जीव विज्ञान वैज्ञानिक और उनके आविष्कार || Biology Scientists PDF Download
Biology Scientists

Biology Scientists

जीव विज्ञान वैज्ञानिक और उनके आविष्कार (List of Biology Scientists and their Discoveries in Hindi) : ‘बायोलॉजी’ (Biology) शब्द का प्रयोग सबसे पहले 1802 ई. में लैमार्क (Lamarck) और ट्रेविरेनस (Treviranus) इन दो वैज्ञानिकों द्वारा किया गया। We share [ Updated ] जीव विज्ञान वैज्ञानिक और उनके आविष्कार PDF Download.
‘Biology’ शब्द का उद्भव ग्रीक भाषा के दो शब्दों Bios (Life-जीवन) तथा Logos (Discourse-अध्ययन) से हुआ है। ‘Botany’ शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के ‘Botane’ शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है– ‘रचना’। थियोफ्रेस्टस (370-287 BC) ने अपनी पुस्तक Historia Plantarum में 500 प्रकार के पौधों का वर्णन किया। हिप्पोक्रेट्स (460-370 BC) ने सर्वप्रथम मानव रोगों पर लेख लिखे। इन्हें ‘चिकित्सा शास्त्र का जनक’ (Father of Medicine) कहा जाता है।
एरिस्टोटल (342-322 BC) ने अपनी ‘जन्तु-इतिहास’ (Historia Animalium) नामक पुस्तक में 500 जन्तुओं की रचना, स्वभाव, वर्गीकरण, जनन आदि का वर्णन किया, इन्हें जीव विज्ञान तथा जन्तु विज्ञान का जनक कहा जाता है। जीव विज्ञान की दो प्रमुख शाखाएं हैं– (i) वनस्पति विज्ञान (Botany) तथा (ii) जन्तु विज्ञान (Zoology)। आइये जानते है जीव विज्ञान के प्रमुख वैज्ञानिक और उनके द्वारा किए गए कार्य व आविष्कार–

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Biology Scientists

Join Our Telegram Channel For PDF Files

No.-1. अरस्तू (Aristotle 384–322 BC) ‘प्राणी विज्ञान के जनक’ (Father of Biology) ने जीव विज्ञान (Biology), वर्गीकरण विज्ञान (Taxonomy) तथा भ्रूण विज्ञान (Embryology) की नींव डाली।
No.-2. एंटोन वॉन ल्यूवेनहुक (Anton Von Leeuwenhoek 1676) ने सूक्ष्म जीवों जैसे-जीवाणु, प्रोटोजोआ के केन्द्रक (Nucleus) की खोज की तथा प्रथम सूक्ष्मदर्शी बनाया।
No.-3. एडवर्ड जेनर (Edward Janner 1796) ने चेचक के टीके की खोज की तथा प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) का सिद्धांत दिया।
No.-4. चार्ल्स डार्विन (Charles Darwin 1858) प्राकृतिक वरणवाद द्वारा जाति की उत्पत्ति के डार्विनवाद सिद्धांत के प्रतिपादक तथा पैन्जीवाद (Pangenesis) के जनक।
No.-5. कार्ल लिनियस (Carlous Linnaes 1735) ने जीवों के नामकरण की द्विनाम पद्धति (Binomial nomenclature) का प्रतिपादन किया।
No.-6. अर्नेस्ट हीकल (Ernst Haeckel 1864) प्रजाति आवर्तन नियम के जनक तथा प्राणि जगत को प्रोटोजोआ एवं मेटाजोआ (Protozoa and Metazoa) में विभाजित किया। इकोलोजी (Ecology) शब्द के जनक तथा वर्ग प्रोटिस्टा (Protista) की खोज की।
No.-7. डी. यूजीन (Dubois Eugene 1892) ने जावा कपि मानव (Java man) की खोज की।
No.-8. विलियम हार्वे (William Harvey 1628) ने मनुष्य के रुधिर संचरण की खोज की।
No.-9. ग्रेगर जॉन मेंडल (1865 Gregor Johann Mendel) आनुवंशिकी (Genetics) के जनक तथा आनुवंशिकता के नियमों का प्रतिपादन।
No.-10. हक्सले (Huxley 1868) ने प्रोटोप्लाज्म को जीवन का भौतिक आधार (Physical basis of Life) बताया।

Scientists in Biology

Join Our Telegram Channel For PDF Files

No.-11. लुईस पाश्चर (Louis Pasteur 1862) ने आजीवात जीवोत्पत्ति के सिद्धांत को प्रयोगों द्वारा गलत सिद्ध किया। रोगाणुवाद के जनक तथा जीवाणुनाशक का नियम बनाया।
No.-12. फ्लेमिंग वाल्टर (Flemming Walter 1832) ने माइटोसिस (Mitosis) तथा क्रोमेटिन (Chromatin) शब्दों की खोज की।
No.-13. रोबर्ट ब्राउन (Robert Brown 1831) ने कोशिका में केन्द्रक की उपस्थिति का पर्णन किया तथा ब्राउनियन गति (Brownin Movement) की खोज की।
No.-14. श्लीडन तथा श्वान (Schleiden and Schwann 1838) ने कोशिकावाद (Cell Theory) की स्थापना की।
No.-15. अगस्ट वीजमान (August Weismann 1885) ने जर्मप्लाज्मवाद तथा आनुवंशिकी में जर्मप्लाज्म का महत्व दर्शाया।
No.-16. लैमार्क (Jean Baptists de Lamarck 1809) ने लैमार्कवाद प्रस्तुत किया तथा उपार्जित लक्षणों की वंशागति का सिद्धान्त प्रस्तुत किया।
No.-17. डी. इवानोवस्की (Damitri Iwanovsky 1892) ने सर्वप्रथम वाइरस का वर्णन किया गया तथा T.M.V. को निष्कासित किया।
No.-18. कार्ल लैंडस्टीनर (Karl Landsteiner 1900) ने रुधिर वर्गों (Blood groups) की खोज की तथा 1930 में वीनर के साथ Rh वर्ग की खोज की।
No.-19. डब्ल्यू.एस. सटन (W.S. Sutton 1904) ने आनुवंशिकी में गुणसूचों का महत्व तथा मियोसिस (Meiosis) की खोज की।
No.-20. वान बैनेडन (Van Beneden 1887) ने कोशिका में सेन्ट्रोसोम (Centrosome) की खोज की।

Biology Scientists Name

No.-21. नोल तथा रस्का (Knoll and Ruska 1932) इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप का आविष्कार किया।
No.-22. जॉनसन (Johannsen 1909) ने सर्वप्रथम जीन तथा फीनोटाइप (Gene and Phenotype) शब्दों का प्रयोग किया।
No.-23. ए.आई. ओपेरिन (A.I. Oparin 1936) ने रासायनिक विश्लेषण द्वारा जीव की उत्पत्ति का सिद्धान्त प्रतिपादित किया।
No.-24. मार्गन (T.H. Morgan 1950) ने ड्रोसोफिला में लिंग सहलग्नता की खोज की, आनुवंशिकता में गुण-सूत्रों का महत्व बताया तथा जीनवाद प्रस्तुत किया। लिकेंज (Linkage) शब्द प्रस्तुत किया।
No.-25. ह्गो डी व्रीज (Hugo de Vries 1905) ने म्यूटेशन (Mutation) की खोज की तथा मेंडल के नियमों की पुनर्खोज की।
No.-26. पैलाडे (Palade 1955) ने राइबोसोम की खोज की।
No.-27. पोर्टर (Porter 1945) ने कोशिका में एंडोप्लाज्मिक जालिका (Endoplasmic reticulum) की खोज की।
No.-28. एच.जी. खुराना (H.G. Khurana 1968) ने कृत्रिम विधि से सरल पदार्थों द्वारा जीन का निर्माण यीस्अ कोशिका में किया।
No.-29. ए. फ्लेमिंग (A. Flemming 1881–1955) ने पैनिसिलिन की खोज की।
No.-30. पैट्रिक तथा आर. एडवर्ड (Patrik and Robert Edward 1978) ने प्रथम परखनली शिशु को जन्म दिया।

Biology Scientists in India

No.-31. वाटसन तथा क्रिक (Watson and Crick 1953) ने डी.एन.ए. का मॉडल तथा द्विगुणन विधि का वर्णन किया तथा जीव की रासयनिक प्रकृति की खोज की।
No.-32. रॉबर्ट सी. गैलो (Robert C. Gallo 1985) अमरीका एवं लुक मोन्टैगनीयर (Lue Montagnier) फ्रांस इन्होंने बताया कि एड्स रोग रेटरोवाइरस (Retrovirus) से होता है।

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

1 thought on “Biology Scientists”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top