विश्‍व के पर्वत PDF (विश्व की प्रमुख पर्वत श्रेणियां)
विश्वs के पर्वत PDF

विश्वे के पर्वत PDF Free Download

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का SSC NOTES PDF पर मै तहे दिल से स्वागत करता हू. इस पोस्ट मै हम आपके साथ विश्‍व के पर्वत PDF शेयर करने जा रहे है जिसको आप सभी अलग अलग नामो से भी जानते होगे जेसे- विश्‍व के पर्वत map, List of mountain ranges, mountain ranges of the world map, major mountain ranges in the us, mountain ranges definition, highest mountain range in the world, mountain ranges in south america, oldest mountain range in the world, longest mountain range in india आदि.

विश्‍व की प्रमुख पर्वत श्रेणियां – Major mountain ranges of the world

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

पर्वत (Mountain) भूमि का एक ऐसा भाग है जो निकट के धरातल से अत्‍यधिक ऊँचाई में उठा हो, या फिर वह अकेले ऊॅंचा हो अथवा किसी श्रेणी में या किसी श्रृंखला में हो पर्वत (Mountain) कहलाता है। साधारण भाषा में कहा जाये तो पर्वत भूमि का सबसे अधिक ऊँचा तथा विशाल भाग होता है जो भूमि के एक बड़े भाग पर अवस्थिति होता है। आईये जानते हैं विश्‍व की प्रमुख पर्वत श्रेणियां – Major mountain ranges of the world in Hindi.

Que.-1. पर्वत किसे कहते है?

Ans. पर्वत या पहाड़ पृथ्वी की भू-सतह पर प्राकृतिक रूप से ऊँचा उठा हुआ हिस्सा होता है, जो ज़्यादातर आकस्मिक तरीके से उभरा होता है और पहाड़ी से बड़ा होता है। पर्वत ज़्यादातर एक लगातार समूह में होते हैं।

Que.-2. पर्वत कितने प्रकार के होते है?

Ans. पर्वत निम्नलिखित प्रकार के होते हैं।

No.-1 – वलित पर्वत (Folded Mountains) :- ये संपीडन की शक्तियों द्वारा निर्मित होते हैं। जब चट्टानों में पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों द्वारा मोड़ या वलन पड़ जाते हैं। तो उसे मोड़दार या वलित पर्वत कहा जाता है। ये विश्व में सबसे ऊँचे तथा सर्वाधिक विस्तृत होते हैं। इनका विस्तार प्रायः हर महाद्वीप में पाया जाता है। ये लहरदार होते हैं तथा इनमें अनेक अभिनतियाँ व अपनतियाँ पाई जाती हैं। जैसे-हिमालय, आल्प्स, यूराल, रॉकी, एंडीज, एटलस आदि।

No.-2. अवरोधी पर्वत (Block Mountains) :- इनका निर्माण तनाव व खिंचाव की शक्तियों द्वारा होता है। खिंचाव के कारण धरातलीय भागों में भ्रंश या दरारें पड़ जाती हैं। जिस कारण धरातल का कुछ भाग ऊपर उठ जाता हैं तथा कुछ भाग नीचे धँस जाता है। इस प्रकार दरारों के समीप ऊँचे उठे भाग को ब्लॉक पर्वत कहते हैं। इन्हें भ्रंशोत्थ पर्वत भी कहते हैं। जैसे-वासजेस, सिएर्रा नेवादा, हार्ज, साल्ट रेंज, विन्ध्य, सतपुड़ा आदि।

No.-3. गुम्बदाकार पर्वत ( ज्वालामुखी पर्वत ) (Dome Mountains) :- ज्वालामुखी क्रिया एवं स्थल में उभार के कारण इनकी उत्पत्ति होती है। जैसे- ब्लैक हिल्स

No.-4. संग्रहित पर्वत :- धरातल के ऊपर मिट्टी, लावा, मलवा आदि के निरन्तर जमा होते रहने से निर्मित पर्वतों को संग्रहित पर्वत कहते हैं। जैसे- फ्यूजीयामा, कोटोपैक्सी आदि।

No.-5. अवशिष्ट पर्वत :- ये मौलिक पर्वत नहीं हैं। जब अपरदन की शक्तियों के कारण प्रारम्भिक पर्वत घर्षित होकर अवशिष्ट के रूप में दृष्टि गोचर होते हैं। तो उन्हें अवशिष्ट पर्वत कहते हैं। जैसे- भारत में विन्धयाचल, अरावली, सतपुड़ा,पश्चिमी घाट, पूर्वी घाट आदि।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची PDF Download

रासायनिक पदार्थो के रासायनिक नाम एवं सूत्र PDF Download

विश्‍व के पर्वत PDF Download

पर्वत का नामजगहसबसे ऊंची चोटीऊंचाईलम्‍बाई
कार्डिलेरा डि लॉस एण्‍डीज पश्चिमी दक्षिण अमेरिका  एकांकागुआ 6960 7200
रॉकी पर्वत श्रेणी पश्चिमी उत्‍तरी अमेरिका माउण्‍ट एलबर्ट 4400 4800
हिमालय, काराकोरम, हिंदुकुशदक्षिणी मध्‍य एशिया माउण्‍ट एवरेस्‍ट 8848 3800
ग्रेट डिवाइडिंग रेंज पूर्वी ऑस्‍ट्रेलिया कोस्‍यूस्‍को 2228 3600
ट्रान्‍स अंटार्कटिका पर्वत अंटार्कटिका माउण्‍ट किकपैट्रिक 4529 3500
ब्राजीलियन अटलाण्टिक तटीय श्रेणी पूर्वी ब्राजील

 पिको डिबैण्‍डेरिया

 2890 3000
पश्चिमी सुमात्रा-जावा श्रेणीप. सुमात्रा तथा जावा केरिण्‍टजी 3805 2900
एल्‍यूशियन रेंज अलास्‍का तथा उ.पू. प्रशांत महासागर शिशैल्डिन 2861 2650
तियान शान दक्षिणी मध्‍य एशिया पीके पोबेडा 7439 2250
सेण्‍ट्रल न्‍यू गिनीया रेंज इरियन जया पापुआ, न्‍यू गिनी जायाकु‍सुमु 4883 2000
अल्‍टाई माउण्‍टेंस मध्‍य एशिया गोरा बेलुखा 4505 2000
यूराल पर्वत श्रेणी मध्‍य रूस गोरा नैरोड्याना 18942000
कमचटका स्थित श्रेणी पूर्वी रूस चेव्‍सकाया सोपका 4850 1930
एटलस पर्वत उत्‍तरी पश्चिमी अफ्रीका

 जेबेल टाउब्‍काल

 4165 1930
बर्खोयन्‍सक पर्वत पूर्वी रूस गोरा मासखाया 2959 1610
पश्चिमी घाटपश्चिमी भारत अनार्इमुदी 2694 1610
सियरा माद्रे ओरिएण्‍टल मैक्सिको ओरीजाबा 5699 1530
जैग्रोस पर्वत श्रेणी ईरान जॉर्ड कुह 45471530
स्‍कैण्‍डीनेवियन रेंज पश्चिमी नार्वे गैलढ़ोपिजेन 2470 1530
इथियोपिन उच्‍चभूमि इथियोपिया रास डासन 4600 1450
पश्चिमी सियरा माद्रे मेक्सिको नेवाडो डि कोलिमा 4265 1450
मलागासी श्रेणी मेडागास्‍कर द्धीप मारामोकोट्रो 2876 1370
ड्रेकेन्‍सबर्ग दक्षिण, पूर्व अफ्रीका थवानाएन्‍टलेन्‍याना 34821290
चेर्सकोगो खेबेट पूर्वी रूस गोरा पोबेडा 3147 1290
काकेशस जार्जिया एलब्रुश(प. चोटी) 5633 1200
अलास्‍का श्रेणी अलास्‍का(सं.रा. अमेरिका) माउण्‍ट मैकिन्‍ले(दक्षिणी चोटी) 6193 1130
असम म्‍यांमार श्रेणीअसम, प. म्‍यांमार

 हकाकाबो राजी

 58811130
कास्‍केड रेंज उ.प.सं.रा. अमेरिका, कनाडा माउण्‍ट रेनियर 4392 1130
सेण्‍ट्रल बोर्नियों रेंज मध्‍य बोर्नियो कीनाबालू 4101 1130
हामाट ऐश शाम द.पश्चिमी अरेबिया जेबेल हाधार 3760 1130
एपेनीज इटली कोर्नों ग्रैण्‍डे 2931 1130
एल्‍पेशियन्‍स पूर्वी सं.रा. अमेरिका, कनाडा माउण्‍ट मिचेल 2037 1130
अल्‍पा या आल्‍पस मध्‍यवर्ती यूरोप माउण्‍ट ब्‍लैंक 4807 1050
सियरा माद्रे डेल सुर मेक्सिको टियोटेपेक 3703 965
खेबेट कोलिम्‍स्‍की (कोलिमा श्रेणी) पूर्वी रूस ………. 2221 965

दुनिया की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं – एशिया में महत्वपूर्ण पर्वत

एशियाई महाद्वीप पर्वतसर्वोच्च चोटी
हिमालय-काराकोरममाउंट एवरेस्ट – 8848 मीटर
काराकोरममाउंट K2 – 8611 मीटर
पश्चिमी घाटमाउंट अनामुडी – 2695 मीटर
जाग्रोसमाउंट  ज़र्ड कुह – 4548 मीटर
अलबुर्ज़माउंट दमवंद – 5610 मीटर
टिएन शानमाउंट जेंगीश चोकुसु – 7439 मीटर
अल्ताईमाउंट बेलुखा – 4506 मीटर
यूरालमाउंट नरोनाया – 1895 मीटर
कामचटका, रूसमाउंट क्ल्यूचेवस्काया सोपका – 4750 मीटर
वेर्खोयांस्क रेंज, रूसमाउंट मुस-खाया – 2959 मीटर

दुनिया की पर्वत श्रृंखलाएं – अफ्रीका में महत्वपूर्ण पर्वत

अफ्रीकी महाद्वीप पर्वतसर्वोच्च चोटी
ड्रैकेन्सबर्गमाउंट थबाना एनटेलिनिया – 3482 मीटर
एटलसमाउंट  टोब्काल – 4165 मीटर
माउंट किलिमंजारोमाउंट  उहुरू पीक – 5895 मीटर

दुनिया की प्रमुख माउंटेन रेंज – यूरोप में महत्वपूर्ण पर्वत

यूरोपियन महाद्वीप पर्वतसर्वोच्च चोटी
आल्प्समाउंट  ब्लैंक – 4810 मीटर
अपेनिन, इटलीमाउंट  कॉर्नो ग्रांडे – 2912 मीटर
काकेशसमाउंट  एलब्रस – 5642 मीटर
स्कैंडिनेवियाई रेंजमाउंट  गलधोपैगें – 2469 मीटर

दुनिया के माउंटेन रेंज – दक्षिण और उत्तरी अमेरिका में महत्वपूर्ण पर्वत

अमेरिकी महाद्वीप पर्वतसर्वोच्च चोटी
एंडीमाउंट  एंककैगुआ – 6962 मीटर
रॉकीमाउंट  एल्बर्ट – 4400 मीटर
रॉकी रेंजमाउंट  डेनाली (माउंट मैककिनले) – 6190 मीटर
कैस्केड रेंजमाउंट  रेनियर – 4392 मीटर
एपलाचियनमाउंट  मिशेल – 2037 मीटर
सिएरा मैड्रे डेल सुर, मेक्सिकोमाउंट  सेरो एल नसीमिएंटो – 3703 मीटर
सिएरा मद्रे ओरिएंटल, मेक्सिकोमाउंट  ओरिजबा – 5636 मीटर

दुनिया के माउंटेन रेंज – अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण पर्वत

पर्वतस्थानसर्वोच्च चोटी
ट्रांस-अंटार्कटिका पर्वतअंटार्कटिकामाउंट किर्कपैट्रिक – 4528 मीटर
ग्रेट डिविजनिंग रेंजऑस्ट्रेलियामाउंट  कोसकीउसजको – 2228 मीटर

विश्व की पर्वत श्रेणियाँ – अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

Que.-1. हिमालय पर्वत की सबसे ऊंची चोटी कहाँ है?

उत्तर: हिमालय और विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को भी कई नामों से जाना जाता है। यह नेपाल में स्थित है जहाँ इसे सगरमाथा (आकाश या स्वर्ग का भाल), संस्कृत में देवगिरी और तिब्बती में चोमोलुंगमा (पर्वतों की रानी) कहते हैं। इसकी ऊंचाई 8,848 मीटर है।

Que.-2. भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन है?

उत्तर: जम्मू और कश्मीर में स्थित माउंट K2, जिसे गॉडविन-ऑस्टिन के नाम से भी जाना जाता है, भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। हिमालय पर्वत दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वतों में से एक है और इसमें विश्व के कई उच्चतम शिखर शामिल हैं।

Que.-3. भारत में सबसे पुरानी पर्वत श्रेणी कौन है?

उत्तर: अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक प्राचीन पर्वतमाला है। जिसे राजस्थान में आडावाला पर्वत के नाम से भी जाना जाता है,भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है,जो गोडवाना लेंड का अस्तित्व है। यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है।

Que.-4. सल्तोरा पर्वतमाला कहाँ स्थित है?

उत्तर: साल्तोरो पर्वतमाला पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र की सीमा पर स्थित है, यह काराकोरम पर्वत शृंखला के एक अंग के रूप में जुड़ी हुई है। काराकोरम को पुराणों में संस्कृत नाम कृष्णगिरि (काला पहाड़) दिया गया है।

Que.-5. एशिया और यूरोप को पृथक करने वाला पर्वत कौन है?

उत्तर: यूराल पर्वत श्रेणी पश्चिमी रूस में उत्तर से दक्षिण तक स्थित है। यह एशिया को यूरोप से अलग करती है। इससे कई नदियाँ निकलती है। प्रमुख नदी कामा कैस्पियन सागर में अपना जल विसर्जित करती है। यूराल पर्वत शृंखला को तीन भागों में बाँटा जाता है: (1) उत्तरी यूराल पर्वतश्रेणी, (2) मध्य यूराल, (3) दक्षिणी यूराल।

विश्व की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ

Que.-6. पश्चिमी घाट पर्वतमाला का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर: भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत श्रृंखला को पश्चिमी घाट या सह्याद्रि कहते हैं। दक्‍कनी पठार के पश्चिमी किनारे के साथ-साथ यह पर्वतीय श्रृंखला उत्‍तर से दक्षिण की तरफ 1600 किलोमीटर लम्‍बी है। चित्तर नदी जो भारत की एक प्रमुख नदी हैं। यह भी पश्चिमी घाट से निकलती है।

Que.-7. मैकल पर्वतमाला किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: मैकल पर्वतमाला (Maikal Hills) भारत के छत्तीसगढ़ में स्थित हैं। यह छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की सीमा में उपस्थित सतपुड़ा पर्वत श्रेणी का पूर्वी विस्तार है और यह जल विभाजक के रूप में महानदी अपवाह तंत्र तथा नर्मदा अपवाह तंत्र को अलग करता है

Que.-8. पृथ्वी की सबसे लम्बी पर्वतमाला कौन-सी है?

उत्तर: ऐण्डीज विश्व की सबसे लम्बी पर्वत शृंखला है जो दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित है। कुल मिलाकर यह पर्वतमाला 7,000 किमी तक चलती है और लगभग 200 किमी की औसत चौड़ाई रखती है। ऐन्डीज़ दक्षिण अमेरिका के सात देशों – कोलम्बिया,अर्जेन्टीना, चिली, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर और वेनेज़ुएला – से गुज़रती है

Que.-9. संसार में दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन-सा है ?

उत्तर: के2 जिसे K2, के-टू भी लिखा जाता है। विश्व का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह पाकिस्तान के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र चीन द्वारा नियंत्रित शिनजिआंग प्रदेश की सीमा पर काराकोरम पर्वतमाला की बाल्तोरो मुज़ताग़ उपश्रृंखला में स्थित है। 8,611 मीटर (28,251 फ़ुट) की ऊँचाई वाली यह चोटी माउंट एवरेस्ट के बाद पृथ्वी की दूसरी उच्चतम पर्वत चोटी है।

Tags:- विश्व की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ, विश्व के प्रमुख पर्वत, विश्व के प्रमुख पर्वत, Vishva Ke Pramukh Parvat, Vishwa Ki Pramukh Parvat Shreni, Saltora Parvat Mala Kahan Hai, Sanchit Parvat, Vishwa Ke Pramukh Parvat Shikhar

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top