट्रभाषा देश की जनता की जागृति से जुड़कर व्यापकता ग्रहण करतीी है। भारत की राष्ट्रभाषा हिन्दी है।
No:3. भारत में विभिन्न क्षेत्रों में बोलियां बोली जाती है। भारत में 436 बोलियां है। कुछ बोलियों ने अपनी व्यापकता और साहित्यिक चेतना के कारण परिनिष्ठित भाषा का रूप लिया है।
No:4. हिन्दी एक परिनिष्ठित भाषा है। यह खड़ी बोली का परिनिष्ठित रूप है, जिसने 10वीं शताब्दी के बाद अपना रूप ग्रहण प्रारंभ किया।
No:5. हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा और राजभाषा है। इसके अंतर्गत उत्तर भारत की बोलियां आती हैं, जो ‘हिन्दी की बोलियां‘ कही जाती है।

हिन्दी भाषा का विकास | History of Hindi Language

No:1. Hindi Language History – हिन्दी को संस्कृत अथवा प्राकृत से निष्पण माना जाता है। हिन्दी की बोलियां संस्कृत के समानांतर लोक बोलियों में प्रचलित थीं, जो समय पाकर भाषा के रूप में अस्तित्व ग्रहण करने में सफल रहीं। Hindi Vyakaran History
No:2. हिन्दी का विकास आधुनिक आर्यभाषाओं के प्रभाव में हुआ। खड़ी बोली शौरसेनी अपभ्रंश से निष्पण हुई थी। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के वृदह क्षेत्र में बोली जाती थी।
No:3. मुसलमानों के शासन प्रारंभ करने के दौरान उन्हें एक ऐसी समग्र भारतीय भाषा की जरूरत महसूस हुई, जिसमें वह स्थानीय किसानों, व्यापारियों तथा अधिकारियों से संबंध कायम कर सकें।
No:4. खड़ी बोली दिल्ली के आस पास बोली जाने के कारण विकसित होने लगी। शासकीय संरक्षण पाकर इसका विकास हुआ। Hindi Vyakaran History
No:5. मुस्लिम रचनाकारों, विशेषकर अमीर खुसरो ने इस भाषा में रचनाएं की तथा इसे ‘हिन्दवी (Hindavi)‘ – हिन्दुस्तानी, हिन्दी तथा उर्दू की जननी भाषा कहा गया।
No:6. यही ‘हिन्दवी‘ कबीर, सूर तथा तुलसीदास की वाणी से मिलकर ‘हिन्दी‘ हो गयी। ‘हिन्दवी (Hindavi)‘ अथवा हिन्दी में खड़ी बोली के साथ ब्रजभाषा, अवधी, राजस्थानी आदि के शब्दों तथा रूपों का प्रयोग हुआ। जिसने हिन्दी भाषा को विकसित किया। Hindi Vyakaran History

No:7. ऐतिहासिक तथा भौगोलिक दृष्टि से हिन्दी की पांच उपभाषाएं हैं – राजस्थानी हिन्दी, पश्चिमी हिन्दी, पूर्वी हिन्दी, बिहारी हिन्दी तथा पहाड़ी हिन्दी।
हिंदी उपभाषाएंबोलियांभाषा क्षेत्र
राजस्थानी हिन्दीराजस्थानी, मारवाड़ी, सिन्धीराजस्थान, सिन्ध, मालवा
पश्चिमी हिन्दीब्रजभाषा, खड़ी बोली, हरियाणवी, कौरवी, बुंदेली, कन्नौजीहरियाणा, उत्तरी मध्यप्रदेश, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हिन्दी मध्य पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़
बिहारी हिन्दीभोजपुरी, मगही, मैथिलीबिहार, झारखण्ड
पहाड़ी हिन्दीगढ़वाली, कुमाऊंनीउत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश

No:8. भाषा परिवर्तनशील एवं विकासोन्मुख होती है। भाषा के विकसित स्वरूप के दौर में साहित्यिक रचनाएं होती है। जहां साहित्यिक भाषा का व्याकरणिक स्वरूप निर्धारित करना अनिवार्य हो जाता है।

व्याकरण क्या है? | What is Grammar

No:1. व्याकरण वह प्रवृत्ति है, जिसके द्वारा भाषा का विशेषण तथा उसके मानक रूप को स्थिर किया जाता है। किसी भाषा के बोलने तथा लिखने के नियमों की व्यवस्थित पद्धति ‘व्याकरण‘ कहलाती है। hindi language history
No:2. व्याकरंण द्वारा शब्दों के रूपों तथा प्रयोगों को निरूपित किया जाता है। यह भाषा का शुद्ध लिखने, उच्चारण करने तथा समझने का ज्ञान भी प्रदान करता है।
No:3. हिन्दी व्याकरण (Hindi Vyakaran), संस्कृत व्याकरण पर आधारित है, लेकिन इसे स्वतंत्र मानना अधिक समीचीन है, क्योंकि इसकी विशेषताएं संस्कृत से अत्यधिक पृथक होने की प्रवृत्ति सामने लाती है। Hindi Vyakaran History
No:4. कामता प्रसाद गुरू और किशोरीदास वाजपेयी ने सबसे पहले हिन्दी व्याकरण (Hindi Vyakaran) को लिख हिन्दी भाषा को स्थिर तथा परिष्कृत करने का प्रयास किया।
No:5. हिन्दी व्याकरण में तीन तत्वों के आधार पर अध्ययन की प्रक्रिया को स्वरूप प्रदान किया जाता है – वर्ण विचार, ध्वनि विचार और वाक्य विचार।

हिन्दी भाषा, लिपि एवं व्याकरण संबंधी प्रश्नोत्तरी | Hindi Language History MCQ

हिंदी भाषा, लिपि एवं व्याकरण संबंधी वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर (प्रश्नोत्तरी) | Hindi Grammar-Hindi Language Objective Questions and Answers in Hindi Quiz | Hindi Language MCQs
Q.1. शब्द (word) किसे कहते है?
[A] एक या एक से अधिक सार्थक वर्ण समूह को
[B] एक या एक से अधिक वर्णो के मेल को
[C] ध्वनि की छोटी इकोई को
[D] भाषा की सबसे छोटी इकाई को

SHOW ANSWER
[A] एक या एक से अधिक सार्थक वर्ण समूह को

Q.2. संविधान के किस अनुच्छेद (article) में हिन्दी को राजभाषा माना गया है ?
[A] अनुच्छेद 343
[B] अनुच्छेद 352
[C] अनुच्छेंद 356
[D] अनुच्छेद 370

SHOW ANSWER
[A] अनुच्छेद 343

Q.3. भाषा के प्रमुख अवयव कौन सा है ?
[A] वर्ण, शब्द, पद, वाक्य
[B] वर्ण, शब्द, अनुच्छेद, वाक्य
[C] शब्द, वाक्य, वर्ण, विचार
[D] वर्ण, शब्द, वाक्य, भाषण

SHOW ANSWER
[A] वर्ण, शब्द, पद, वाक्य

Q.4. भाषा का निर्माण होता है ?
[A] अमूर्त ध्वनियों से
[B] मूक संकेतों से
[C] व्यक्त ध्वनियों से
[D] आंखों से

SHOW ANSWER
[C] व्यक्त ध्वनियों से

Q.5. भाषा की सार्थक लघुत्तम इकाई है ?
[A] ध्वनि
[B] शब्द
[C] वाक्य
[D] संयुक्त वाक्य

SHOW ANSWER
[A] ध्वनि

Q.6. अशोक के शिलालेख ब्राम्ही लिपि तथा किस भाषा में उत्कीर्ण है ?
[A] संस्कृत
[B] पालि
[C] प्राकृत
[D] हिन्दी

SHOW ANSWER
[C] प्राकृत

Q.7. अमीर खुसरो ने हिन्दी के लिये क्या प्रयुक्त किया ?
[A] हिन्दवी
[B] हिन्दुस्तानी
[C] उर्दू hindi language history
[D] भाषा

SHOW ANSWER

[A] हिन्दवी

Q.8. पूर्वी हिन्दी का संबंध किसे माना गया है ?
[A] मागधी अपभ्रंश
[B] अर्द्ध मागधी अपभ्रंश
[C] शौरसेनी अपभ्रंश
[D] कोई नहीं

SHOW ANSWER
[B] अर्द्ध मागधी अपभ्रंश

Q.9. हिन्दी की कितनी बोलियां है ?
[A] बीस
[B] अठारह
[C] पन्द्रह
[D] सत्रह

SHOW ANSWER
[B] अठारह

Q.10. राजकीय कार्यो में प्रयुक्त होने वाली भाषा कहलाती है ?
[A] राजभाषा
[B] राष्ट्रभाषा
[C] मानक भाषा
[D] लोकभाषा

SHOW ANSWER
[A] राजभाषा

Q.11. हिन्दी की उपभाषाएं कितनी है ?
[A] तीन
[B] चार
[C] दो
[D] पांच

SHOW ANSWER
[D] पांच

Q.12. हिन्दी अपनी किस बोली का मानक रूप है ?
[A] अवधी
[B] खड़ी बोली
[C] ब्रजभाषा
[D] राजस्थानी

SHOW ANSWER
[B] खड़ी बोली

Q.13. भारत में भाषाओं का साहित्यिक विकास क्रम माना जाता है ?
[A] संस्कृत, पालि, प्राकृत, अपभ्रंश
[B] संस्कृत, प्राकृत, पालि, अपभ्रंश
[C] संस्क़ृत, अपभ्रंश, पालि, प्राकृत
[D] पालि, संस्कृत, प्राकृत, अपभ्रंश

SHOW ANSWER

[A] संस्कृत, पालि, प्राकृत, अपभ्रंश

Q.14. किसने कहा था कि ‘शब्द की ज्योति न जली होती तो विश्व अंधकारमय होता‘ ?
[A] महर्षि दण्डी
[B] आचार्य शुक्ल
[C] भरत मुनि
[D] आचार्य द्विवेदी

SHOW ANSWER
[A] महर्षि दण्डी

Q.15. पाणिनी की रचना का क्या नाम है ?
[A] वेदांग ज्योतिष
[B] अष्टाध्यायी
[C] अर्थशास्त्र
[D] नाट्यशास्त्र

SHOW ANSWER
[B] अष्टाध्यायी

Q.16. व्याकरण से किसके अस्तित्व की जानकारी नहीं मिलती ?
[A] ध्वनि
[B] शब्द
[C] वाक्य
[D] लिपि

SHOW ANSWER
[D] लिपि

Q.17. हिन्दी भाषा की लिपि क्या है ?
[A] ब्राम्ही
[B] देवनागरी
[C] जननागरी
[D] अरामाइक

SHOW ANSWER
[B] देवनागरी

Q.18. हिन्दी को मानक रूप प्रदान करने का सर्वप्रथम प्रयास किसने किया ?
[A] किशोरीदास वाजपेयी
[B] किशोरीलाल गोस्वामी
[C] श्यामसुंदर दास
[D] डाॅ. नरेन्द्र

SHOW ANSWER

[A] किशोरीदास वाजपेयी

Q.19. स्वामी दयानंद सरस्वती ने किस की रचना हिन्दी भाषा में की ?
[A] योग वशिष्ठ
[B] सुधासागर
[C] सत्यार्थ प्रकाश
[D] वेदांत धर्म

SHOW ANSWER
[C] सत्यार्थ प्रकाश

Q.20. ‘कन्नौजी‘ हिन्दी की किस उपभाषा की एक बोली है ?
[A] पूर्वी हिन्दी
[B] पश्चिमी हिन्दी
[C] राजस्थानी हिन्दी
[D] पहाड़ी हिन्दी

SHOW ANSWER
[B] पश्चिमी हिन्दी

Q.21. कौन बिहारी हिन्दी की बोली है ?
[A] बुंदेली
[B] मगही
[C] हड़ौती
[D] अवधी

SHOW ANSWER
[B] मगही

Q.22. भाषा का आरंभ होता है ?
[A] ध्वनि से
[B] अर्थ से
[C] शब्द से

[D] वाक्य से

SHOW ANSWER
[A] ध्वनि से

Q.23. कौन पूर्वी हिन्दी की बोली नहीं है ?
[A] ब्रज
[B] अवधी
[C] बघेली
[D] छत्तीसगढ़ी

SHOW ANSWER
[A] ब्रज

Q.24. कौन सी एक भाषा है ?
[A] मेवाती
[B] पालि
[C] मारवाड़ी
[D] बुंदेली

SHOW ANSWER
[B] पालि

Q.25. किसने मैथिली में भी रचनाएं की ?
[A] जयदेव
[B] विद्यापति
[C] सूरदास
[D] बिहारी

SHOW ANSWER
[B] विद्यापति

Q.26. कौन सा प्रांत हिन्दी क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता ?
[A] हरियाणा
[B] उत्तराखण्ड
[C] गुजरात
[D] झारखण्ड

SHOW ANSWER
[C] गुजरात

Q.27. हिन्दी दिवस (Hindi Day) किस दिन मनाया जाता है ?
[A] 14 सितम्बर
[B] 14 अप्रैल
[C] 2 अक्टूबर
[D] 26 नवम्बर

SHOW ANSWER
[A] 14 सितम्बर

Q.28. बिहारी हिन्दी के अंतर्गत कौन सी बोली नहीं आती ?
[A] मैथिली
[B] मगही
[A] भोजपुरी
[D] अवधी

SHOW ANSWER

[D] अवधी

Q.29. किस राज्य की राजकीय भाषा हिन्दी नहीं है ?
[A] पंजाब
[B] हरियाणा
[C] उत्तराखण्ड
[D] मध्यप्रदेश

SHOW ANSWER
[A] पंजाब

Q.30. किस देश में हिन्दी बोली तथा लिखी जाती है ?
[A] श्रीलंका
[B] माॅरीशस
[C] ईरान
[D] मिस्त्र

SHOW ANSWER
[B] माॅरीशस

Q.31. मेवाती हिन्दी किस उपभाषा वर्ग से संबंधित है ?
[A] बिहारी
[B] पहाड़ी
[C] पश्चिमी हिन्दी
[D] राजस्थानी

SHOW ANSWER
[D] राजस्थानी

Q.32. कौन सी बोली हिन्दी की उपभाषा ‘पहाड़ी‘ की नहीं है ?
[A] गढ़वाली
[B] कुमाऊंनी
[C] कोंकणी
[D] काई नहीं

SHOW ANSWER
[C] कोंकणी

Q.33. कौन सा सत्य है ?
[A] हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा तथा राजभाषा दोनों है
[B] तमिलनाडु की राजकीय भाषा हिन्दी है
[C] इंडोनेशिया की आधी आबादी हिन्दी बोलती है
[D] अवधी बिहार के दक्षिणी जिलों में बोली जाती है

SHOW ANSWER
[A] हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा तथा राजभाषा दोनों है

Q.34. ‘भाषा‘ संस्कृत की किस धातु से निष्पण्ण हुई है ?
[A] भष्
[B] भाष्
[C] भाख
[D] भक

SHOW ANSWER
[B] भाष्

Q.35. कौन सा शब्द फारसी का नहीं है ?
[A] हिन्दी
[B] हिन्दू
[C] हिन्दुस्तान
[D] संस्कृत

SHOW ANSWER

[D] संस्कृत

Q.36. किस आधुनिक आर्यभाषा नहीं माना जाता है ?
[A] हिन्दी
[B] गुजराती
[C] अपभ्रंश
[D] मराठी

SHOW ANSWER
[C] अपभ्रंश

Q.37. प्राकृत भाषाओं से अपभ्रंश के परिनिष्ठित रूप का विकास कहां हुआ ?
[A] पश्चिम भारत
[B] मध्य भारत
[C] दक्कन
[D] पूर्वी भारत

SHOW ANSWER
[B] मध्य भारत

Q.38. अपभ्रंश के कितने भेद होते है ?
[A] सात
[B] पांच
[C] तीन
[D] दस

SHOW ANSWER
[C] तीन

Q.39. पालि को _______ भाषा भी कहा जाता है ?
[A] देश भाषा
[B] देव भाषा
[C] लोक भाषा
[D] जन भाषा

SHOW ANSWER
[A] देश भाषा

Q.40. ‘मागधी‘ किस भाषा को कहा जाता है ?
[A] प्राकृत
[B] पालि
[C] संस्कृत
[D] हिन्दी

SHOW ANSWER
[B] पालि

Q.41. आचार्य हेमचंद ने किसके व्याकरणों की रचना की ?
[A] प्राकृत तथा अपभ्रंश
[B] संस्कृत तथा प्राकृत
[C] अपभ्रंश तथा हिन्दी
[D] संस्कृत तथा हिन्दी

SHOW ANSWER
[A] प्राकृत तथा अपभ्रंश

Q.42. कौन ‘प्राकृत‘ का भेद नहीं है ?
[A] शौरसेनी
[B] अर्द्धमागधी
[C] कोसली
[D] पैशाची

SHOW ANSWER

[C] कोसली

Q.43. ‘व्याकरण दर्पण‘ किसकी रचना है ?
[A] शिवपूजन सहाय
[B] किशोरीदास वाजपेयी
[C] रामचंद्र शुक्ल
[D] श्याम सुंदर दास

SHOW ANSWER
[A] शिवपूजन सहाय

Q.44. ‘हिन्दी‘ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किस भाषा की रचना में हुआ ?
[A] संस्कृत
[B] पालि
[C] प्राकृत
[D] फारसी

SHOW ANSWER
[D] फारसी

Q.45. किसकी मातृभाषा हिन्दी नहीं थी ?
[A] इंदिरा गांधी
[B] मोरारजी देसाई
[C] अटल बिहारी वाजपेयी
[D] चौधरी चरण सिंह

SHOW ANSWER
[B] मोरारजी देसाई

Q.46. कौन रचनाकार अवधी क्षेत्र का नहीं था ?
[A] मुंशी प्रेमचंद
[B] जयशंकर प्रसाद
[C] भारतेन्दु हरिशचंद्र
[D] जैनेन्द्र

SHOW ANSWER
[D] जैनेन्द्र

Q.47. तुलसीदास की रचना ‘रामचरितमानस‘ किस बोली की साहित्यिक रचना है ?
[A] अवधी
[B] ब्रज
[C] मैथिली
[D] मगही

SHOW ANSWER

[A] अवधी

Q.48. बिहार की राजधानी ‘पटना‘ किस बिहारी बोली क्षेत्र में स्थित है ?
[A] मैथिली
[B] भोजपुरी
[C] मगही
[D] अंगिका

SHOW ANSWER
[C] मगही

Q.49. ‘भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचार दूसरों तक भली भांति प्रकट कर सकता है‘ यह कथन किसका हे ?
[A] महावीर प्रसाद द्विवेदी
[B] कामता प्रसाद गुरू
[C] रामचंद्र शुक्ल
[D] किशोरी लाल वाजपेयी

SHOW ANSWER
[B] कामता प्रसाद गुरू

Q.50. जब कोई बोली या भाषा व्याकरणिक ढांचे में ढलकर व्यवस्थित रूप ग्रहण कर लेती है, तो उसे क्या कहते है ?
[A] क्षेत्रीय भाषा
[B] परिनिष्ठित भाषा
[C] राजभाषा
[D] राष्ट्रभाषा

SHOW ANSWER
[B] परिनिष्ठित भाषा

Q.51. वर्णो के मेल से जिस सार्थक वर्ण समूह या ध्वनि समूह की सृष्टि होती है, उसे क्या कहते है ?
[A] अक्षर
[B] शब्द
[C] वाक्य
[D] उपवाक्य

SHOW ANSWER

[B] शब्द

Q.52. जो भाषा देश की जनता की जागृति से जुड़कर व्यापकता ग्रहण करती है, वह है ?
[A] राजभाषा
[B] राष्ट्रभाषा
[C] परिनिष्ठित भाषा
[D] अलंकृत भाषा

SHOW ANSWER
[B] राष्ट्रभाषा

Q.53. किस रचनाकार ने हिन्दी भाषा को ‘हिन्दवी‘ कहा गया है ?
[A] सूरदास
[B] कबीरदास
[C] अमीर खुसरो
[D] मुल्ला दाउद

SHOW ANSWER
[C] अमीर खुसरो

Q.54. कौन ‘बिहारी हिन्दी‘ की बोली नहीं है ?
[A] भोजपुरी
[B] मगही
[C] मैथिली
[D] बघेली

SHOW ANSWER
[D] बघेली

Q.55. कौन ‘पूर्वी हिन्दी‘ की बोली नहीं है ?
[A] अवधी
[B] कन्नौजी
[C] बघेली
[D] छत्तीसगढ़ी

SHOW ANSWER
[B] कन्नौजी

Q.56. महाराष्ट्र में किस भाषा का प्रयोग अधिक होता है ?
[A] अंग्रेजी
[B] हिन्दी
[C] मराठी
[D] मैथिली

SHOW ANSWER
[C] मराठी

Q.57. हिन्दी भारत के कितने राज्यों की राजकीय भाषा है ?
[A] नौ
[B] दस
[C] तेरह
[D] पंद्रह

SHOW ANSWER
[B] दस

Q.58. किसी भाषा के बोलने तथा लिखने के नियमों की व्यवस्थित पद्धति क्या कहलाती है ?
[A] वाक्य विचार
[B] व्याकरण hindi language history
[C] साहित्य
[D] परिष्करण

SHOW ANSWER

[B] व्याकरण

Q.59. ‘देवनागरी‘ किस भाषा की लिपि नहीं है ?
[A] हिन्दी
[B] नेपाली
[C] मराठी
[D] उर्दू

SHOW ANSWER
[D] उर्दू

Q.60. ‘तमिल भाषा‘ की लिपि कौन सी है ?
[A] देवनागरी
[B] रोमन
[C] द्रविड़
[D] नाश्तलिक

SHOW ANSWER
[C] द्रविड़

Q.61. कौन हिन्दी की उपभाषा नहीं है ?
[A] पश्चिमी
[B] पूर्वी
[C] पहाड़ी
[D] दक्षिणी

SHOW ANSWER
[D] दक्षिणी

Q.62. भाषा का वह रूप जिसका प्रयोग सामान्य जनता अपने समूह या घरों में करती है, उसे क्या कहते हैं ?
[A] परिनिष्ठित भाषा
[B] क्षेत्रीय बोली
[C] राजभाषा
[D] राजकीय भाषा

SHOW ANSWER
[B] क्षेत्रीय बोली

Q.63. मध्यकाल में काव्य भाषा के रूप में सर्वाधिक प्रचलित बोली थी ?
[A] राजस्थानी
[B] मगही
[C] ब्रजभाषा
[D] बघेली

SHOW ANSWER
[C] ब्रजभाषा

Q.64. अमीर खुसरो की रचनाएं किस बोली में रचित है ?
[A] अवधी
[B] ब्रजभाषा
[C] खड़ी बोली
[D] कन्नौजी

SHOW ANSWER
[C] खड़ी बोली

Q.65. भारत में बोलियों की संख्या कितनी निर्धारित की गई है ?
[A] 650
[B] 436
[C] 18 hindi language history
[D] 32

SHOW ANSWER
[B] 436
MUST READ : Computer Network संबंधी पूछे जाने वाले प्रश्न-उत्तर | Networking Interview Questions

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ’s

Que.-1.बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?

(a) कर्नाटक

(b) पं. बंगाल

(b) राजस्थान

(c) मध्य प्रदेश

(e) बंगलौर

Ans   (a) कर्नाटक

Que.-2.सर्वाधिक मात्रा में भू-पर्पटी पर पाया जाने वाला तत्व कौन है?

(a) हाइड्रोजन

(b) हीलियम

(c) नाइट्रोजन

(d) ऑक्सीजन

Ans   (d) ऑक्सीजन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top