Carbon and its Compound Question Answer - SSC NOTES PDF

Carbon and its Compound Question Answer

इस आर्टिकल में कार्बन तथा इसके यौगिक (Carbon and its Compound)  के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। कार्बन तथा इसके यौगिक से संबंधित जानकारी से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते है। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि कार्बन तथा इसके यौगिक प्रश्नोत्तरी को One Liner प्रारूप में दिया गया है। आपको परीक्षा के समय रिवीजन करने में आसानी होगी।

कार्बन तथा इसके यौगिक से प्रश्न उत्तर | Carbon and its Compound Question Answer

No.-1.  धातु तत्व कार्बन को किस संकेत के द्वारा सूचित किया जाता है?

उत्तर- C

No.-2.  कार्बन आवर्त सारणी के किस वर्ग का तत्व है?

उत्तर- IV

No.-3.  कार्बन को अन्य किस नाम से पकारते हैं?

उत्तर- टेट्रावेलेंट

No.-4.  ऐसे पदार्थ जिनके रासायनिक गुण समान एवं भौतिक गुण भिन्न हों, क्या कहलाते हैं?

उत्तर- अपरूप

No.-5.  कार्बन के कितने मुख्य अपरूप हैं?

उत्तर- दो (हीरा, ग्रेफाइट)

No.-6.  दुनिया का सबसे कठोर पदार्थ कौन-सा है?

उत्तर- हीरा

No.-7.  काले हीरे को क्या कहा जाता है?

उत्तर- बोर्ट (Boart)

No.-8.  काले हीरे का उपयोग किसमें किया जाता है?

उत्तर- शीशा काटने में

No.-9.  पेंसिल बनाने में, परमाणु भट्टी में, इलेक्ट्रोड के रूप में कार्बन आर्क बनाने में किसका प्रयोग किया जाता है?

उत्तर- ग्रेफाइट का

No.-10.  हीरे में कौन-सा संकरण प्रसंकरित रहता है?

उत्तर- sp3

No.-11.  ग्रेफाइट में कौन-सा संकरण प्रसंकरित रहता है?

उत्तर- sp2

No.-12.  कार्बन एवं हाइड्रोजन के यौगिक को क्या कहते हैं?

उत्तर- हाइड्रोकार्बन

No.-13.  पेट्रोलियम (कच्चा तेल) किसका प्राकृतिक स्रोत है?

उत्तर- हाइड्रोकार्बन का

No.-14.  जिस हाइड्रोकार्बन में प्रत्येक कार्बन परमाणु की चारों संयोजकताएँ एक सहसंयोजी आबंधों द्वारा संतुष्ट होती हैं, उसे क्या कहते हैं?

उत्तर- संतृप्त हाइड्रोकार्बन या एल्केन

No.-15.  एल्केन श्रेणी का सामान्य सूत्र क्या है?

उत्तर- CnH2n+2 जहाँ n = किसी अणु में उपस्थित कार्बन परमाणु की संख्या

No.-16.  वे हाइड्रोकार्बन जिनमें कम से कम दो निकटस्थ कार्बन परमाणु आपस में दिबंध अथवा त्रिबंध बनाकर अपनी संयोजकता को संतुष्ट करते हैं, क्या कहलाते हैं?

उत्तर- असंतप्त हाइड्रोकार्बन या एल्कीन

No.-17.  एल्कीन श्रेणी का सामान्य सूत्र क्या है?

उत्तर- CnH2n   जहाँ n= किसी अणु में उपस्थित कार्बन परमाणु की संख्या

No.-18.  एल्काइन श्रेणी का सामान्य सूत्र क्या है?

उत्तर- Cn H2n-2 जहाँ n = किसी अणु में उपस्थित कार्बन परमाणु की संख्या

No.-19.  बेंजीन (C6H6) क्या है?

उत्तर- एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन

No.-20.  बेंजीन की सरंचना किस प्रकार की होती है?

उत्तर- वलय

No.-21.  जब दो या दो से अधिक यौगिकों के अणुसूत्र समान होते हैं, परंतु उनके गुणों में अंतर होता है, तब इस विशेष गुण को क्या कहते हैं?

उत्तर- समावयवता (Isomerism)

No.-22.  परमाणु के भिन्न बंधों के कारण उत्पन्न समावयवता क्या कहलाती हैं?

उत्तर- संरचनात्मक समावयवता

No.-23.  अंतरिक्ष में परमाणुओं के भिन्न प्रबंध के कारण उत्पन्न समावयवता क्या कहलाती है?

उत्तर- त्रितिम समावयवता

No.-24.  जब एक ही यौगिक के दो या अधिक अणु आपस में संयोग करके एक बड़ा अणु बनाते हैं, तब इस अभिक्रिया को क्या कहा जाता है?

उत्तर- बहुलकीकरण (Polymerization)

No.-25.  बहुलकीकरण अभिक्रिया में भाग लेने वाले अणु को क्या कहा जाता है?

उत्तर- मोनोमर

No.-26.  बहुलकीकरण अभिक्रिया में प्राप्त उत्पाद को क्या कहा जाता है?

उत्तर- बहुलक (Polymer)

No.-27.  बहुलक का अणुभार किसके अणुभार का गुणक होता है?

उत्तर- मूल यौगिक के अणुभार का

No.-28.  स्टार्च एवं सेल्यूलोज किस बहुलक के उदाहरण हैं?

उत्तर- प्राकृतिक बहुलक के

No.-29.  जो प्लास्टिक गर्म करने पर मुलायम तथा ठंडा करने पर कठोर हो जाता है, क्या कहलाता है?

उत्तर- थर्मोप्लास्टिक (Thermoplastic)

No.-30.  पॉलीस्टाइरीन, पॉलीथीन, नायलॉन, पॉलीवाइनिल क्लोराइड तथा टेफ्लॉन किस प्रकार के प्लास्टिक हैं?

उत्तर- थर्मोप्लास्टिक

No.-31.  पॉलीथीन किसके उच्च ताप एवं उच्च दाब पर बहुलकीकरण के फलस्वरूप प्राप्त होता है?

उत्तर- एथिलीन (C2H4)

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

No.-32.  पॉलीस्टाइरीन किसके बहुलकीकरण के फलस्वरूप प्राप्त होता है?

उत्तर- फेनिल एथिलीन

No.-33.  अम्ल रखने के कवर तथा सेलों के कवर आदि बनाने में किसका उपयोग किया जाता है?

उत्तर- पॉलीस्टाइरीन का

No.-34.  पतली चादरें, फिल्में, बरसाती सीट कवर आदि बनाने में किसका उपयोग किया जाता है?

उत्तर- पॉली विनाइल क्लोराइड

No.-35.  ऐसे अनुत्क्रमनीय बहुलकों को क्या कहते हैं जिन्हें एक बार गर्म करके इच्छित आकार में डाला जा सकता है लेकिन दुबारा गर्म कर मुलायम नहीं किया जा सकता है?

उत्तर- ताप दृढ़ बहुलक

No.-36.  कौन-सी प्लास्टिक ताप दृढ़ बहुलक का उदाहरण है?

उत्तर- थर्मोसैटिंग प्लास्टिक

No.-37.  बैकेलाइट तथा मेलामाइन किस प्रकार के प्लास्टिक के उदाहरण हैं?

उत्तर- थर्मोसैटिंग प्लास्टिक

No.-38.  बैकलाइट कैसे प्राप्त किया जाता है?

उत्तर- फिनॉल तथा फॉमल्डिहाइड को सोडियम हाइड्रॉक्साइड की उपस्थिति में गर्म करके

No.-39.  रेडियो, टेलीविजन आदि के केस, बाल्टी आदि बनाने में किसका उपयोग किया जाता है?

उत्तर- बैकेलाइट का

No.-40.  प्राकृतिक रबड़ किसका बहुलक होता है?

उत्तर- आइसोप्रीन (Isoprene) का

No.-41.  प्राकृतिक रबड़ को सल्फर के साथ मिलाकर गर्म करने की क्रिया क्या कहलाती है?

उत्तर- वल्कनीकरण (Vulcanisation)

No.-42.  रबड़ आसानी से किसमें घुल जाता है?

उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड में

No.-43.  नियोप्रीन किसके बहुलकीकरण से बनता है?

उत्तर- 2 क्लोरोब्युटाडाइन

No.-44.  विद्युत-रोधी पदार्थ, विद्युत तार, कनवेयर बेल्ट व खनिज तेल ले जाने वाले पाइप बनाने में किसका प्रयोग किया जाता है?

उत्तर- नियोप्रीन का

No.-45.  डाइक्लोरो इथेन और पॉलीसल्फाइड की क्रिया से किसे बनाया जाता है?

उत्तर- थायोकॉल (Thiokol)

No.-46.  ऑक्सीजन मुक्त करने वाले रसायनों के साथ मिलाकर रॉकेट इंजनों में ठोस ईंधन के रूप में किस रबड़ का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर- थायोकॉल रबड़

No.-47.  वे शृंखला-युक्त ठोस जिनकी लंबाई, चौड़ाई की अपेक्षा सैकड़ों या हज़ारों गुना अधिक हो, क्या कहलाते हैं?

उत्तर- रेशे (Fibres)

No.-48.  मानव द्वारा संश्लिष्ट किया गया पहला रेशा कौन-सा है?

उत्तर- नायलॉन

No.-49.  नायलॉन शब्द किससे मिलकर बना है?

उत्तर- न्यूयॉर्क (NewYark) शहर के ‘Ny’ तथा लंदन (London) के ‘Lon’ से मिलकर

No.-50.  पॉली ऐमाइड रेशे का उदाहरण क्या है?

उत्तर- नायलॉन

No.-51.  नायलॉन का निर्माण सर्वप्रथम किस वर्ष किया गया?

उत्तर- 1935

No.-52.  मछली पकड़ने के जाल में, पैराशूट के कपड़े में, टायर, दाँत ब्रश व पर्वतारोहण के लिए रस्सी आदि बनाने में किस रेशे का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर- नायलॉन का

No.-53.  सेल्युलोज से बने कृत्रिम रेशे को क्या कहते है?

उत्तर- रेयॉन (Rayon)

No.-54.  कपड़ा बनाने में, कालीन बनाने में, चिकित्सा क्षेत्र में लिंट या जाली बनाने में किस रेशे का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर- रेयॉन का

No.-55.  पॉलिएस्टर को कहाँ विकसित किया गया?

उत्तर- इंग्लैंड में

No.-56.  हाइड्रॉक्सिल तथा कार्बोक्सिलिक समूह के मध्य अभिक्रिया के परिणामस्वरूप क्या बनता है?

उत्तर- एस्टर समूह

No.-57.  कपड़े के रूप में, पाल नौकाओं का पाल बनाने में तथा अग्निशमन के लिए प्रयुक्त होज पाइप बनाने में किसका प्रयोग किया जाता है?

उत्तर- पॉलिएस्टर का

No.-58.  अंतरिक्ष यान तथा खेल-कूद की सामग्री बनाने में किसका प्रयोग किया जाता है?

उत्तर- कार्बन फाइबर (Carbon Fibers) का

No.-59.  यौगिकों में वलय या कई कड़ियाँ बनाने का कार्बन का यह गुण क्या कहलाता है?

उत्तर- कैटेनेशन

No.-60.  कार्बन, पृथ्वी में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला कौन-सा तत्व है?

उत्तर- 17वाँ

No.-61.  कार्बन मुख्य रूप से वायुमण्डल में किस रूप में उपस्थित रहता है?

उत्तर- CO2

No.-62.  प्रकृति में शुद्ध कार्बन किन दो रूपों में पाया जाता है?

उत्तर- हीरा व प्रेफाइट

No.-63.  हीरे तथा प्रेफाइट की समान मात्रा दहन करने पर किसकी बराबर मात्रा पाई जाती है?

उत्तर- कार्बन डाइ-ऑक्साइड

No.-64.  कौन-सा कठोर पदार्थ अन्य पदार्थों को पीसने तथा काटने में प्रयुक्त होता है?

उत्तर- हीरा

No.-65.  विद्युत आर्क में इलेक्ट्रोडों के रूप में किसका उपयोग होता है?

उत्तर- ग्रेफाइट

No.-66.  पेन्सिल तथा काले रंग का पेंट बनाने में किस का उपयोग होता है?

उत्तर- ग्रेफाइट

No.-67.  सल्फ्यूरिक एसिड की उपस्थिति में फार्मिक एसिड का निर्जलीकरण कराने पर कौन-सी गैस प्राप्त होती है?

उत्तर- कार्बन मोनो ऑक्साइड

No.-68.  CO2 का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग किसे बनाने में किया जाता है?

उत्तर- यूरिया

No.-69.  सबसे अधिक सरल हाइड्रोकार्बन क्या है?

उत्तर- मिथेन

No.-70.  मिथेन के एक अणु में कितने हाइड्रोजन परमाणु होते हैं?

उत्तर- 4

No.-71.  ऐल्काइन वर्ग का सबसे प्रमुख यौगिक कौन है?

उत्तर- एथिन (एसिटिलीन)

No.-72.  ऐल्काइन का उपयोग किस कार्य में किया जाता है?

उत्तर- वैल्डिंग

No.-73.  ऐरीन को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बन

No.-74.  क्रिऑन या डाइक्लोरो फ्लोरो मीथेन का उपयोग किन संयंत्रों में किया जाता है?

उत्तर- प्रशीतन में

No.-75. कार्बन तथा इसके यौगिक के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर का यह आर्टिकल कैसा लगा, हमें जरूर बताएं। यदि आपके पास कोई प्रश्न या सुझाव है तो नीचे 👇 कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। इस जानकारी को अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़ें:-

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ

Que.-1. गाँधी जी ने किस घटना से दुःखी होकर असहयोग आन्दोलन को स्थगित कर दिया?

(a) चौरी-चौरा काण्ड

(b) लाहौर काण्ड

(c) मुजफ्फरपुर काण्ड

(d) काकोरी काण्ड

Ans : (a) चौरी-चौरा काण्ड

Que.-2. एक रुपये के नोट पर किसका हस्ताक्षर होता है?

(a) RBI के गवर्नर

(b) वित्त सचिव

(c) प्रधानमंत्री

(d) राष्ट्रपति

Ans : (b) वित्त सचिव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top