उत्तराखंड के प्रमुख ग्लेशियर व हिमनद - SSC NOTES PDF

उत्तराखंड के प्रमुख ग्लेशियर व हिमनद

उत्तराखंड के प्रमुख ग्लेशियर हिमनद : उत्तराखंड का 86 प्रतिशत भाग पहाड़ी है इसलिए यहाँ पर बहुतायत मात्रा में हिमनद व ग्लेशियर पाए जाते हैं। उत्तराखंड राज्य के ग्लेशियर एक आकर्षण का केंद्र हैं एवं पर्यटन दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं।

No.-1. मालय का वह ऊंचाई में स्थित क्षेत्र, जिन पर हिमखंडों के खिसकने, गलने आदि प्रक्रियाएं होती हैं, उन्हें हिमनद या हिमानिया या बर्फ की नदियां कहते हैं।

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

उत्तराखंड के प्रमुख ग्लेशियर

ग्लेशियरस्थान
मिलम ग्लेशियरपिथौरागढ़
काली ग्लेशियरपिथोरागढ़
नामिक ग्लेशियरपिथोरागढ़
हीरामणि ग्लेशियरपिथौरागढ़
पिनौरा ग्लेशियरपिथौरागढ़
पोंटिंग ग्लेशियरपिथोरागढ़
सुखराम ग्लेशियरबागेश्वर
पिंडारी ग्लेशियरबागेश्वर
कफनी ग्लेशियरबागेश्वर
यमुनोत्री ग्लेशियरउत्तरकाशी
गंगोत्री ग्लेशियरउत्तरकाशी
डोरियानी ग्लेशियरउत्तरकाशी
बंदरपूंछ ग्लेशियरउत्तरकाशी
खतलिंग ग्लेशियरटिहरी और रुद्रप्रयाग
चौराबाड़ी ग्लेशियररुद्रप्रयाग
केदारनाथ ग्लेशियररुद्रप्रयाग
दूनागिरी ग्लेशियरचमोली
बद्रीनाथ ग्लेशियरचमोली
सतोपंथ ग्लेशियरचमोली

No.-2. उत्तराखंड राज्य के कुछ प्रमुख हिमनदों की जानकारी —

गंगोत्री हिमनद (Gangotri Glacier)

No.-1. लम्बाई – 30 किलोमीटर

No.-2. चौड़ाई –  2 किलोमीटर

No.-3. उत्तरकाशी जिले में स्थित हैं। यह राज्य का सबसे बड़ा हिमनद है, यह कई हिमनदों से जुड़ा हुआ है, इस हिमनद के गौमुख से भागीरथी नदी निकलती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह हिमनद प्रतिवर्ष 22.23 मीटर पीछे खिसक रहा है।

पिंडारी हिमनद (Pindari Glacier)

No.-1. लम्बाई – 30 किलोमीटर

No.-2. चौड़ाई – 400 मीटर

No.-3. यह कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़ तथा गढ़वाल मंडल के चमोली क्षेत्र में स्थित है। यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर है, यह त्रिशूल, नंदादेवी, नंदाकोट शिखरो के मध्य स्थित है। यहां पर मोनाल, कस्तूरी मृग, ब्रह्मकमल तथा भोजपत्र के वृक्ष मिलते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले 40 वर्षों में यह हिमनद अपने मूल स्थान से आधा किलोमीटर नीचे खिसका है।

मिलम हिमनद (Milam Glacier)

No.-1.  लम्बाई – 16 किलोमीटर

No.-2. यह हिमनद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी तहसील में स्थित है, यह हिमनद शुद्ध रूप से कुमाऊ मंडल का सबसे बड़ा ग्लेशियर है, इस ग्लेशियर से पिंडर की सहायक नदी मिलम व काली की सहायक नदी गोरी गंगा निकलती है। यहां जाने के लिए सरकार की अनुमति लेनी पड़ती है।

सतोपंथ भागीरथी हिमनद (Satopanth and Bhagirathi Glacier)

No.-1. लम्बाई – 13 – 18 किलोमीटर

No.-2. यह दोनों ग्लेशियर बद्रीनाथ से 17 किलोमीटर की दूरी पर नीलकंठ पर्वत के पूर्वी भाग में आराम कुर्सी की भांति स्थित है, इस स्थान को अलकापुरी कहा जाता है।

खतलिंग हिमनद (Khatling Glacier)

No.-1. यह केदारनाथ से लगभग 10 किलोमीटर पश्चिम पर स्थित है, इस हिमनद की प्रमुख चोटियों जोगिन, स्फटिक ,बार्त कौटर तथा कीर्ति स्तंभ है।

चोराबाड़ी हिमनद (Chorabari Glacier)

No.-1. हिमनद केदारनाथ मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर पूर्व में स्थित है, जिसकी लंबाई 14 किलोमीटर है, इस हिमनद से अलकनंदा की सहायक नदी मंदाकिनी निकलती है। इस हिमनद के निकट गांधी सरोवर स्थित है।

बंदरपूंछ हिमनद (Bandarpunch Glacier)

No.-1. यह हिमनद उत्तरकाशी जिले में बंदरपूंछ पर्वत के उत्तरी ढाल पर स्थित हैं, इसकी लंबाई 12 किलोमीटर है।

No.-1. Download 15000 One Liner Question Answers PDF

No.-2. Free Download 25000 MCQ Question Answers PDF

No.-3. Complete Static GK with Video MCQ Quiz PDF Download

No.-4. Download 1800+ Exam Wise Mock Test PDF

No.-5. Exam Wise Complete PDF Notes According Syllabus

No.-6. Last One Year Current Affairs PDF Download

No.-7. Join Our Whatsapp Group

No.-8. Join Our Telegram Group

Important MCQ’s

Que.-1.शान्ति निकेतन कहाँ पर स्थित है?

(a) बिहार

(b) पश्चिम बंगाल

(c) हिमाचल प्रदेश

(d) गुजरात

Ans : (b) पश्चिम बंगाल

Que.-2.तर मंदिर कहाँ स्थित है?

(a) महाबलीपुरम्

(b) तंजावुर

(c) मदुरई

(d) बेलूर

Ans : (a) महाबलीपुरम्

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top